Sunday, December 10, 2023

पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें, जहां के रहस्य से आज तक नहीं उठ पाया है पर्दा: Mysterious Places

हमारा पृथ्वी बहुत सारे रहस्यों से घिरा हुआ है। ऐसे बहुत से रहस्य हैं जिन्हें लोग जानते हैं और कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें लोग नहीं जानते। कुछ रहस्यों से पर्दा आज तक नहीं उठा और कुछ से उठने के बावजूद भी राज हीं बना हुआ है। आज हम आपको कुछ ऐसे रहस्यमयी स्थानों के विषय में इस लेख द्वारा बताएंगे जहां राज से पर्दा आज तक नहीं उठ पाया है।

डानाकिल डिप्रेशन

डानाकिल डिप्रेशन को लोग पृथ्वी के नरक का द्वार कहते हैं। इस जगह पर बहुत से रहस्य छुपे हुए हैं। यह हमारे पृथ्वी के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। ये स्थान उत्तरी इथियोपिया नाम के देश में है। यहां ज्वालामुखी की कई सघन क्रियाएं हमेशा होती रहती है, जो बेहद खतरनाक है। अगर आप इस जगह पर जाएं तो यहां इतनी गर्मी है कि यह आपके लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है। -some mysterious places on earth

Mysterious places in the world

डरावनी गुड़ियों का आइलैंड

डरावनी गुड़ियों का आईलैंड मैक्सिको से दक्षिण, जोचिमीको कनाल के बीच “ला इस्ला डे म्युनेक्स ” पर स्थित है। यह स्थान बहुत थी रहस्यमयी है। अगर आप यहां जाए तो आपको पेड़ों पर लटकी डरावनी गुड़िया दिखाई देंगी। यहां के स्थानीय लोगों का यह मानना है कि दर्जनों की संख्या में यहां पर लटकी गुड़िया एक दूसरे से बातें करती हैं। वे अपनी आंखें घुमा कर इशारों-ही-इशारों में एक दूसरे से कानाफूसी करते हैं। इस जगह को लोग बेहद खतरनाक मानते हैं। अगर आपको यहां घूमने जाना है तो आपको टूर गाइड के तौर पर ले जाया जाता है यहां अकेले जाना वर्जित है। -some mysterious places on earth

Mysterious places in the world

बरमूडा ट्रायंगल

यह स्थान लगभग 100 सालों से रहस्य का विषय बना हुआ है। यहां पर बहुत शोध और सर्च किया गया फिर भी कुछ उचित परिणाम नहीं निकला और इसके राज से पर्दा आज तक नहीं उठ पाया। कई वर्षों से यहां पता नहीं कितने जहाज, विमान और एयरक्राफ्ट इसके अंदर रहस्यमयी ढंग से खो चुके हैं। यह स्थान अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी एरिया है। जो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी से लगभग 1770 किलोमीटर एवं हैलीफैक्स, नोवा, स्कॉटिया के दक्षिण में लगभग 1350 किलोमीटर की दूरी पर है। -some mysterious places on earth

Mysterious places in the world

यह भी पढ़ें :- विश्व की एक ऐसी जमीन जिसपर किसी भी देश का अधिकार नही है, भारत के एक युवा ने इसपर अपना अधिकार कर लिया था

गीजा के पिरामिड

गीजा के पिरामिड इजिप्ट में स्थित है जो लोगों के लिए रहस्य का विषय आज भी बना हुआ है। इसके विशाल ढांचे एवं अद्भुत कलाकृति के विषय के बारे में हमारे वैज्ञानिक आज भी यह जानकारी नहीं लगा पाए हैं कि आखिर हजारों वर्ष पूर्व लोगों ने इसका निर्माण किस तरह किया था। यहां ऐसे बहुत से राज छिपे हुए हैं जिनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। -some mysterious places on earth

Mysterious places in the world

मैग्नेटिक हिल लद्याख

मैग्नेटिक हिल लद्दाख में स्थित है जो कि बेहद रहस्यमई है। अगर आप यहां जाए तो ग्रेविटी के जितने भी नियम हैं वे बिल्कुल विपरीत दिशा में कार्य करते हैं। यहां जाकर अगर आप अपनी गाड़ी को खड़ा कर दें तो वह स्वयं ही और ऊंचाई की तरफ चढ़ने लगती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह पहाड़ों की एस्ट्रांग मैग्नेटिक फील्ड की वजह से होता है तो वहीं अन्य वैज्ञानिक कहते हैं कि यह ऑप्टिकल इल्यूजन के वजह से होता है। दरअसल बात यह है कि इस राज से पर्दा नहीं उठ पाया है। -some mysterious places on earth

Mysterious places in the world