Wednesday, December 13, 2023

विदेश से ऑनलाइन बीज मंगाकर सफेद तरबूज की खेती शुरू की, आज कमाई लाखों में

मौसम चाहे सर्दियों का हो या गर्मियों का, हर मौसम में खाने-पीने के चीज़ों को लेकर लोग सतर्कता बरतते हैं। ऐसे में गर्मियों के मौसम में तरबूज को लेकर काफी क्रेज लोगों के बीच दिखता है। अगर आप एक कृषक हैं और खेती से लाखों की कमाई करना चाहते हैं तो तरबूज की खेती कर सकते हैं। आज के इस लेख द्वारा हम आपको एक ऐसे किसान से मिलाएंगे जिन्होंने सफेद तरबूज को ताइवान से ऑनलाइन मंगाया और इसकी बुआई से लखपति बने हैं।

राजेन्द्र बेदिया (Rajendra Bediya)

वह किसान हैं राजेन्द्र बेदिया (Rajendra Bediya) जो झारखंड (Jharakhand) से ताल्लुक रखते हैं। खेती में मिले अपार सफलता के लिए लोग उन्हें खूब पहचानते हैं। उन्होंने ताइवान तरबूज की बुआई कर खेतों में सोना उगाया है। वह इसकी से 3 गुना अधिक लाभ कमा रहे हैं। इस कारण यहां के किसान उनके खेती के बारे में जानने के लिए काफी इच्छुक हैं।
-Watermelon Farming by Rajendra Bediya

यह भी पढ़ें:-नेत्रहीन माता-पिता को खाना खिलाती हुई लङकी के वीडियो ने जीता लोगों का दिल, हुआ वायरल

ऑनलाइन मंगाया बीज

उन्होंने ये तय किया कि वह अपने खेतों में तरबूज उगाएंगे। इसके लिए उन्होंने ताइवान से तरबूज के बीज मंगाए। फिर इसकी बुआई खेतो में की गई और जमकर मेहनत हुआ। जिस कारण यहां बम्पर पैदावार हुई और राजेंद्र का मनोबल बढ़ा। हालांकि इसके श्रेय उनके मेहनत को जाता है तभी उन्हें खेती में अच्छा पैसा कमाई की। -Watermelon Farming by Rajendra Bediya

White watermelon is very beneficial

अब खेतो में तरबूज का अच्छा उत्पादन हुआ और इनका आकार लाल तरबूज के जैसा रहा। परन्तु अगर आप इस तरबूज को काटे तो यह पीला निकलता है। इसमे काफी रस होता है और ये काफी स्वादिष्ट भी होता है। ये तरबुज हाइब्रिड प्रजाति में आता है। -Watermelon Farming by Rajendra Bediya

कम लागत अधिक मुनाफा

उन्होंने इसके बीज ऑनलाइन मात्र 10 ग्राम मंगाए थे जिसकी लागत 800 रुपए रही। इसकी बुआई के बाद खेतो में देखभाल करने के उपरांत हर चीज़ मेंटेन किया गया। यहां लगभग 15 क्विंटल से ज्यादा तरबूज का उत्पादन हुआ और इससे लगभग 22 हज़ार की कमाई हुई। मतलब यही कि कम लागत अधिक मुनाफा। -Watermelon Farming by Rajendra Bediya

यह भी पढ़ें:-दहेज के लिए घर से निकाली गई, गांव आकर अभाव में खूब मेहनत से पढ़ाई कर पास किया UPSC, बनीं IRS अधिकारी

अब उनके क्षेत्र के किसान उनसे उदाहरण लेकर पीले तरबूज की खेती की तरफ अग्रसर हुए। हालांकि यहां के किसान खेती में सफलता प्राप्त करते हैं और मॉर्डन तरीके से खेती होती है। वह इजरायल का भी दौरा करते हैं ताकि खेती सीखकर इससे करोड़ों रुपये कमा सकें। -Watermelon Farming by Rajendra Bediya