Thursday, May 25, 2023

12 घण्टे भी नही टिकी पाई पहाड़ पर बनी सड़क,15 साल की लड़की ने भ्र्ष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा

किसी भी कार्य के लिए अगर कोई आगे आए तो वह हिम्मत की बात है। बात अगर किसी गलत व्यक्ति के खिलाफ कुछ गवाही देने या बोलने के बारे में हो तो बहुत हिम्मत की बात है क्यूंकि उस कार्य को करने में हर कोई डरता है। ऐसा हीं कार्य एक 15 वर्षीय लड़की ने किया है। उसकी हिम्मत की जितनी भी तारीफ की जाये कम है। उस लड़की ने इस बात को सभी के सामने बयां किया है जिसमें उसने दिखाया है कि पहाड़ पर बनी सड़क 12 घण्टे भी नहीं रह पाई और वह गिर गई। उसमें भ्रष्टाचारियों ने खूब मिलावट किया है।

Suhani bisht

सुहानी बिष्ट

सुहानी बिष्ट (Suhani Bisht) अभी नाबालिग है। इनका एक वीडियो हमारे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें इस छोटी सी लड़की ने शासन और प्रशासन तंत्र का पोल खोला है। Brut India ट्विटर अकाउंट से उत्तराखंड चमोली गांव की निवासी सुहानी बिष्ट का एक वीडियो साझा हुआ है जिसमें इस लड़की ने पहाड़ पर बनी सड़क की असलियत को दिखाया है।

नेता को किया बेनकाब

इन्होंने पत्रकारों के अनुसार रिपोर्टिंग करके यह दिखाया कि कैसे जो सड़क पहाड़ पर निर्मित हुई है वह 12 घण्टे में गिर रही है। इन्होने वहां के सरकार के द्वारा हुए इस गलत कार्य को बेनकाब किया है। जब यह वीडियो अधिक वायरल हो गया तब वहां के अधिकारियों ने आकर फिर से सड़क का निर्माण किया और वैसा निर्माण भी इस बार भी हुआ। तब फिर इन्होंने वही कार्य किया वहां के सरकार की पोल खोली।

यह भी पढ़ें :- भारत का ऐसा एकलौता गांव जहां के महिलाओं को 3 बार मिल चुका है पद्मश्री सम्मान

बहुत ही कम समय मे टूटने लगी सड़क

समाचार सूत्रों के अनुसार इस सड़क की स्थिति खराब देखकर वहां के लोगों ने कम्प्लेन भी किया परन्तु उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया। तब सुहानी ने ग्राउंड रिपोर्टिंग करके यह सारी जानकारी दी कि सड़क का निर्माण मिलावटी मसालों से हुआ इसलिए सड़क की यह दशा हुई।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए The Logically सुहानी के हिम्मत को दाद देता है और उनके कार्यों की सराहना करता है।