Monday, December 11, 2023

Nivruti Rai: कम्प्यूटर की दुनिया में अपने टैलेंट के बदौलत आज शीर्ष तक पहुंचने वाली भारतीय महिला, मिला नारी शक्ति अवार्ड

एक फ़िल्म का डायलॉग खूब लोकप्रिय हुआ था और वो डायलॉग यह था कि
वो स्त्री है… कुछ भी कर सकती है। यह डायलॉग यूं ही नहीं था। इस डायलॉग के वाकई अहम मायने हैं। अगर स्त्री ठान ले तो वो हर काम कर सकती है जो वो करना चाहती है। (Nari Shakti Puraskar)

असल दुनिया में एक स्री और अपनी जिंदगी में कई सारे रोल निभाती है, कभी मां बन कर ममता का आंचल फेरती है,कभी बड़ी बहन बन कर अच्छे और बुरे में फर्क समझाती है। कभी प्रेमिका बन कर प्यार का अहसास कराती है तो कभी पत्नी बन कर जिंदगी भर साथ चलती है। इन सब के अलावा यदि एक स्त्री ठान ले तो वह देश की पहली नागरिक यानी राष्ट्रपति भी बन सकती है। अंतरिक्ष में जा कर खगोलीय खोज कर सकती है। सेना में भर्ती हो कर देश की सेवा कर सकती है और बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी का हिस्सा हो कर इकॉनमी को नए मुकाम पर पहुंचा सकती है। आज हम आपको एक ऐसी ही स्त्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने नए इनोवेशन से उन लोगों के सामने एक मिसाल कायम की है जो महिलाओं को कमज़ोर समझते थे। आइये जानते हैं इस महिला के बारे में। (Nari Shakti Puraskar)

निवृति राय का परिचय (Nivruti Rai)

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक समान्य परिवार में जन्मीं निवृति राय अपने माता-पिता की तीसरी बेटी थीं। उनके परिवार में कई लोग बोझ के रूप में देखते थे।निवृति ने ऑरेगन यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। वो बचपन से ही डिजाइनर बनना चाहती थी। शादी करने के बाद निवृति राय अमेरिका चली गईं और रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क से गणित और संचालन अनुसंधान में बीएस हासिल किया, इसके बाद ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

Intel india country head nivruti rai
Nivruti Rai, Intel india Country head

इंटेल को जॉइन किया (Nivruti Rai)

निवृति ने साल 1994 में बतौर डिजाइन इंजीनियर इंटेल को जॉइन किया था। जब वे अपने करियर के शुरुआती दौर में कलरफुल ड्रेस पहनकर ऑफिस जाती थीं, तो लोग उन्हें गलती से ऑफिस असिस्टेंट समझ लेते थे। निवृति के बारे में कम ही लोग जानते थे कि वे इंजीनियर हैं। दफ्तर में लोग उन्हें यहां तक कह देते थे कि वो इंजीनियर से ज्यादा फैशन डिजाइनर लगती हैं। लेकिन उन्होंने लोगों की बातों की कभी परवाह नहीं की।

इंटेल क्या है (Nivruti Rai)

इंटेल दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर चिप कंपनियों में से एक है। दुनिया के अधिकतर कंप्यूटर इंटेल की चिप की मदद से चलते हैं। अमेरिकी कंपनी इंटेल की भारत यूनिट को Intel इंडिया के नाम से जाना जाता है।

नया मुकाम हासिल किया (Nivruti Rai)

निवृति राय ने इंटेल इंडिया में करीब 3 दशकों तक काम किया। जिसके बाद उन्हें साल 2005 में इंटेल के मोबाइल डिवाइस यूनिट के रिसर्च और डेवलपमेंट विभाग में भेजा गया था। इसके बाद मार्च 2016 में उन्हें इंटेल इंडिया का कंट्री हेड बना दिया गया।देशों में काम करते हुए, उन्होंने दुनिया भर में टीमों का नेतृत्व किया। वह उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), 5 जी में इंटेल इंडिया के उत्पाद विकास अभियान का प्रमुख चेहरा हैं। चिप, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), और क्लाउड कंप्यूटिंग पर उन्होंने काम किया।

यह भी पढ़ें :- हरियाणा की बेटी भरेगी अंतरिक्ष की उङान, ऑल इंडिया 8वीं रैंक के साथ आया इसरो से ऑफर

इंटेल को आगे बढ़ाया (Nivruti Rai)

निवृति राय के नेतृत्व में, इंटेल इंडिया ने अनुसंधान एवं विकास, सरकार और उद्योग का समर्थन करने के लिए “क्लाउड, नेटवर्क, एज-कंप्यूटिंग और उपकरणों” का एक लंबे समय के लिए ढांचा बनाया, और कौशल प्रशिक्षण, ग्रामीण कनेक्टिविटी और एआई अनुसंधान केंद्रों की स्थापना के लिए कार्यक्रम शुरू किए

कई सम्मान भी मिले (Nivruti Rai)

निवृति राय ने इंटेल में नया मुकाम हासिल किया है साथ ही सेमीकंडक्टर चिप तैयार की है, जो काफी कम ऊर्जा खर्च करती है। उनके इन कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। यही नहीं साल 2013 में, उनकी टीम को मिनट इंटेल आर्किटेक्चर कोर के विकास में योगदान के लिए इंटेल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वह द रेकजाविक ग्लोबल फोरम – वीमेन लीडर्स लीडिंग एज के तहत पांच विशेष रुप से प्रदर्शित महिलाओं में से एक थी। उन्हें फॉर्च्यून इंडिया 2019 की बिज़नेस वर्ल्ड में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 19 वें नंबर पर भी रखा गया था।

महिलाओं को दी बड़ी सीख (Nivruti Rai)

श्रीमती निवृति राय जी ने उन महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की है जो अक्सर अपने अधिकारों का महत्व समझती नहीं है। श्रीमती निवृति राय जी का कहना है कि अगर आप अपना काम अच्छे तरीके से करते हैं, तो आप सुकून की नींद ले सकते हैं। वो कहती हैं कि, अगर मैं अपना काम सही तरीके से करती हूं, लेकिन उस काम में असफल रह जाती हूं तो भी मैं सुकून से सो सकती हूं। लेकिन अगर मैं काम नहीं करूंगी तो चैन से सो नहीं पाऊंगी। इसलिए असफल होने की चिंता को त्यागकर पूरे मन से अपने काम में लगे रहना चाहिए।’ निवृति का कामकाजी महिलाओं से कहना है कि उन्हें जितने भी कलरफुल कपड़े पहनने हैं, पहनें। जैसा वे दिखना चाहती हैं, दिखें। लेकिन कभी अपने जेंडर को ऑफिस न लेकर आएं। आपके दफ्तर में आपके काम की बात होनी चाहिए आपके लिंग या किसी और चीज की नहीं। आज वह लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। (Nivruti Rai)

अगर आपको भी निवृति राय की कहानी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।