Home Farming

बगीचे में लगाएं आसानी से उगने वाला पौधा,”कौंच” कोई देखभाल की जरूरत नही लेकिन मुनाफा अच्छा होगा

खेती करने को लेकर हम यही सोचते हैं कि हमें किसी भी प्रकार की फ़सल की बुआई करने के लिए खेतों का खाली होना जरूरी है। अगर किसी खेत में पहले से कोई फसल लगाई गई हो, तो हम उसमें दूसरी फसल नहीं लगा सकते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी लतेदार पौधें होते हैं, जिनको लगाने के लिए खेतों का खाली होना जरूरी नहीं है। – Easy growing crop

आइए जानते हैं, इसे कहां और कैसे लगाएं?

लतेदार पौधों की रोपाई करने के लिए खेतों का खाली होना जरूरी नहीं है। अगर आपके पास बगीचा है, तो यह आपके लिए और भी ज्यादा अच्छा हो सकता है, क्योंकि बगीचों में बाकी पेड़ों के साथ इसे लगाकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप इस पौधे को एक एकड़ में लगाते हैं, तो आप तीन लाख रुपए तक कमा सकते हैं। – Easy growing crop

Know about Easy growing crop Kaunch

इस लतेदार पौधे का नाम है ‘कौंच’ है। कौच एक झाड़ीदार पौधा है। भारत में पहले इसकी खेती के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी थी लेकिन पिछले कुछ सालों में किसानों ने इसकी व्यवसायिक रूप से खेती शुरू कर दी है। इस खेती में मांग अधिक और कम लागत होने की वजह से अब किसान इस पौधें की खेती करनी आरंभ कर चुके हैं। – Easy growing crop

यह भी पढ़ें :- मशरूम की खेती द्वारा हर महीने 50 हजार कमाती हैं विनीता, 20000 से भी अधिक आदिवासियों को बना चुकी हैं आत्मनिर्भर: महिला किसान

इसका उत्पादन जाल द्वारा भी किया जा सकता है

कौंच की खेती करने के लिए आपके पास बगीचा हो यह जरुरी नहीं है। इसकी खेती आप जाल (Net) द्वारा भी कर सकते हैं। – Easy growing crop

बगीचे में लगाने के फायदे

कौंच को खाली खेत में भी लगाया जा सकता है लेकिन कृषि वैज्ञानिक इसे बगीचे में लगाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसे फैलने के लिए किसी सहारे की जरूरत होती है। अगर इसे खाली जमीन पर लगा दिया जाए, तो इससे इसकी उपज कम हो जाती है। वैसे इसे जाल द्वारा भी लगाया जा सकता है और इसमेें ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं होती है। अगर आप चाहें तो इसके साथ और भी कई फसल लगा सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी भी बढ़ेगी।

करीब 15 साल पहले कौंच की खेती के बारे में किसानों को जानकारी नहीं थी, पर आज किसान इसकी खेती व्यवसायिक रुप से कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इसकी खेती बरसात के मौसम में नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसकी खेती करने का बेहतर समय 15 जून से लेकर 15 जुलाई तक होता है। इसकी खेती में किसानों को अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। – Easy growing crop

फल लगते हैं, फली के रूप में

कौंच एक वर्षीय पौधा है। इसकी रोपाई और फल देने में लगभग एक वर्ष तक का समय लग जाता है। दरअसल इसके फल बिल्कुल फली की तरह लगते हैं। यह 3 से 5 के गुच्छों में होते हैं और उल्टे आकार में मुड़े रहते हैं। इसकी लंबाई 2 से 4 इंच और इसकी चौड़ाई एक इंच होती है। इसका रंग खाकी चमकीला और धारीदार होता है। यह ज्यादातर मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात राजस्थान और बिहार में पाया जाता है। – Easy growing crop Kaunch

Exit mobile version