Wednesday, December 13, 2023

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली: एक शख्स के दोनों हाथ नहीं थे, सोनू सूद ने लगवाए दोनों कृत्रिम हाथ

गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद (Sonu Sood) हमेशा ही लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। एक बार वह फिर उन्होंने एक ऐसे शख़्स की मदद की है जिसके दोनों हांथ नहीं थे। उन्होंने कृत्रिम हांथ लगवाकर उस शख़्स की ज़िंदगी में खुशियां लाईं है।

वैसे तो सोनू सूद (Sonu Sood) हमेशा ही चर्चा के पात्र बने रहते हैं लेकिन एक बार फिर वह अपनी दरियादिली के कारण लोगों की तारीफें बटोर रहे हैं। उनके फैन्स तथा अन्य लोग उनके इस दरियादिली की खूब सराहना कर रहे हैं। उन्होंने राजू अली (Raju Ali) नामक एक शख़्स की मदद की है। इससे पूर्व उस शख़्स की ज़िंदगी बेहद कठिनाइयों से भरी हुई थी।

यह भी पढ़ें:-यह पति-पत्नी बोलने और सुनने में हैं असमर्थ लेकिन इनके हाथ की बनी पानी पूरी लोग लाइन लगाकर खाते हैं

विनय सक्सेना ने किया ट्वीट

राजू अली (Raju Ali) ने बार सोनू सूद से मदद की अपेक्षा की और वह मदद के लिए खड़े हो गयें। इस बात की जानकारी सोनू सूद को ट्विटर हैंडल द्वारा मिला। दरअसल विनय सक्सेना नाम के एक शख़्स से ट्वीट किया कि “सोनू भाई राजू के पास हाथ नहीं है। आप ही उन्हें नई ज़िंदगी दे सकते हैं। भारत की आखिरी उम्मीद@sonusood”

सोनू सूद ने लिखी दिल छूने वाली लाइन

जब ये ट्वीट उन्होंने पढ़ा तो वह राजू की मदद कर उनके दोनों हांथ लगवाए और लिखा, “किसने कहा कि अली के पास हाथ नहीं हैं”। ये बहुत लोगों का दिल छू गया और लोग बहुत खुश भी हुए। आप अली के चेहरे की भी खुशी फोटो में साफ-साफ देख सकते हैं।
 
फैंस ने की सराहना

उनके इस दरियादिली को देख उनके फैंस उनकी सराहना करते नहीं थक रहे। आप उनके इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट लाइक और रिप्लाय देख सकते हैं। सोनू सूद हमेशा की अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं और उनके फैंस उनकी एक झलक के लिए काफी एक्टिव रहते हैं।

यह भी पढ़ें:-UP के नदीम खान ने तुलसी के पौधे को बनाया आमदनी का जरिया, लोग ले रहे इनसे प्रेरणा

एक्टर सोनू सूद जल्द ही लेखक का ताज पहनने वाले हैं। वह फीचर फिल्म ‘फतह’ से एक लेखक के तौर पर डेब्यु करने वाले है जिसमें सच्ची घटना शामिल है। जिसमें डिजिटल स्कैम्स मसले हैं। इस फ़िल्म को लिखने में उन्हें 1.5 साल का वक्त लगा है और ये कार्य जारी भी है। फ़िल्म की कहानी का श्रेय उन्हें ही जायेगा। हलांकि ये फ़िल्म वर्ष 2023 के जुलाई-अगस्त तक रिलीज होगी। तब तक उनके फैन्स को इंतजार करना पड़ेगा।