Wednesday, December 13, 2023

पैसे के अभाव मे 12 साल से ब्रेन सर्ज़री नही हो पा रही थी, सोनू सूद मसीहा बन करा दिए सर्जरी

इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। कोरो’ना की वजह से हुए लॉकडाउन में बहुत सारे लोगों ने एक दूसरे की मदद कर के इंसानियत की मिसाल पेश की है। Covid-19 के लॉकडाउन में जितने भी लोगों ने इंसानियत का उदाहरण पेश किया है, उनमें सोनू सूद का नाम सबसे ऊपर आता है। सोनू सूद एक बॉलीवुड एक्टर है। वह कोरोना महामारी में जरुरतमंदो की बेहद सहायता किये हैं। लॉकडाउन में सोनू सूद ने गरीब मजदूरो की मदद करने के बाद भी अपना सिलसिला लागतार जारी रखा है।

यह भी पढ़ें :- ट्वीट कर गरीब छात्र ने मांगी मदद, सोनू सूद ने इंजीनियरिंग कॉलेज में कराया एडमिशन: पेश किया मानवता का मिशाल

सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक बार फिर से इंसानियत दिखाई है। उन्होंने छतीसगढ के भिलाई के रहनेवाले अमन को एक नया जीवन दान दिया है। सोनू ने उसकी सर्जरी करवाकर सहयता की है।

Sonu sood help Aman's brain surgery

अमन (Aman) को नसों से जुड़ी एक बहुत ही गंभीर समस्या है। वह अपने इस गंभीर बीमारी का इलाज करवाने के लिए चेन्नई गया था परंतु पैसों की कमी के वजह से इलाज नहीं हो पाया। अमन बिते 12 वर्षों से बिमारी से जुझ रहा था। उसके बाद जब अमन ने ट्वीट के माध्यम से सोनू सूद से सहायता की मांग की तो दानवीर एक्टर सोनू सूद ने शीघ्र ही उसकी मदद की। अमन की 11 घंटे की सर्जरी हुई। उसके बाद अमन ने फोन करके सोनू सूद को शुक्रिया कहा।

अमन को क्रेनियल वर्टिब्रल जंक्सन है। इससे पहले अमन का एक बार और ऑपरेशन हुआ था परंतु वह असफल रहा। अमन ने बताया कि वह जो भी सीधे हाथ से पकड़ता छूट जाता था। उसके बाद जब बीमारी बढ़ने लगी तो गर्दन के पिछले हिस्से में बहुत अधिक दर्द होने लगा। दर्द असहनीय था।

आपकों बता दे कि इससे पहले भी सोनू सूद ने स्मार्ट फोन न होने की वजह से क्लास न कर पा रहे बच्चों को स्मार्ट फोन भेजवाया है। एक 9 सेकंड के वीडियों में कुछ छात्रों ने फोन के अभाव में क्लास न कर पाने की बात कही। यह विडियो जैसे ही सोनू सूद के पास पहुंचा, उन्होंने 3 दिन के अंदर ही 13 छात्रो तक स्मार्ट फोन पहुंचाया है।

वाकई सोनू सूद इश्वर का दूत ही है जो असहायों की लगातार सहायता कर रहे हैं। उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। The Logically सोनू सूद को हृदय से आभार व्यक्त करता है तथा उनके द्वारा किये गये कार्यों के लिये नमन करता है।