Monday, December 11, 2023

लंदन से मास्टर की डिग्री हासिल कर शुरु किया ऑर्गेनिक फार्मिंग, अच्छी कमाई के साथ 25 किसानों को रोजगार से भी जोड़ा

आज के दौर में किसानों की रुचि ऑर्गेनिक खेती के तरफ खूब बढ़ रही है। लोग अब रासायनिक खेती करना धीरे- धीरे कम कर रहे हैं और ऑर्गेनिक खेती के तरफ अपना रुख ज्यादा कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी लड़की से रूबरू कराने वाले हैं, जिन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ इकॉनमिक्स में मास्टर करने के बाद भी अपने देश लौटकर ऑर्गेनिक खेती को चुना और आज के समय में वे खूब मुनाफा कमा रही हैं साथ हीं 25 से ज्यादा किसानों को रोजगार देने का काम किया है।

भारत लौटकर किया ऑर्गेनिक खेती

नेहा भाटिया (Neha Bhatiya) ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी करने के बाद 3 सालों तक ग्रामीण क्षेत्र में काम किया और इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ़ इकॉनमिक्स में मास्टर की डिग्री प्राप्त करने के लिए चली गईं। बता दें कि, लंदन जाने के बाद भी नेहा ने सामाजिक संगठनों के साथ अपने काम को जारी रखा।

दूसरे देशों के किसानों में भी दिखी भारत जैसी समस्या

लंदन स्कूल ऑफ़ इकॉनमिक्स में मास्टर करने के दौरान नेहा ने वहां के किसानों से जाकर बातचीत किया। वहां भी उन्होंने किसानों के साथ वही समस्या देखा, जिस समस्या से भारत के किसान जूझ रहे हैं। फिर भारत लौटने के बाद उन्होंने जैविक और रसायन युक्त खेती पर रिसर्च करना शुरू कर दिया। इस रिसर्च में उन्होंने पाया कि रासायनिक खेती ने हमारे भोजन हीं नहीं, बल्कि हमारे खेत को भी पूरी तरह से खराब कर रही है।

यह भी पढ़ें:- यूपी के इस किसान ने खेत में तालाब खुदवाकर शुरु किया मोती की खेती, अब लाखों का मुनाफा हो रहा है

शादी के बाद खुद खेती करने का लिया फैसला

नेहा ने नोएडा के रहने वाले पुनीत त्यागी से शादी कर उनके पूरे जमीन पर खुद खेती करने का फैसला किया। उन्होंने इससे पहले अपने पूरे जमीन को स्थानीय किसानों को लीज पर दिया था। लेकिन अब उन्हीं खेतों में नेहा अपने पति की मदद से खुद ऑर्गेनिक खेती कर रही हैं।

खेती करने से पहले लिया ट्रेनिंग

नेहा ने खेती करने से पहले अलग- अलग राज्यों में जाकर ऑर्गेनिक खेती करने वाले एक्सपर्ट्स से बात की और फिर ऑर्गेनिक खेती करने के लिए पूरी तरह तैयार हो गई। लेकिन खेती करने से पहले उन्होंने 7 महीने तक ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग ली। इसमें उन्होंने कुछ किसानों से मदद भी लिया।

कमा रही हैं अच्छा मुनाफा

नेहा ने पहली बार हीं ऑर्गेनिक खेती से 30-40 तरह की सब्जियों को उगाया और इसकी बिक्री भी खूब हुई। आज के समय उन्होंने 25 से ज्यादा किसानों को रोजगार देने का काम किया है। अपनी मेहनत के बदौलत नेहा ऑर्गेनिक खेती से अच्छा मुनाफा प्राप्त कर रही हैं।

अपने AC की Servicing घर पर करें, इस वीडियो को देखकर सीखें आसान तरीका