ब्रिटेन में इन दिनों समुद्र किनारे दहशत का माहौल है। दरअसल, पिछले हफ्ते पेम्ब्रोकशायर के ब्रॉड हेवन साउथ बीच (Broad Haven South) पर एक विशालकाय जीव (Mysterious animal) पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये 23 फीट लंबा है। लेकिन इस रहस्यमयी जीव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर पहुंचे वैज्ञानिकों ने बताया कि चेहरा गल जाने से पहचान करना भी अब मुश्किल हो गया है।
4 टन भारी है यह विशालकाय जीव
समुद्री किनारे सुरक्षा में तैनात लाइफगार्ड्स ने इस जीव को देखते ही सूचना यूके केटासियन स्ट्रैंडिंग्स इन्वेस्टिगेशन प्रोग्राम (सीएसआईपी) को सूचना दे दी। ब्रिटेन की यह एजेंसी समुद्री जीवों की देखभाल और शोध जैसे कई महत्वपूर्ण काम को अंजाम देती है। बताया जा रहा है कि इस जीव का वजन चार टन के आसपास है।
समय के साथ मृत शरीर गलने से पहचान कर पाना मुश्किल
समय के साथ इसका शरीर सूरज की गर्मी और बाहरी वातावरण के संपर्क में आने से विघटित हो रहा है। जिस कारण इसके बारे में पता लगाना और भी मुश्किल होता जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह जीव समुद्र में ही मर गया होगा और ज्वार के दौरान बीच पर आ गया।
यह भी पढ़ें :- इस गांव में सरकार ने लाखों खर्च कर के चेक डैम बनवाया, फेल होने पर लोगों ने बोरियां लगाकर उसे टिकाऊ बनाया
जीव विज्ञान में नहीं है इसका उल्लेख
सीएसआईपी (CSIP) के वैज्ञानिक मैथ्यू वेस्टफील्ड (Matthew Westfield) के अनुसार इस जानवर का जीव विज्ञान में कहीं भी उल्लेख नहीं है। इसके सिर और किसी भी अंग को लेकर कोई स्पष्ट प्रमाण मिलता नहीं दिख रहा है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस जानवर के रीढ़ की पहचान की है जो लगभग 23 फीट लंबी है।
फिलहाल जांच में जुटे हैं वैज्ञानिक
वैज्ञानिकों का दावा है कि इस जानवर की लंबाई इससे भी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि इसके शरीर के कई अंग नहीं मिले हैं। इस जीव का पूरा सिर ही गायब दिखाई दे रहा है। जो या तो विघटित हो गया होगा या फिर कोई जंगली जानवर खा गया होगा। इस जानवर के कुछ हिस्सों को जांच के लिए भेजा गया है।