Home Farming

बुंदेलखंड के किसानों ने सूखे क्षेत्र में उगाया केसर, बना भारत का दूसरा राज्य जहां उगाया जा रहा केसर

हमारा देश भारत (India) कृषि प्रधान देश कहा जाता है। यहां ऐसा बहुत कुछ पाया जाता है, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और उनमें से एक केसर (Saffron) है।
दुनियाभर में भारत के केसर (Saffron) की एक खास पहचान है। वह अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। पहले भारत में केवल कश्मीर (Kashmir) में ही केसर (Saffron) की खेती होती थी, परंतु अब बुंदेलखंड (Bundelkhand) के हमीरपूर में भी केसर (Saffron) की खेती की शुरुआत हो चुकी है।

Saffron is growing in Bundelkhand and Bundelkhand become second state

केसर की खेती से किसानों को लाभ

जानकारों की मानें तो अगर किसान इसमें सफल होते हैं, तो केसर (Saffron) की खेती से किसानों को अधिक मुनाफा होगा। बुंदेलखंड (Bundelkhand) के एक किसान कहते हैं कि पहले हमें संदेह था कि क्या यहां केसर उग पाएगा, परंतु अब इसकी खेती देख खुशी है कि ऐसा हुआ। आमतौर पर केसर (Saffron) की खेती ठंडे क्षेत्र में होती है मगर बुंदेलखंड ठंडा क्षेत्र नहीं है, जिस कारण यहां फसलों में 5 से 6 बार पानी देना पड़ता है।

बुंदेलखंड दूसरा राज्य जहां केसर उगाया जा रहा

ऐसा पहला बार हुआ है कि ठंडे प्रदेश के बाहर केसर (Saffron) के पौधे की खेती की गई है। अगर बुंदेलखंड के किसान इसमें सफल होते हैं, तो यह उन किसानों की किसमत बदल देगी। केसर (Saffron) बाजारों में काफी महंगा होने के साथ ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मसाला भी है। भारत में बुंदेलखंड ऐसा दूसरा राज्य होगा, जहां केसर (Saffron) उगाया जा रहा है।

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version