Wednesday, December 13, 2023

दुनिया के वो अजीब घर, जिसमें कोई पानी के बीच पत्थर पर स्थित है तो कोई 2000 साल पुराने पेड़ से।

दुनिया में हर व्यक्ति यह चाहता है कि उनका एक खूबसूरत घर हो। आज के समय में लोग ऐसा घर बनाना चाहते हैं जो देखने में बिलकुल अलग हो। आज हम आपको कुछ ऐसे हीं अद्भुत घरों के बारे में बताएंगे जो हजारों वर्ष पुराना है और रहस्यों से भरा है। इन घरों के बारे आपने शायद हीं कभी सुना होगा और देखा होगा। आइए जानते है इन ख़ास घरों के बारे में जो इस दुनिया से बिलकुल परे है –

  1. ‘हाउस ऑफ स्टोन्स’ (House of Stones)

पत्थरों से बनाया गया यह घर बेहद हीं रहस्यमयी है। इसे सन् 1974 में बनाया गया था। इस घर को ‘हाउस ऑफ स्टोन’ ‘बोल्डर हाउस’ अथवा ‘कासा डो पेनेडो’ के नाम से जाना जाता है। इस घर की सबसे खास बात यह है कि इसके अंदर एक स्विमिंग पूल है जिसे पत्थरों को घिसकर बनाया गया है और यह देखने में भी बेहद ही खूबसूरत लगता है।

Some unique house of the world

पानी के बीचों-बीच है यह अनोखा घर

इस तस्वीर को देखकर आप समझ हीं गए होंगे कि यह घर पानी के बीच में बनाया गया है। यह घर सर्बिया में स्थित है जो देखने वालों का मन मोह लेती है। इस घर के बारे में बताया जाता है कि इसे बने हुए करीब 50 साल हो गए है। अगर आपको यहां जाना है तो नाव के सहारे जाना होगा क्योंकि यहां जानें का एक मात्र यही रास्ता है। अगर आप तैराक है तो आप तैर कर भी जा सकते है परंतु यह आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।

Some unique house of the world

यह भी पढ़ें :- ये हैं भारत के सबसे खतरनाक किले, जो आज भी अपनी खूबसूरती के साथ डरावनी कहानियों के लिए मशहूर हैं

वन लॉग हाउस (one log house)

‘वन लॉग हाउस’ नाम का यह घर बहुत ही अद्भुत है। यह घर अमेरिका में स्थित है और करीब 2000 वर्ष पुराना है। इस घर को पेड़ के ताने से बनाया गया है। आपको बता दें कि इस घर के अंदर 13 फीट लंबी जगह मौजूद है। इस घर में एक बेडरूम के आलावा जरूरत के प्रत्येक चीजे उपल्ब्ध हैं।

Some unique house of the world

ज्वालामुखी के राख से बने घर

तुर्की में बने यह घर काफी अजीबो-गरीब दिखता है। यह घर बेहद खास है क्योंकि यह ज्वालामुखी की राख से बना हुआ है। आपको बता दें कि वैज्ञानिकों के हिसाब से यहां लाखों साल पहले बहुत ही भयानक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था, जिसका लावा पूरे इलाके में फैल गया। यही कारण है कि जहां-तहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ बन गए और इन्हीं पहाड़ों में लोगों ने अपना आशियाना बना लिया।

Some unique house of the world

अगर आप भी खूबसूरत और रहस्यमई घरों को देखना पसंद करते हैं तो एक बार इन जगहों पर जरूर जाए।