Wednesday, December 13, 2023

कोरोना पॉजिटिव महिला ने गंभीर हालत में जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, मसीह बन डॉक्टरों ने बचाई जान

कोरोना की लहर ने एक बार फिर कई राज्यों को अपनी चपेट में कर रखा है। गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए यह खतरा और भी अधिक हो गया है। इस बीच झारखंड में एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म (Corona positive women gave birth to twins) दिया है। सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मां और बच्चे दोनों ही सकुशल हैं।

कोरोना पॉजिटिव महिला का प्रसव खतरे से भरा

लिट्टीपाड़ा प्रखंड की रहने वाली पहाड़िया जनजाति की एक महिला को शनिवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कोरोना पॉजिटिव भी थी। ऐसे में ऑपरेशन खतरे से खाली नहीं था। लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने तमाम खतरों का सामना करते हुए महिला का सफल ऑपरेशन किया। जिसके बाद उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

Corona positive women gave birth to twins

टीम में महिला डॉक्टर के इस कदम की हो रही है सराहना

डॉक्टरों की टीम में एक महिला डॉक्टर भी थी, जो पिछले साल कोरोना पॉजिटिव मरीज के ऑपरेशन के दौरान खुद कोरोना संक्रमित हो गई थीं। तब महिला डॉक्टर को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन होना पड़ा था। लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद अपना धर्म निभाते हुए डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया।

फिलहाल सदर अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की टीम दोनों की देखरेख में लगी हुई है। डॉक्टरों के इस प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है।