Home Lifestyle

इन 10 खूबसूरत देशों में घूमने के लिए Visa की जरूरत नही पड़ती, भारतीय आसानी से जा सकते हैं

जब भी हम फिल्मों में विदेश की खूबसूरत तस्वीरों को देखते है तो हमारा भी मन करता है उस जगह पर घूमने का पर,भारत के मुकाबले विदेश की यात्रा काफी महंगी है और साथ ही वीजा का भी झंझट होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों की जानकारी दे रहे हैं जहां भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के ही एंट्री मिल जाती है। आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो खूबसूरत देश जहां आप बिना वीजा (Visa free countries) घूम सकते हैं।

भूटान (Bhutan)

भारत का पड़ोसी देश भूटान पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। आपको बता दे की भारतीयों को भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। पासपोर्ट या कोई दूसरी वैध आईडी ही यहां आने के लिए पर्याप्त है। भूटान की पासपोर्ट रैंकिंग 90 है। अगर आप कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं तो भूटान से अच्छी जगह आपके लिए कुछ और नहीं हो सकती। दुनिया का सबसे खुशहाल देश भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लिए आपको टूरिस्ट परमिट लेना जरूरी है। पारो, दोचूला पास, हा वैली, पुनाखा जोंग, तकशांग लहखांग जैसी कई शानदार जगहों पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

visa is not required for bhutan tour

डोमिनिका (Dominica)

सक्रिय ज्वालामुखी का देश डोमिनिका भीड़भाड़ से दूर है। भारतीयों के लिए 180 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल फ्री है। यह देश कैरेबियन सागर में स्थित है। पासपोर्ट इंडैक्स में ये 34वें नंबर पर है। यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बीच, झील, और राष्ट्रीय उद्यान जैसी घूमने की कई जगहे हैं। यहां का बॉयलिंग लेक काफी प्रसिद्ध है। बीच के अलावा यहां जंगल सफारी का भी मजा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- Cleanest Village: जानिए एशिया के सबसे स्वच्छ गांव के बारे में, यह गांव भारत की शान है

इंडोनेशिया (Indonesia)

इंडोनेशिया घूमने के लिए भी भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं है। यहां आप बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो इंडोनेशिया घूमने जरूर जाएं। इंडोनेशिया बाली कई लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। दूर-दूर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं। यहां के खूबसूरत बीच, अंडरवॉटर एक्टिविटी, ट्रेडिशनल आर्ट गैलरीज और स्वादिष्ट खाने का आनंद लेना है तो यहां जरूर आएं।

ग्रेनाडा (Grenada)

कैरेबियन आईलैंड ग्रेनाडा में भी आपको 90 दिनों के वीजा के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। पासपोर्ट रैंकिंग में इसका 33वां नंबर है। इस देश को ‘आयलैंड ऑफ स्पाइस’ भी कहते हैं। यहां आपको कई सांस्कृतिक इतिहास, स्मारक देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा दूर-दूर से लोग यहां स्कीइंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटी करने के लिए आते हैं।

मोंटसेराट (Montserrat)

मोंटेसेराट दुनिया खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आपको रोमांच पसंद है तो यहां जरूर जाएं। भारतीय यहां बिना वीजा के 3 महीने तक रह सकते हैं। मोंटसेराट कोस्टलाइन, सौफ्रिएर हिल्स वॉलकेनो, रेंडेजवस बे, लिटिल बे बीच जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग, हाइकिंग ट्रेल्स जैसी एक्टिविटी का खुलकर मजा ले सकते हैं।

नेपाल (Nepal)

भारत का पड़ोसी देश और हिमालय की गोद में बसे नेपाल घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। भारतीय नेपाल में बिल्कुल फ्री होकर घूम सकते हैं बस आपके पास कोई आई डी प्रूफ होना चाहिए। नेपाल चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ देश है। पड़ोस में होने की वजह से ज्यादातर भारतीय यहीं जाना पसंद करते हैं। अगर आप नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं तो काठमांडू, पोखरा, स्वयंभूनाथ मंदिर, भक्तपुर, लुम्बिनी और चितवन नेशनल पार्क जरूर जाएं।

नीयू द्वीप (Niue Island)

ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दूर-दूर से लोग इस शांत और खूबसूरत जगह पर छुट्टियां मनाने आते हैं। भारतीय इस खूबसूरत आईलैंड पर 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। टोटू रीफ, मतापा चैश्म, लिमू पूल, अवेकी केव्स, उतुको बीच, हिओ बीच, पलाहा केव और टाओगा नीयू म्यूजियम जैसी कई खूबसूरत जगहों पर आप अपनी छुट्टियां मना सकते हैं।

सेंट विसेंट एंड ग्रेनेडाइंस (Saint Vincent and the Grenadines)

भारतीयों के लिए सेंट विसेंट एंड ग्रेनेडाइंस वीजा फ्री डेस्टिनेशन है। आप यहां एक महीने तक स्टे कर सकते हैं। ये जगह अपने अद्भुत नजारों और बीच के लिए फेमस है। यहां आप बेक्यूआ, मेरीटाइम म्यूजियम, फायरफ्लाई प्लांटेशन, टोबैगो केज, पेटिट सेंट विंसेट, पाम आइलैंड, सॉल्ट विसल बे और वॉलकेनो हाकिंग टूर पर घूमने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- Budget Travel: मात्र 5000 के बजट में इन खूबसूरत जगहों को घूम सकते हैं, प्रकृति की अप्रतिम झलक दिखेगी

हॉन्ग कॉन्ग एसएआर (Hong Kong SAR)

हॉन्ग कॉन्ग एसएआर में कई ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। भारतीयों के लिए यहां 14 दिनों तक बीना वीजा के घूमने की सुविधा है। पासपोर्ट रैंकिंग इंडेक्स में इसका नंबर 17वें स्थान पर है। यहां आने के लिए पासपोर्ट के अलावा आपको प्री अराइव रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। हॉन्ग कॉन्ग डिजनीलैंड, विक्टोरिया पीक,ओशियन पार्क, स्टार फेरी, हॉन्ग कॉन्ग स्काईलाइन जैसी कई जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं।

सर्बिया (Serbia)

घूमने या बिजनेस के सिलसिले में सर्बिया जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं है। सिर्फ पासपोर्ट और फ्लाइट टिकट से ही आप बड़े आराम से यहां 30 दिनों तक घूम सकते हैं। रैंकिग में यहां का पासपोर्ट 37वें स्थान पर है। ये देश अपने रंगीन शामों के लिए फेमस है। प्रकृति प्रेमियों के लिए सर्बिया में कई अद्भुत चीजें हैं जैसे कि सफेद जमीं, शानदार पहाड़, सुंदर घाटियां और डैन्यूब नदी के आसपास के नजारे। डेन्यूब और सावा नदियों के संगम पर स्थित लंबा चौड़ा बेलग्रेड का किला पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

मेघना कानपुर की रहने वाली हैं, इन्होंने पत्रकारिता में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है। पत्रकारिता में रुचि होने के कारण इन्होंने शुरू से ही इस क्षेत्र में अपनी सहभागिता बरकरार रखने की कोशिश की और पिछले 1 वर्षों से बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। The Logically के माध्यम से वह समाजिक मुद्दों को परोसने की कोशिश कर रही हैं।

Exit mobile version