Wednesday, December 13, 2023

Tata ने लॉन्च किया अपना सुपर ऐप Tata Neu, ग्रॉसरी से लेकर होटल व टिकट बुकिंग के साथ कई सुविधाएं

भारत की सबसे बड़ी उद्योग कंपनी टाटा ग्रुप में अपने ई- कॉमर्स की क्षेत्र में अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए एक सुपर ऐप लांच किया है। यह ऐप सॉल्ट टू सॉफ्टवेयर टाटा समूह का बहुप्रतीक्षित सुपर ऐप है। टाटा की यह सुपर ऐप flipkart, amazon, paytm जैसे कंपनियों को सीधा टक्कर देगी। टाटा की इस super ऐप में बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस ऐप में पेमेंट से लेकर के शॉपिंग तक कि सुविधा मिलेगी। आईए जानते हैं टाटा ग्रुप के इस सुपर ऐप के बारे में विस्तार से…

टाटा ग्रुप (Tata Group) ने Tata Neu नाम से एक ऐप को लांच किया है। टाटा ग्रुप की यह Tata Neu ऐप 7 अप्रैल 2022 को लांच किया गया है और इसी दिन इसको गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर भी लॉन्च कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि टाटा के इस Tata Neu एप्प में काफी सारी सुविधाएं मिल सकती है। इस Tata Neu ऐसे आप पेमेंट से लेकर के शॉपिंग कर सकते हैं। टाटा ग्रुप में अपने इस ऐप को बनाने के लिए काफी दिनों से काम कर रही थी। मुकेश बंसल जो ई कॉमर्स के क्षेत्र में काफी दिग्गज हैं। मुकेश बंसल (Mukesh Bansal) टाटा ग्रुप के इस Tata Neu ऐप को नियुक्ति करने में लगे थे। मुकेश बंसल इससे पहले फैशन रिटेलर मिंत्रा (Myntra) और फिटनेस प्लेटफार्म क्योरफिट (Curefit) जैसे बड़ी कंपनियों के को-फाउंडर रह चुके हैं। अब उन्होंने टाटा ग्रुप में सुपर ऐप Tata Neu को फ्लिपकार्ट उड़ान क्लियरट्रीप बिलिंकीट जैसे कंपनियों के साथ जोड़े हैं।

Many Features In Tata Neu App

Tata कंपनी ने पिछले महीने NPCI (National payment corporation of India) जैसे पेमेंट सर्विस को स्टार्ट करने के लिए अनुमति मांगी थी। टाटा ग्रुप की यह Tata Neu ऐप flipkart, amazon, रिलायंस जीओ जैसी कंपनियों से सीधा टक्कर करेगी। टाटा ग्रुप ने अपने इस Tata Neu ऐप को UPI सर्विसेज देने के लिए icici bank के साथ साझेदारी की है। टाटा किया है सुपर Tata Neu ऐप में यूजर्स को सभी सुविधाएं और जरुरी सामान की सुविधाएं दी जाएगी। टाटा ग्रुप की इस Tata Neu ऐप मैं tata कंपनी की सभी सुविधा Tata capital, Tata mutual fund, Tata 1MG, Tata Big basket, Tata trend, Tata AIG, Tata play, Tata health जैसे और भी कई टाटा कंपनी से जुड़ी सुविधाएं मिलेगी।

BlackBerry के फाउंडर माइक लजारिडिस सुपर ऐप शब्द का इस्तमाल पहली बार किया था। सुपर ऐप की यह पहचान यह है कि इस ऐप में हर जरुरी चीजें उपलब्ध होती है। जिसमें बड़ी-बड़ी कंपनी अपनी जरूरी चीजों को सुपर ऐप बनाकर इस के द्वारा बेचती है।

यह भी पढ़ें:-भारतीय मूल के राज सुब्रमण्यम बनेंगे FedEx के नए सीईओ, जानिए इनके बारे में विस्तार से

मुकेश बंसल (Mukesh Bansal) ने टाटा ग्रुप कंपनियों में काफी बड़े-बड़े लोगों को इससे जोड़ चुके हैं। बंसल फिटनेस फर्म स्क्रिपबॉक्स के कोफाउंडर और चीफ प्रतीक मेहता इसके साथ उड़ान के फाउंडिंग टीम मेंबर भानु पाठक, और काफी समय से क्लियरट्रिप से जुड़े रहने वाले भारतीय बिजनेस प्रमुख राजीव सुब्रमंयम और flipkart के असीम सचदेवा और इसके साथ-साथ शीप काट और मिंत्रा जैसे बड़े-बड़े कंपनियों में काम कर चुके अधिकारियों को भी टाटा डिजिटल कंपनी के साथ जोड़ चुके हैं।

टाटा कंपनी ट्रेवल एजेंसी (OTA) बनाने के बारे में भी विचार कर रही है जिसमें यह कंपनी मेक माय ट्रिप जैसे कंपनियों को सीधा मुकाबला कर सकती है। यह (OTA) दूसरी एयरलाइंस कंपनियों के लिए भी खोलने का विचार कर रही है। जिसमें टाटा ग्रुप के अभी तक के एयरइंडिया, एयरलाइन, और एयरएशिया जैसे कंपनियों को संचालित कर रही है। इसके साथ-साथ टाटा ग्रुप अर्बन कंपनी की तरह ही होम सर्विसेज शुरू करना चाहती है।

टाटा ग्रुप कंपनी बाजारों में अपना दबदबा और भी बढाने के लिए काफी चीजों को बाजारों में लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। जिससे टाटा ग्रुप के हर एक चीज होम सर्विसेज के साथ अपना बिजनेस करना चाहती है। और टाटा इन सभी को बाजारों में लांच करने के बाद कई बड़े कंपनियों को टक्कर दे सकती है।