Home Community

12 साल के लड़के ने रेस के लिए राहुल गांधी को चैलेंज किया, राहुल गांधी ने उसके लिए जूते भिजवा दिए

हाल ही में एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक प्रचार के दौरान एक लड़के को जूते देने का वादा किया और उस लड़के से किया हुआ वादा उन्होंने पूरा भी किया। उन्होंने उस लड़के को एक जोड़ी जूते भिजवाया है, जिससे उसकी कीमत को लेकर लोगो मे बहस छिड़ी हुई है।

Rahul gandhi Sends shoes for 12 years old boy



‌कब किया वादा

‌खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी तमिलनाडु में प्रचार दौरान कन्याकुमारी से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे। सड़को पर सैकड़ो की संख्या में लोग उनका अभिवादन कर रहे थे। उसी दौरान वो एक चाय दुकान पर रुके तभी उनकी मुलाकात एक 12 वर्ष के लड़के एंटनी फेलिक्स (antony felix) से हुई जो कि एक धावक है। एंटनी फेलिक्स अभी 5वीं कक्षा में पढ़ते है। बातचीत के दौरान, उस लड़के ने बताया कि, वो रोज 100 मीटर की रेस दौड़ता है, इस पर राहुल गांधी ने पूछा कि, “क्या तुम मुझसे भी ज्यादा तेज दौड़ सकते हो?”, जवाब में उस लड़के ने बोला, “हाँ मै आपसे भी ज्यादा तेज दौड़ सकता हूँ।” राहुल गांधी को काफी खुशी हुई उस बच्चे से ऐसा जवाब पाकर। उन्होंने देखा, वो लड़का नंगे पैर था, इसको देखकर उन्होंने उस बच्चे से वादा किया कि, मैं तुम्हारे लिए जूते भेजूंगा। उनके द्वारा भेजे गए जूते अब उस लड़के को मिल भी गए है।

‌क्या है कीमत उस जूते की?

‌राहुल गांधी की ओर से भेजे गए जूते की कीमत सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग लगा रहे है। लोगो मे बहस भी छिड़ी हुई है लेकिन हम आपको बता दे उस जूते का मॉडल को ऑनलाइन सर्च मारने पर ASICS वेबसाइट पर उसकी कीमत 5,499 रुपये बताई गई है। अगर राहुल गांधी इस वेबसाइट से समान खरीदते होंगे तो,हो सकता है उनको ये जूते थोड़ा सस्ता मिला होगा।

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version