Home Farming

दुबई से लौटने के बाद धोनी पहुंचे अपने फार्म, स्ट्रॉबेरी खाते ही बोले- मार्केट में नही बचेगी

जैसा कि हम सब इस बात से भलि-भांति परिचित हैं कि वर्तमान में हर व्यक्ति अपनी खेती में फल, सब्जियों और अनाज का उत्पादन जैविक विधि से कर रहें हैं ताकि वह स्वस्थ रहें। उन्हीं में से एक हैं हमारे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी। उन्होंने अपने बल्लेबाज़ी, किपिंग और कप्तानी से लोगों के दिलों पर राज किया है और अब वे अपनी खेती और डेयरी के कार्य से सबको आकर्षित कर रहे हैं। उनका इंस्टाग्राम पर डाला गया एक वीडियो दर्शकों को खूब लुभा रहा है और जिसकी चर्चा हर ओर है। आईए जानते हैं…

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का जन्म रांची (Ranchi) में हुआ है। उनकी सबसे खास बात यह है कि वे जितने अपने खेल में दिलचस्पी रखते हैं उतना हीं ध्यान वे आजकल खेती-बाड़ी में भी दिखा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के समय लगे लॉकडाउन में भी वे अपनी खेती के विषय को लेकर रुचिकर थे और आए दिन अपने फार्म हाउस की फोटो अपने सोशल साइट्स पर अपलोड किया करते थे।

Mahendra Singh Dhoni organic farm

फार्म हाउस में होती है जैविक खेती

महेन्द्र धोनी 55 एकड़ भूमि के फार्म हाउस में डेयरी फार्म के साथ-साथ खेती भी कर रहे हैं। उस लॉकडाउन में उनके खेतों में प्रतिदिन 80 किलोग्राम टमाटर का उत्पादन हुआ था। उनकी जैविक खेती में उत्पादित टमाटर हांथो-हांथ बिक गए थे। खेती के अलावा वह डेयरी प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। वह प्रतिदिन लगभग 300 लीटर दूध का उत्पादन अपने पशुओं से प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- बिहार के इस छोटे गांव में किसान करते हैं स्ट्रॉबेरी की खेती, बाहरी प्रदेशों में भी एक्सपोर्ट कर अच्छी कमाई कर रहे हैं

फार्म हाउस में उगाया स्ट्रॉबेरी

आज एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस को लेकर चर्चे में हैं। कुछ दिनों से उनके फार्म हाउस में स्ट्रॉबेरी भी उगाया जा रहा है। इस बार उन्होंने अपने फार्म हाउस में उत्पादित स्ट्रॉबेरी का स्वाद चखते हुए एक वीडियो अपने फैंस से साझा किया है जो बेहद हीं पसन्द किया जा रह है।

इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

IPL के बाद छुट्टियां मनाने वह अपने परिवार के साथ दुबई चले गए थे जिसके बाद वह अब भारत लौटे हैं। यहां आकर उन्होंने अपने फार्म हाउस का निरीक्षण किया और फोटोज भी क्लिक किए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में वह स्ट्रॉबेरी के पौधे से फल तोड़ते और उसके स्वाद का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करने के दौरान उन्होंने कैप्शन में बहुत ही प्यारा सा सन्देश लिखा है, “अगर मैं यहां खेत में आता रहा और स्ट्रॉबेरी खाता रहा तो बाजार में जाने के लिए कोई भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी”।

अपने खेल के साथ देश की मिट्टी को महत्व देते हुए जिस तरह धोनी अपने फार्म हाउस में खेती कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है। The Logically महेंद्र सिंह धोनी की खूब सराहना करता है।

Exit mobile version