Home Farming

क्या होता है पैरा मशरूम जिसके उत्पादन से आप लाखों कमा सकते हैं: जानिए उगाने की पूरी विधि

कृषि प्रधान देश होने के कारण हमारे यहां अधिकतर लोगों के आय का स्रोत खेती ही रहा है। पहले लोग परम्परागत खेती कर आजीविका चलाते थे तो आज खेती के बहुत से तकनीक और साधन उपलब्ध होने से किसान खेती में अपार सफलता हासिल कर रहे हैं। आज की हमारी यह कहानी पैरा मशरूम की खेती से जुड़ी है जिसे अपनाकर आप लाखों रुपए कमा सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किस तरह पैरा मशरूम उत्पादन किया जाता है तो हमारे साथ इस लेख से जुड़े रहें।

आप इस लेख द्वारा पढ़ेंगे कि कैसे मशरूम के स्पॉन तैयार कर उसे उगाया जाता है और किस तरह इससे अन्य उत्पाद का निर्माण किया जाता है। साथ ही आप एक वीडियो भी देखेंगे जिससे आप भी मशरूम स्पॉन तथा इसके उत्पादन की विधि अच्छी तरह समझने में आपको मदद मिलेगी जिसे इसे स्वयं आपके लिए अपनाना आसान होगा।

यह किस्सा छत्तीसगढ़ (Chhattisagarah) के महासमुंद (Mahasamund) जिले के पठीयापली (Pathiyapali) ग्राम का है। यहां पर राज मशरूम किसान निदान क्लब (राज2 Mushroom Kisan Nidan Club) में राजेन्द्र मशरूम उत्पादन कर अन्य लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं और इसे अपने आय का स्रोत भी बनाया है। इसे आसानी से समझने के लिए आप के समक्ष एक वीडियो शेयर करेंगे -Paddy Mashroom farming

Grow Mushroom From Paddy Straw
  • स्पॉन बनाने की प्रक्रिया

मशरूम का स्पॉन बनाने के विषय में राजेंद्र ये बताते हैं कि सबसे पहले गेहूं को उबाला जाता है फिर इसमें कैल्शियम कार्बोनेट तथा कैल्शियम सल्फेट का मिश्रण तैयार कर उसे बोतल में भरकर उसे ऑटोक्लेब में स्टलाइजेशन किया जाता है। आगे जो कल्चर तैयार रहता है स्पिट लैम्प के सामने ट्रांसफर किया जाता है। जिस कारण इसमें फफूंद फैल जाता है। इस प्रक्रिया में लगभग 10 दिनों का वक्त लगता है। -Paddy Mushroom farming

वह बताते हैं कि उनके यहां पैरा को स्टोर करके पहले ही रख लिया जाता है ताकि इससे अच्छा उत्पादन हो सके। आगे पैरा का बंडल बनाया जाता है और फिर उसे अपने साइज के हिसाब से काट लिया जाता है। इसकी साइज 18-20 इंच की होती है। उनके यहां जो पैरा मशरूम उत्पादन में उपयोग किया जाता है वह 16 इंच लम्बा तथा उसका वेट 500 ग्राम का होता है। अब पैरा के इस बंडल को पानी की टंकी में रख दिया जाता है फिर इसमें चूना डाला जाता है। ये लगभग 10-15 घण्टे ऐसे ही चुने के पानी मे डूबा हुआ छोड़ दिया जाता है फिर इसे बाहर निकाल लिया जाता है। -Paddy Mushroom farming

यह भी पढ़ें:-कैसे बनाते हैं आम का असली अचार, जान लीजिए पूरी विधि

  • पैरा से लेयर बनाकर मशरूम का उत्पादन

अब आगे इस पैरा का बेड बनाया जाता है। इस बेड पर स्पॉन के छोटे-छोटे टुकड़े किए जाते हैं और इसे यहां डाल दिया जाता है। इसके ऊपर चोकर (गेंहू का छिलका) के साथ आप बेसन, सोयाबीन के पाउडर को भी मिलाकर डाल सकते हैं ताकि आपका स्पॉन अतिरिक्त नमी से बचा रहे और साथ ही ये जल्द ही ग्रोथ भी करे। आगे आपको ये बेड 3 लेयर तक बनाना है और इसी प्रक्रिया को दोहराना है और ऊपर से खुले हुए पैरा का उपयोग कर ढ़क देना है। अब आपको इसे पॉलीथिन की मदद से इसे ढ़क देना है ताकि ये गर्म रहे। -Paddy Mushroom farming

