Wednesday, December 13, 2023

अपने Honda Activa को कुछ ही देर में बनाएं इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से पाएं निजात

आजकल बाजारों में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर्स को देखकर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। होंडा की activa देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है। लोगों को इस होंडा की activa स्कूटर को इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने का इंतजार कर रहे हैं। परंतु कैन वर्जन किटी मदद से कम खर्च में ही आपको होंडा की activa स्कूटर को इलेक्ट्रिक स्कूटर में बदल देता है।

पेट्रोल के बढ़ती कीमत को देखते हुए लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ काफी बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजारों में अन्य स्कूटरो के मामले इसकी कीमत ज्यादा होती है। फिर भी लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कन्वर्शन कीट इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है।

होंडा कंपनी की activa स्कूटर की सेलिंग काफी ज्यादा है। कंपनी अपने इस activa स्कूटर को हर महीने लाखों यूनिट की बिक्री करती है। अगर आप अपने होंडा एक्टिवा स्कूटर को इलेक्ट्रिक स्कूटर में बदलना चाहते हैं। तो आप इलेक्ट्रिक कन्वर्शन किट की मदद से काफी सस्ते रकम में होंडा एक्टिवा स्कूटर को इलेक्ट्रिक स्कूटर में बदल सकते हैं। बाजारों में ऐसी कई कंपनियां हैं जो स्कूटर के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्शन कीट उपलब्ध करा रही है। परंतु हम आपको GoGoA1 इलेक्ट्रिक की कीट बारे में बताएंगे। जो हीरो splendor को कन्वर्शन कीट की मदद से उसे हीरो splendor इलेक्ट्रिक बाइक बना दिया। महाराष्ट्र बेस्ड कंपनी होंडा activa के लिए इलेक्ट्रिक कीट उपलब्ध करवा रही है।

Honda Activa E-Scooter

इलेक्ट्रिक कन्वर्शन कीट हाइब्रिड और कंप्लीट इलेक्ट्रिक दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। हाइब्रिड और कंप्लीट इलेक्ट्रिक किटी कीमत अलग-अलग है। परंतु होंडा की activa स्कूटर को आप इलेक्ट्रिक कन्वर्शन मैं बदलना चाहते हैं। तो आपको 18,330 रुपए तक चार्ज देनी होगी। इसके साथ-साथ इसने GST और शॉपिंग चार्ज भी देना पड़ेगा। यानी कूल मिलाकर 23 हजार रुपए की आसपास लागत लग जाएगी।

इस होंडा एक्टिवा को अपने ही मॉडल में इसे इलेक्ट्रिक कन्वर्शन कीट में बदला जाएगा। कंपनी दावा करती है कि कन्वर्शन कीट सभी स्कूटर के लिए उपलब्ध है। इस स्कूटर में 10 इंच का रियर व्हील का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपने स्कूटर को इलेक्ट्रिक कन्वर्शन कीट में बदलना चाहते हैं। तो आप इस कंपनी के वेबसाइट पर जाकर आर्डर कर सकते हैं। और इस कंपनी के कन्वर्शन कीट को घर मंगवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-Hero Splendor EV: सबकी चहेती बाइक का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार, 240KM तक की मिलेगी रेंज

यह कंपनी GoGo A1 इलेक्ट्रिक स्कूटर किट में 60v और 1200w की हाई एफिशिएंसी BLDE हब मोटर क्षमता के साथ दिया जाता है। जिसमें रीजनरेटिंग सीन वेब कंट्रोल और रिश्तों थ्रोटल के साथ आता है। आपके जानकारी के अनुसार बता दें कि यह मोटर सिर्फ होंडा एक्टिवा के पुराने मॉडल में किया जा सकता है। इसे आप लेटेस्ट एक्टिव 6G मैं इसका उपयोग नहीं कर सकते हैं।

कंपनी के एंप्लॉय बताते हैं कि आप इस कन्वर्शन कीट को आप अपने किसी भी स्थानीय मैकेनिक के पास जाकर इसे अपने स्कूटर में लगवा सकते हैं। इसके साथ-साथ कीट में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ और भी पार्ट दिए जाते हैं। और इसके लिए बैटरी आपको बाहर से खरीदनी पड़ेगी। यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप कितना क्षमता वाला बैटरी अपने स्कूटर में लगवा सकते हैं।

अगर आप स्थानीय मैकेनिक के पास अपने स्कूटर में इलेक्ट्रिक कन्वर्शन कीट लगवाना चाहते हैं और उसमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो कंपनी आपको वीडियो कॉल करके इसकी पूरी जानकारी देती है। जिसे आप आसानी से अपने स्कूटर में इलेक्ट्रिक कन्वर्शन कीट लगवा सकते हैं। इस स्कूटर के बैटरी की बात किया जाए तो इसकी कीमत सभी जगह अलग-अलग कीमत बताई जाती है।

Honda Activa E-Scooter

बैटरी की कीमत और अनुमानित रेंज:-

  1. अगर आप 60v 24Ah 20 बैटरी लेते हैं। तो आपको अनुमानित कीमत ₹25,000 रुपए लगेंगे और यह 60 किलोमीटर की रेंज देता है।
  2. अगर आप 60v 40Ah30 की बैटरी लेते हैं। तो आपको अनुमानित कीमत ₹35,000 रुके लगेंगे। यह 95 किलोमीटर की रेंज देता है।
  3. और आप अगर 72v 30Ah35 की बैटरी लेते हैं। तो आपको अनुमानित कीमत ₹40,000 रुपए लगेंगे। यह आपको 100 किलोमीटर की रेंज देगा|

यह भी पढ़ें:-भारत के टॉप 5 पेट्रोल स्कूटर, सस्ते होने के साथ इनमें आकर्षक फीचर्स भी हैं मौजूद: जान लीजिए

GoGo A1 कंपनी दावा करती है। कि कन्वर्शन कीट RTO द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है। और आप अपने स्कूटर में आसानी से इस इलेक्ट्रिक कन्वर्शन कीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कंपनी के भारत के अन्य राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्यों में या कंपनी इस इलेक्ट्रिक कन्वर्शन कीट को डिस्ट्रीब्यूटर करती है। अगर आप इसे जुड़ी और भी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो इस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आप और भी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।