Home Lifestyle

Giloy: अनेकों बीमारियों में गिलोय का सेवन लाभकारी है, लेकिन इससे पहले इसके फायदे और नुकसान को जान लीजिए

Must know health benefits and side effects of giloy

(Advantages and disadvantage of Giloy) कोरोना में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए गिलोय के फायदों से दुनिया परिचित हुई है। चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियों में गिलोय के जूस और पत्तियों के सेवन का सुझाव डॉक्टर्स देते आ रहे हैं। लेकिन क्या आप गिलोय से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? गिलोय का हरा-भरा पौधा औषधियों का भंडार है। इसके अनेक औषधीय गुण है।

गिलोय की पत्तियां प्रोटीन, कैल्शियम व फास्फोरस से भरपूर होती हैं, इसलिए गिलोय के पत्ते के फायदे भी कई हैं। गिलोय में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैंसर रोधी गुण भी होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण से बुखार, पीलिया, गठिया, डायबिटीज, कब्ज़, एसिडिटी आदि से आराम दिलाती है। आइये इस लेख के माध्यम से गिलोय के जूस के उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे में चर्चा करते हैं।

गिलोय के उपयोग (Uses Of Giloy)

गिलोय की तने और पत्तियों को पीसकर इसका जूस बना सकते हैं। इसके जूस की करीब 20 से 30 एमएल खुराक दिन में दो बार लेने की सलाह दी जाती है।

आप काढ़े के रूप में इसका इस्तेमाल 20 एमएल तक दिन में दो बार किया जा सकता है। इसके लिए इसकी जड़ और तने को उबाल कर इसका काढ़ा तैयार करना होगा।

यह भी पढ़ें :- Lungs Safety: बढ़ते Pollution के कारण हमारे फेंफड़े खराब हो रहे हैं, इन चीज़ों को खाकर रहें फिट

गिलोय जूस के फायदे (Benefits of Giloy Juice)

रोग प्रतिरोधक क्षमता (Increases immunity) को बढ़ाने में गिलोय का जूस आपके बेहद काम आ सकता है। गिलोय के जूस में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव मौजूद होता है जो ना केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी है बल्कि व्यक्ति को कई बीमारी से दूर रखने में भी आपके काम आ सकता है।

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Treats anemia) में बचाव के लिए गिलोय जूस लाभदायक है। आयरन के अवशोषण बढ़ावा देने के साथ-साथ ये एमीमिया की समस्या से राहत भी दिला सकते हैं। गिलोय ब्लड में रेड और सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ावा दे सकता है। इससे एनीमिया की समस्या से फायदे भी हो सकता है।

बवासीर (Cures piles) में गिलोय के लाभ देखे जा सकते हैं। गिलोय के जूस का सेवन बवासीर से राहत दिला सकता है। इसके औषधीय गुण खूनी बवासीर के इलाज में सहायक हो सकते हैं।

गिलोय के औषधीय गुण में से एक यह भी है कि इससे पाचन संबंधी (Treats stomach related problems) कई समस्याओं जैसे कि डायरिया और दस्त से उबरने में मदद मिल सकती है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी गिलोय जूस का उपयोग सहायक साबित हो सकता है।

गिलोय जूस के नुकसान (Side Effects of Giloy Juice)

किसी भी चीज़ का अधिक सेवन नुकसानदेह हो सकता है।

गिलोय का जूस ब्लड शुगर को कम कर सकता है, डायबिटीज की दवा लेने वाले इसका उपयोग कम या सावधानी से करें।

वैसे तो गिलोय के जूस पाचन शक्ति के लिए सहायक माना के गया है, लेकिन गर्म तासीर के कारण इसकी अधिक मात्रा पेट से संबंधित जलन और गैस की समस्या का कारण बन सकता है।

गर्भवती महिलाएं इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अस्वीकरण: इस लेख का उद्देश केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। “The Logically” इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

मेघना कानपुर की रहने वाली हैं, इन्होंने पत्रकारिता में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है। पत्रकारिता में रुचि होने के कारण इन्होंने शुरू से ही इस क्षेत्र में अपनी सहभागिता बरकरार रखने की कोशिश की और पिछले 1 वर्षों से बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। The Logically के माध्यम से वह समाजिक मुद्दों को परोसने की कोशिश कर रही हैं।

Exit mobile version