वीडियो यहाँ देखें:-👇👇

अब आप 1 सप्ताह के बाद इसे कुछ वक्त के लिए खोलकर फिर से इसे ढ़क देना है। अब 10 के बाद ये देखेंगे कि इसमें आपको अंकुरण दिखाई दे रहा होगा। वैसे आप इसे प्रतिदिन 1 घण्टे के लिए ताजी हवा प्रवेश कराने के लिए खोलकर छोड़ना होगा। लेकिन अगर वारिश हो रही होगी तो आप इसे ऐसे ही कवर रहने दें। वैसे तो ज्यादातर लोग शेड बनाकर मशरूम उगाते हैं लेकिन राजेन्द्र ने शेड के लिए बागवानी की हुई है ताकि छाया के साथ मशरूम उत्पादन भी हो और वह पेड़ से फल भी खा सकें। अगर अधिक गर्मी के कारण ये सूखने लगे तो इसमें आपको हल्की पानी भी स्प्रे करनी होगी। 11 दिनों के बाद आप ये देखेंगे कि किस तरह मशरूम दिखाई दे रहा है। -Paddy Mushroom farming

  • बिकता है 300 रुपए प्रति किलोग्राम

उनके यहां 50 किलोग्राम प्रतिदिन मशरूम का प्रोडक्शन होता है। वही अगर शादी सीजन या त्योहार का सीजन चलता है तो यही प्रोडक्शन 1.50 से 2 क्विंटल तक पंहुच जाता है। यहां मशरूम का डिमांड भी काफी अधिक है जिस कारण इस मशरूम फार्मिंग से वह अच्छा लाभ कमा रहे हैं। वह इसके उत्पादन में ऑर्गेनिक तकनीक का उपयोग करते हैं जिस उनके मशरूम का डिमांड यहां अधिक है। उनके यहां काफी दूर के कस्टमर मशरूम खरीदने के लिए आते हैं। उनके मशरूम 300 प्रति किलोग्राम बिकता है। -Paddy Mushroom farming

यह भी पढ़ें:-इस फूल की खेती से कुछ ही महीने में होती है लाखों में कमाई, औषधीय गुणों के कारण बाजार में खूब डिमांड है

  • 20 लोगों को दिया है रोजगार

इसके अतिरिक्त उन्होंने 20 लोगों को रोजगार भी दिया है। वह कहते हैं कि हम पैरा का सही उपयोग कर सकते हैं। लोगों को इसके बारे में मालूम नहीं जिस कारण लोग इसे फेंक देते हैं। वह अपने एरिया के सभी पैरा को कलेक्ट करते हैं और इसके बदले लोगों को मशरूम खिलाते हैं। वैसे तो हम पैरा कलेक्शन के दौरान और लोगों को यहां रखते हैं लेकिन प्रतिदिन यहां 20 लोगों को जॉब करना ही है। -Paddy Mushroom farming

Grow Mushroom From Paddy Straw
  • अन्य लोगों के लिए सुझाव

राजेन्द्र ये कहते हैं कि अन्य किसान भी इसकी खेती कर सकते हैं। बस उन्हें इसके विषय में जानकारी होनी चाहिए। किसान मात्र 15 दिनों के फसल चक्र से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। हालांकि इसकी देखभाल थोड़ी कठिन है जिस कारण किसान इसे अपनाने में कतराते हैं। लेकिन अगर किसान या कोई भी शख्स कम वक्त में अधिक लाभ कमाने के बारे में सोंच रहा है तो वह मशरूम की खेती कर सकता है। -Paddy Mushroom farming

उनके यहां मशरूम के लगभग 1700 बेड लगे हुए हैं जिससे वह अच्छा पैसा कमा लेते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जो बागानी मशरूम उत्पादन के लिए तैयार किया है उससे उन्हें फल भी मिलता है। आप उनके इस बागानी तथा मशरूम उत्पादन की विधि वीडियो में देख सकते हैं। -Paddy Mushroom farming

Exit mobile version