Home Community

अगर घूमने का बजट कम है तो यहाँ जाइए, ये रहे कम खर्च में सबसे बेहतर और खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन

बदलते वक्त के साथ इंसान इतना व्यस्त हो चुका है कि उसे अपने लिए ही समय नहीं मिलता लेकिन मन को तरोताजा करना भी जरूरी है। ये तब ही सम्भव होगा जब वे कहीं घूमने जाए। प्रकृति दृश्यों को देखना किसको अच्छा नहीं लगता, जिससे मन शांत और उनकी तरफ आकर्षित हो जाता है।

इन जगहों पर जाएं जरूर

अगर आपका मन भी इन भागदौड़ भड़ी ज़िंदगी से ऊब गया है और आप रिलेक्स फील करना चाहते हैं, तो आप इन जगहों पर अवश्य जाएं जहां आपको सुकून मिलेगी। उन जगहों के विषय में हम आपको इस स्टोरी द्वारा बताएंगे जहां आप कम बजट में घूम सकते हैं।

  • मेघालय की गुफाएं
best budget tourist place

मेघालय (Meghalaya) में करेम पूरी नाम की एक गुफा है, जो संसार की सबसे लंबी गुफा है। इस गुफा का निर्माण बलुआ पत्थर से हुआ है। इसके अतिरिक्त यहां पर बहुत-सी गुफाएं हैं, जहां पर आप एकांत में वक़्त बिता सकते हैं, जिससे आपको सुकून मिलेगा।

  • मुन्नार

अगर आपको प्रकृति के साथ रहना पसंद तो मुन्नार अवश्य जाएं। मुन्नार सम्पूर्ण जगत में चाय के बगानों के लिए फेमस है। अगर आप यहाँ जाएंगे तो हरे-भरे बगानों को देखकर मन मोहित हो जाता है।

  • अंडमान-निकोबार

अंडमान-निकोबार उन व्यक्तियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें प्रकृति से जुड़े रहना अच्छा लगता है। अगर आप यहां जाएंगे तो आपको दीपों पर विभिन्न प्रकार की शांति की अनुभूति होगी।

  • लद्दाख

अगर आप घूमना चाहते हैं तो लद्दाख में किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यहां आपको ऐसा लगेगा कि आप स्वर्ग में हैं।

  • अलेप्पी

अलेप्पी एक ऐसा स्थान है, जहां आप फुर्सत से शांति के पल व्यतीत कर सकते हैं। इसे लोग पूरब का वेनिस भी कहते हैं।

  • मनाली

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मनाली बहुत ही आकर्षक स्थान है। अगर आप ट्रेकिंग के लिए शौक रखते हैं, तो इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर इसका आनंद ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप यहां पैराग्लाइडिंग का भी लुप्त उठा सकते हैं।

  • डोंगरी ट्रेक

सिक्किम से लगभग तेरह किलोमीटर की दूरी पर स्थित डोंगरी ट्रेक लोगों को उनकी क्षमता का आकलन कराता है। यहां लोगों को अनछुए जंगलों में ट्रैकिंग बहुत ही पसंद है।

  • फूलों की घाटी

जिन लोगों की ख्वाहिश हर तरफ रंग-बिरंगे फूलों को देखना और बर्फ से ढके हुए पहाड़ को देखना है तो वह उत्तराखंड की फूलों की घाटी में अवश्य ही जाएं। जहां पर ऐसे प्राकृतिक दृश्यों को देखकर मन हर्षित हो जाता है।

कच्छ का रण

विश्व का सबसे बड़ा नमक रेगिस्तान गुजरात के कच्छ में है। अगर आप यहां जाते हैं, तो आपको शांति की अनुभूति होगी।

थार मरुस्थल

अगर आप स्वयं के साथ कुछ वक्त व्यतीत करना चाहते हैं, तो रेगिस्तान के थार मरुस्थल अवश्य जाएं। अरावली की पहाड़ियों के पश्चिम किनारे पर स्थित थार मरुस्थल बहुत ही शांत वातावरण क्षेत्र हैं।

  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

जो लोग प्राकृतिक से प्यार और वाइल्ड लाइफ लॉवर है उनके लिए जिम कार्बोनेट नेशनल पार्क बहुत ही अच्छा दर्शनीय स्थल है। यहां आप जंगल सफारी का भी लुप्त उठा सकते हैं।

ऋषिकेश का आश्रम

अगर आप आध्यात्मिक शांति की ख्वाहिश रखते हैं, तो ऋषिकेश के गंगा किनारे स्थित आश्रम में जा सकते हैं।

सिंधु दुर्ग किला

सिंधुदुर्ग किला सागर के किनारे स्थित है। इसे छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा बनवाया गया था, जो मुंबई से दूर रत्नागिरी में बसा हुआ है।

कुर्गु

एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है कुर्गू। इसे लोग इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। एडवेंचर और प्राकृतिक लवर्स के लिए यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

हमें उम्मीद है कि अगर आप इन प्राकृतिक स्थलों पर घूमने के लिए जाएंगे तो ज़ाहिर सी बात है कि आपको इन स्थानों से इश्क हो जाएगा।

Exit mobile version