Tuesday, December 12, 2023

इस तरह ईंट और सीमेंट से बनाएं 4 आंच वाला धुआं रहित चूल्हा: तरीका बहुत आसान

आज भले ही हर कार्य को पूरा करने में टेक्नोलॉजी का उपयोग हो रहा है जिससे कार्यों को जल्द पूरा भी किया जा रहा है। जैसे खाना बनाने के लिए इंडेक्शन या गैस चूल्हे का उपयोग करना। लेकिन कुछ लोगों को पारंपरिक तरीकों से बने हुए चूल्हे पर बना खाना बेहद पसंद आता है और वे इसका इंतजार भी करते हैं। लेकिन इस बीच समस्या ये होती है कि आखिर उन्हें ये चूल्हा बनाने कौन सिखाए?? क्योंकि अब ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें ये पुराने जमाने के चीजों में इंटरेस्ट होता है और ये चीजें उन्हें बनानी आती है।

इसलिए आज के हमारे इस लेख में हम आपको ये जानकारी देखेंगे कि आप किस तरह सीमेंट तथा ईंट की मदद से 1 या 2 नहीं बल्कि 4 आंच वाले चूल्हे का निर्माण करें। साथ ही आपके समक्ष एक वीडियो की प्रस्तुत भी की जाएगी जिससे आपके लिए इसका निर्माण करना सरल होगा। -How to make 4 flame stove

ऐसे करें ईंटों को व्यवस्थित

सबसे पहले आप जिस जगह पर इस चूल्हे को बनाना चाहते हैं उस स्थान को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर अपने आवश्यकतानुसार ईंटों को एकत्रित करें और बालू तथा सीमेंट का पेस्ट भी तैयार कर लें। अब आपको अपने ईंट को एक अच्छी तरह शेप देते हुए व्यवस्थित करना है। पहले कुछ ईंट को लम्बाई में तीन तरफ से फिट करें और एक एरिया को खुला रहने दें ताकि यहां ईंधन के प्रवेश द्वार का उपयोग हो सके। अब आगे आपको इन दोनों तरफ के ईंट के एरिया में 3 और आयताकार शेप देना है ताकि ये आगे चलकर 3 आंच का रूप ले और आप इस पर अपने बर्तन को चढ़ाकर खाना बना सकें। -How to make 4 flame stove

यह भी पढ़ें:-एक ऐसे डॉक्टर जो 15 वर्षों से कर रहे हैं सैंकड़ों बुजुर्गों की सेवा और उनके भोजन की व्यवस्था

इन ईंटो के ऊपर आपको और एक लेयर ईंट चढ़ानी है और सीमेंट के पेस्ट से इसे फिट करना है। ये कार्य आपको हर जगह कर देनी है। इसके बाद आपको लोहे की छड़ को काटनी है और फिर आपने जो लम्बाई छोड़ते हुए ईंट व्यवस्थित किया है इसके बीचों-बीच इन्हें सजाकर रखना है और ऊपर सीमेंट का घोल देते हुए ईंट भी रखना है। अब आगे भी आप सभी जगह ईंट को व्यवस्थित कर दें इस तरह आपको इसके निर्माण में यहां तक 4 ईंट के बेड बनाने होंगे। -How to make 4 flame stove

वीडियो यहाँ देखें:-👇👇

करें लोहे की छड़ का उपयोग

आगे एक बार फिर आप लोहे की 2 छड़ लेनी है और उसे खुले हुए एरिया यानी जहां से ईंधन लगाया जाएगा वहां सेट करना है। फिर आपको इस चूल्हे के बीच वाले भाग में एक कोई आयताकार पात्र रखना है और फिर हर तरफ एक ईंट रखते हुए सीमेंट की मदद से इसे व्यवस्थित करना है। ध्यान रहे बीच वाले हिस्से में आपको अब कोई ईंट नहीं रखनी बस वहां 4 लोहे के छड़ रखने हैं और सीमेंट से अच्छी तरह फील कर देना है। -How to make 4 flame stove

आप अगर आप इसे देखें तो ये समझ आ जाएगा कि आपका चूल्हा किस तरह 4 आंच का रूप ले चुका है। फिर इन चार आंच वाले खाली जगह में आपको बालू फीट करना है और आगे इसे सीमेंट से अच्छी तरह चिकनी बनानी है। इसके उपरांत आप मिट्टी का पेस्ट तैयार करें और इसे चूल्हे के चारो आंच को अच्छी तरह गोलाकार शेप देते हुए चिकनी बनाएं। इसके उपयोग से आपका चूल्हा कुछ ज्यादा खूबसूरत होगा और ये ज्यादा टिकाऊ भी होगा। -How to make 4 flame stove

यह भी पढ़ें:-आज तक कि सबसे चर्चित फोन हुई लांच, Nothing Phone 1 के दमदार फीचर्स अचंभित कर देंगे

मिट्टी के उपयोग से बनाएं इसे अधिक उपयोगी

लेकिन अगर आप सिर्फ सीमेंट का उपयोग करते हैं तो ये बहुत जल्द गर्म हो सकता है ओर अधिक गर्मी के कारण इसके फटने का भी डर बन सकता है। इसलिए मिट्टी का उपयोग करना सही माना जाता है इससे एक खूबसूरत लुक मिलने के साथ ये काफी फायदेमंद भी होता है। इतना करने के बाद आप चाहे तो इस चार आंच के कोई स्टील या गैस चूल्हे पर मिलने वाले उन कंटेनर का उपयोग कर सकते हैं जो आंच पर रखे हुए होते हैं। -How to make 4 flame stove

हो चुका है 4 आंच वाले चूल्हे का निर्माण

अब आप ईंधन का व्यवस्था करें और इसे अच्छी तरह से ईंधन के प्रवेश में लगाएं। आप एक साथ 4 प्रकार के डिश इस सीमेंट, लोहा, बालू, मिट्टी तथा ईंट से बने चूल्हे पर बना सकते है। जिस कारण आपका घण्टो में होने वाला कार्य मात्र कुछ ही मिंटो में हो जाएगा और आप जल्द ही खाना बनाने से फ्री हो जाएंगे। -How to make 4 flame stove

हमें ये उम्मीद है कि हमारे द्वारा लिखा गया ये लेख आपको पसन्द आएगा और स्यवं ही इस प्रकार के ईंट का निर्माण कर अपना मन पसन्द डिश बना पाएंगे। –How to make 4 flame stove