Wednesday, December 13, 2023

इन पौधों को अपने घर पर लगा लीजिये, मच्छर कोसों दूर रहेंगे: Mosquito repellent plants

अपने घरों में मच्छरों से निजात पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। महंगे लिक्विड से लेकर क्वाइल पर पैसे खर्च करने के बाद भी कई बार इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता। इसलिए हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसमें आपको न ज्यादा पैसे खर्च करना है न ही कोई मशक्कत करनी है। केवल अपने दरवाज़े और खिड़कियों पर ऐसे पौधे लगाने है जिनकी गंध से मच्छर दूर भागते हैं। (Mosquito repellent plants)

कई ऐसे पौधे हैं, जिनके पत्तों और फूलों की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती है। अगर ये पौधे घरों में लगे हों तो मच्छर कम आते हैं। इनसे न सिर्फ मच्छर बल्कि और भी कई तरह के कीड़े-मकौड़े दूर भागते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपने घर में लगाकर आप मच्छरों से निजात पा सकते हैं।

गेंदा

गेंदा उगाना बहुत ही आसान है। आप इसकी कोई भी किस्म लगा सकते हैं। गेंदे के पौधों को मिट्टी के गमलों, हैंगिंग प्लांटर या फिर पुरानी प्लास्टिक की बोतलों में भी लगाया जा सकता है। गेंदे (Marigold plant) के पौधे सभी मौसम में लगाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए नवंबर से लेकर जनवरी तक का मौसम सबसे अच्छा है। क्योंकि, गेंदे का पौधा 15-30 डिग्री तापमान में तेजी से विकास करता है। सबसे अच्छी बात है कि आप गेंदे के इस्तेमाल किए हुए फूलों से भी गेंदे के नए पौधे लगा सकते हैं।

तुलसी

Tulsi

औषधीय गुणों (Medicinal qualities) से भरपूर तुलसी खांसी, जुकाम, बुखार और भी कई तरह के रोगों में काम आती है। साथ ही, मच्छरों से बचाव में भी तुलसी काफी सहायक है। तुलसी की बहुत सी किस्में होती हैं जो आप अपने घर में लगा सकते हैं। वैसे तो तुलसी पूरे सालभर उगती है लेकिन इसे लगाने का सबसे अच्छा समय होता है बारिश का मौसम। जून-जुलाई के बाद जब बारिश शुरू होती है, तब इसके पौधे तैयार करने चाहिए। तापमान की बात करें तो अगर आपके इलाके का तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच है तो आप तुलसी के पौधे लगा सकते हैं।

लेमन ग्रास

Lemon grass

लेमन ग्रास में बहुत से औषधीय गुण (Lemon grass) होते हैं। इसलिए इसकी बाजार में भी काफी मांग है। इससे हर्बल टी बनाने के साथ-साथ, आप इसे अपने घर में मच्छरों को भगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इसे आसानी से अपने घर में, गमलों में उगा सकते हैं। अगर आपके यहाँ, एक गमले में भी लेमन ग्रास लगी है तो आप सालों-साल इसका लाभ ले सकते हैं। आप बाजार से खरीदी हुई लेमन ग्रास को भी, आसानी से अपने घर में लगा सकते हैं।

पूरा विडियो यहां देखें –

रोजमेरी

रोज़मेरी (Rosemary) एक हर्ब है और यह ठंडी जलवायु में उगती है। इसलिए इसे बाहर या अपने किचन में न रखें, जहां उपकरणों और चूल्हे की गर्मी बहुत ज्यादा हो। इसके बजाय इसे अपने लिविंग रूम या बेडरूम में उगाएं क्योंकि यह अन्य जगहों की अपेक्षा ठंडे होते हैं।

पुदीना

Mint

पुदीना (Wild mint) बहुत ही आसान है और यह मच्छरों को दूर रखने में भी कारगर है। साथ ही, यह ऐसा पौधा है जो बहुत जल्दी ग्रो करता है और आप एक बार लगाने के बाद इससे कई उपज ले सकते हैं।