Home Lifestyle

रणबीर और आलिया: कहां मिले, कैसे जुड़े, प्यार हुआ और अब शादी के बंधन में बंध गए, जानिए पूरी कहानी

पिछले कई दिनों से बॉलीवुड से आलिया और रणबीर की शादी की खबर देश के सुर्खियों में रहा है। दरअसल, ये दोनो की शादी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे और लोगों के मन में भी कई तरह के सवाल दौङ रहे थे। लेकिन अंततः इन सारे खबरों पर मुहर लग गया है। क्योंकि अब आलिया और रणबीर दोनो शादी के बंधन में बंध चुके हैं। साथ हीं ये दोनों अपने जिंदगी को एक दूसरे के नाम भी कर दिए हैं। इन दोनों की शादी मुंबई के पाली हिल स्थित घर ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में पंजाबी रीति-रिवाज से किया गया है।

इससे पहले जोड़ी की हल्दी, चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में भी हुईं। जिसमें दोनों के परिवार के लोगों के साथ-साथ कुछ खास मित्र और कुछ सेलेब्रिटी ही मौजूद रहे। शादी के बाद अब इन दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। लोग इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी कर रहे हैं। शादी के बाद ये दोनों ​​​​​​सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे।

Ranbir And Aliya Love Marriage

दरअसल, शादी के दिन की सुबह से ही घर पर परिवार और दोस्तों के आने-जाने से हलचल बनी हुई थी। सुबह ही रणवीर कपूर की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर एक साथ नजर आए थे। इन दोनों के अलावा शादी में परिवार के कई लोग शामिल हुए। साथ ही मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका भी इस शादी में पहुंचे थे। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इस शादी का हिस्सा थे। जिसमें करण जौहर, सैफ अली खान, गौरी खान के अलावा कई और लोग भी शादी में शामिल थे।

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट भी इस शादी में पहुंचे तो आलिया की मां सोनी राजदान के अलावा बहन पूजा भट्ट भी शादी में शरीक हुईं। सबसे पहले नीतू कपूर द्वारा शादी की तारीख की घोषणा हुई जिसके बाद लोगों का ध्यान इस खबर पर केंद्रित हो गया था।

यह भी पढ़ें:-मात्र 5000 रूपये में करें पहाड़ों, और प्राकृतिक नजारों से भरपूर इन जगहों की सैर

अब आपको इनके प्रेम कहानी के कुछ वर्ष पीछे आपको ले चलते हैं। दरअसल, आलिया भट्ट की रणवीर कपूर से पहली मुलाकात 11 साल की उम्र में हुई थी। उस समय आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए ऑडिशन देने के लिए गई थीं। जिसे रणबीर असिस्ट कर रहे थे। आलिया ने कहा था कि जब मैंने रणबीर को पहली बार स्क्रीन पर देखा था तो उसी दिन मैंने फैसला कर लिया था कि मैं उनसे शादी करुंगी। उस समय मैं स्वीट लिटिल लड़की थी।

हालांकि आलिया भट्ट ने अक्सर अपने इंटरव्यू में रणबीर कपूर को अपना क्रश बताया है। साथ हीं आलिया ने ये भी कहा था कि मैंने हमेशा रणबीर से प्यार किया है। बर्फी के बाद मैं उनसे और प्यार करने लगी थी। वह मेरे सबसे बड़े क्रश हैं और हमेशा रहेंगे। इसके बाद किस्मत भी इन दोनों को साथ ले आया। दोनों को अयान मुखर्जी अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए साथ लेकर आए। ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया और रणबीर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। जिसको लेकर उस वक्त भी कई चर्चे उठते रहे।

ये बात सच है कि आलिया और रणबीर दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया और ना ही इससे मना किया। अचानक से सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन पर साथ में पब्लिक अपीयरेंस से आलिया और रणबीर ने सभी को चौंका दिया था। उसके कुछ समय बाद से हीं दोनो साथ में दिखने लगे थे। जिसके बाद से हीं लोगों को लगने लगा था कि इन दोनों के बीच प्रेम चल रहा है। जिसके बाद 14 अप्रैल 2022 इसकी पुष्टि हो गई।

यह भी पढ़ें:-Neha Kakkar: पिता समोसे बेचते थे और खुद जगराते में गीत गाती थीं, आज अपने टैलेंट के दम पर बनी करोडों की मालकिन

शादी के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए आलिया लिखती हैं, ‘आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं, वहां हमने शादी कर ली। पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते … यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, झगड़े, प्रसन्नता से भरी हों। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह खास और भी खास बन गया। प्रेम, रणबीर और आलिया!

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इन दोनों को बधाई देना शुरू कर दिए हैं।

Exit mobile version