Home Community

खुद जाते हैं घूमने के लिए और खूबसूरत जगह को गंदा कर आते हैं: इन तस्वीरों को देखिए आपको तरस आएगा इनपर

दुनिया में शायद हीं कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे ट्रैवल करना पसंद नहीं होगा। कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपनी परिस्थितियों की वजह से घूमना तो दूर घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है और उन्हें एक हीं जगह पर अपना जीवन गुजारना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते है कि ट्रैवल करना हमारे सेहत के लिए काफ़ी अच्छा होता है। घूमने-फिरने से हमारी मानसिक परिस्थितियों को शुकून और खुशी मिलती है।

Tourists place

हमारे देश में ऐसे कई पर्यटन स्थल है जहां लोग घूमने-फिरने और अपनी छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। एक चीज जो अधिकत्तर जगह सामान्य दिखती है वह है गंदगी का फैलाव। लोगों के द्वारा फैलाई गंदगी उन जगहों की सुन्दरता पर दाग लगा देती है।

यह भी पढ़ें :- भारत के इन 9 गांव के बारे में जानिए, विकास के मामले में शहर इनके आगे कुछ भी नही है

हाल हीं में पर्यटन स्थलों की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देख आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे लोग एक सुंदर जगह को भी गंदगी में तब्दील करने में देर नहीं लगाते। कुछ लोगों को इतनी भी समझ नहीं होती है कि वहां आने वाले लोगों को उनके फैलाए कचरों की वजह से कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा।

हम आपको कुछ ऐसे हीं खूबसूरत पर्यटन स्थलों की स्थिति बता और तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिसे देख आप सोंच सकते हैं कि आज भी लोगों की मानसिकता इतनी संकुचित हो सकती है।

  1. ‘ताजमहल’ के नाम सुनते हीं हमसबके आखों के सामने एक खूबसूरत सा दृश्य सामने आ जाता है पर बहुत दुख की बात है कि लोगों ने वहां पर भी गंदगी फैलाकर उसका बुरा हाल कर दिया है।

. 2. ‘मंसूरी’ को लोग एक खूबसूरत पर्यटन स्थलों के रूप में जानते हैं पर वहां पर भी वही हाल है। लोगों ने उसे भी कचरों से दूषित कर दिया है।

3. मालदीव का बीच (Beach) उसका भी हाल आप इस फोटो के जरिए देख सकते हैं।

4. कसौल का भी वही हाल है।

5. लद्दाख की खूबसूरती को भी लोग कूड़े की ढ़ेर बना दिए हैं।

6. गोवा जिसका नाम सुनते हीं एक सुंदर सा बीच आंखो के सामने नजर आता है पर उसका यह हाल होगा जैसा कोई सोचा भी नहीं होगा।

7. कुछ ऐसा हीं हाल मनाली का भी है।

8. माउंट एवरेस्ट का भी वही हाल है।

9. कोलकाता में भी कुछ ऐसा हीं नजारा देखने को मिलता है।

10. सबसे अधिक कचरा अपको मुंबई में देखने को मिलता है।

इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों की इन तस्वीरों से आप समझ सकते हैं कि लोगो की मानसिकता कितनी हद तक खराब हो सकती है। लेकिन यह निंदनीय है, लोगों को इस विषय पर सोचना चाहिए और इसमें सुधार भी लाना चाहिए।

2 COMMENTS

Comments are closed.

Exit mobile version