Wednesday, December 13, 2023

घर के छत या बालकनी में उगाएं अंगूर, हरियाली के साथ फल भी मिलेगा: तरीका जानिए

आमतौर पर खेती-बाड़ी की जब भी बात आती है तो हमारे मन में सबसे पहले एक ही ख्याल आता है…खेती योग्य भूमि, अच्छा-सा पौधा, सिंचाई की अच्छी व्यव्स्था और अन्य जरूरतें आदि। लेकिन पारम्परिक खेती से हटकर घर के छोटे-से बगीचे और गमलें में भी खेती की जा सकती है।

जी हां, घर पर गमलें में किसी भी पौधें को उगाया जा सकता है। उदाहरण के लिए अंगूर के पौधें भी उगाए जा सकते हैं। दिल्ली में टेरेस गार्डनिंग (Terrace Gardening) करनेवाली रश्मि शुक्ला पिछ्ले कुछ वर्षों से घर की छत पर स्वादिष्ट अंगूर उगा रही हैं। इसी क्रम में आइये जानते हैं उनसे अंगूर उगाने की विधि-

नर्सरी से करें पौधें का चुनाव

रश्मि शुक्ला के अनुसार, थोड़ी सी देखभाल के साथ ग्रो बैग में अंगूर को आसानी से उगाया जा सकता है। अंगूर का पौधा, कलम और बीज दोनों से लगाया जा सकता है लेकिन रश्मि कहती हैं कि इस तकनीक से लताओं में फल आने में काफी समय लगता है। ऐसे में जल्दी फल लाने के लिए नर्सरी से पौधे लेकर लगाना सही होता है।

नर्सरी से लाए गए पौधे की अच्छी तरह से देखभाल की जाए तो तीन वर्षों में लताओं में फल आने शुरु हो जाएंगे। -Grow Grape plants in pot at home.

Learn how to grow grapes at home in pot

यह भी पढ़ें :- छत पर मिट्टी डालकर पटना के इस शख्स ने उगाया पपीता, केला, अमरूद जैसे अनेकों पेड़, ऐसा गार्डन देखने को नही मिलेगा

अंगूर के पौधे (Grapes Plants) लगाने और उसकी देखभाल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं-

  • नर्सरी से पौधा खरीदते समय ध्यान रखें कि पौधा स्वस्थ हो।
  • पॉटिंग मिक्स तैयार करने के लिए 20% रेत, 30% कंपोस्ट और 50% मिट्टी का प्रयोग करें।
  • सबसे पहले पौधे को उसके आकार में रखें, फिर जैसे-जैसे पौधे की ग्रोथ होने लगे तब उसके अनुसार रिपॉट करते रहें।
  • अब लगभग 2 वर्षों के बाद पौधे को 24 इंच के ग्रो बैग या गमले में शिफ्ट कर दें।
  • अंगूर के पौधें को ऐसे स्थान पर रखें जहां धूप अच्छी आती हो तथा रोज उसमें थोड़ा-थोड़ा सिंचाई करते रहें। इसके पौधें के लिए 6-7 घंटे की धूप की जरुरत होती है।
  • पौधें के लिए खाद बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अंगूर के पौधे में अच्छी पोटैशियम और बोरान वाली खाद डालें।
  • छह माह बाद इसकी लताएं बढ़ने लगती है। ऐसे में उन लताओं को तार की मदद से ऊपर चढ़ने दें।
  • ध्यान रखें कि मुख्य तना एक ही रहें। इससे ऊपर की ऊपर अधिक लताएं बनेंगी।
  • अंगूर की लताओं से गार्डेन में पक्षी भी आने लगते हैं। ऐसे में पौधें में जब फल लगने शुरु हो जाएं तो उसे एक कपड़े या रुमाल से लपेट दें, ताकि पक्षी उन्हें न खाएं।
  • अंगूर के पौधें को उगाने के लिए बारिश का मौसम सही रहता है।
  • वीडियों देखें:-

रसीले अंगूर दिखने में सुन्दर होने के साथ ही स्वाद में भी बहुत अच्छे होते हैं। यदि आप भी अंगूर खाने के शौकीन हैं तो ऊपर बताएं गए तरीकों को अपनाकर गमले में अंगूर का पौधा उगा सकते हैं। -Grow Grape plants in pot at home.

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।