Wednesday, December 13, 2023

कर्ज लेकर शुरू की सिंघाड़े की खेती, आज अपनी सफलता से दूसरे किसानों को कर रहे प्रेरित

खेती किसानी को लोग हमारे यहां घाटे का सौदा मानते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि खेती एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें आपको घाटे के साथ-साथ अधिक लाभ भी मिलता है। हालांकि ये कभी आपको लाभ देगा तो कभी घाटा भी। आज हम आपको एक ऐसे किसान के विषय में बताएंगे जिन्होंने खेती के द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाया और आज वह इस खेती के विषय में अन्य लोगों को बताकर उन्हें खेती से जोड़कर खुशहाल जीवन देने में सफल हो रहे हैं।

मदन कहार की प्रेरणादायक कहानी

वह किसान हैं, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से ताल्लुक रखने वाले मदन कहार (Madan Kahar)। 45 वर्षीय मदन के पास खेती के लिए उतनी जमीन नहीं थी तो उन्होंने अपने गांव के एक जमींदार जिनका नाम लाखन सिंह है, उनसे 6 बीघा भूमि लेकर वहां खेती प्रारंभ की। उनके गांव का नाम चंपतपुर है जो कानपुर जिले में आता है। वह बताते हैं कि उन्हें वो वक्त याद है जब उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए लगभग 1 लाख रुपए कर्ज के तौर पर लिया। -Water Chestnut farming by Madan Kahar

यह भी पढ़ें:-जानिए उन 8 बॉलीवुड एक्टर्स के बारें, जो छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई

हुआ 250 सौ क्विंटल उत्पादन

उन्होंने जो जमीन ली थी उस जमीन को लाखन सिंह ने मिट्टी के ऊपरी हिस्से को चिमनी वालों को बेच दिया था और उससे मोटी रकम ले ली थी। परंतु मदन इसी मिट्टी में खेती करना चाहते थे क्योंकि उनके सिर पर कर्ज लदा हुआ दिख रहा था। मदन ने यहां सिंघाड़े की खेती शुरू की जिसमें उन्हें 50000 की लागत आई। सिंघाड़े की बुआई सितंबर में हुई थी जो दिसंबर में तैयार हो गई। उन्हें अपनी खेती में लाभ मिला और ढाई सौ क्विंटल का उत्पादन हुआ जिसे बेचकर उन्होंने दो लाख के करीब रुपए कमाए इससे उन्होंने अपने कर्ज के कुछ पैसा चुकता किया। -Water Chestnut farming by Madan Kahar

खेती के लिए लिया कर्ज

खेती में पैसे लगाने के लिए उन्होंने लगभग 30000 रुपए कर्ज लिए थे वह भी पैसे उन्होंने चुका दिए। वह बताते हैं कि उन्होंने सिंघाड़े की खेती का चयन इसलिए किया क्योंकि अगर इसकी कटाई कर दी जाए तो यह तुरंत बिक जाते हैं। साथ ही उन्होंने इसलिए अपनाया क्योंकि उनके क्षेत्र में सिंघाड़े की खेती कोई नहीं करता था। वह बताते हैं कि अगर आप इससे खेती प्रारंभ कर रहे हैं तो प्रारंभिक दौर में आपको थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी बुआई के लिए आपको पानी एवं तालाब की आवश्यकता होती है। आप चाहे तो इसके बीज आसपास के किसानों से ले सकते हैं या फिर नर्सरी में जाकर भी खरीद सकते हैं। -Water Chestnut farming by Madan Kahar

यह भी पढ़ें:-ये हैं भारत की 7 सबसे महंगी साड़ियाँ, जो अपनी खुबसूरती, विशेषता और कीमत की वजह से मशहूर हैं

सिंघाड़े के फायदे

जानकारी के मुताबिक सिंघाड़े में आयोडीन एवं मैग्निशियम पाया जाता है जिससे थायराइड की परेशानी नहीं होती। ये खांसी को ठीक करने, खून को साफ करने, एनीमिया की मात्रा को कम करने आदि में भी असरदार होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होता है। आज वह अपनी खेती से अन्य लोगों के लिए उदाहरण बने हुए हैं एवं लोगों को जागरूक कर रहे हैं और यह बता रहे हैं कि वे किस तरह सिंघाड़े की खेती से लाभ कमा सकते हैं। -Water Chestnut farming by Madan Kahar