Home Farming

अमरूद के इस खास किस्म से किसान कर रहे लाखों की कमाई, जल्दी पकने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी है लाभदायक

कृषि वैज्ञानिक हमेशा नई-नई तकनीक का प्रयोग कर किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं, जिसका लाभ किसानों को मिलाता भी है। अब कृषि वैज्ञानिक किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्षेत्र और जलवायु के हिसाब से बीज तैयार कर रहे हैं, जिसमें अनुसंधान केंद्र ने अमरूद (Guava) की एक ऐसी किस्म बनाई है, जिससे किसान लाखों की कमई कर सकते हैैं।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक का प्रयास

अनुसंधान केंद्र द्वारा निकाली गई अमरूद की इस नई किस्म का नाम अर्का किरण, अमरूद एफ-1, हाइब्रिड है। इसमें लाइकोपिन की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो अन्य किसी अमरूद में नहीं पाया जाता। 100 ग्राम के एक अमरूद में 7.14 मिली ग्राम लाइकोपिन पाया जाता है। लाइकोपिन प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। (Guava)

Through new variety of Guava farmers are earning lakhs

ऐसे होते हैं अर्का किरण अमरूद

अर्का किरण का गुदा कड़ा और हल्के लाल रंग का होता है। इसके फल न ज्यादा छोटे और न ज्यादा बड़े गोल आकार के होते हैं। इस वजह से इस किस्म को व्यावसायिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। अर्का किरण के पौधे काफी फलदार होते हैं और यह अन्य किस्मों के मुकाबले जल्दी पक जाते हैं। (Guava)

किसानों की आय अब लाखों तक पहुंच गई है

मेंगलुरु (Mangaluru) स्थिति बागवानी अनुसंधान संस्थान ने अर्का किरण नामक अमरूद को तैयार किया है। इससे कई किसान प्रभावित होकर बड़ी मात्रा में इसकी बागवानी कर रहे हैं। मेंगलुरु दौरा किसानों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिसके जरिए किसानों की आय लाखों तक पहुंच गई है। (Guava)

यह भी पढ़ें :- बाल विज्ञानियों की एक खास खोज, चिता की राख से बना दिए जैविक खाद, इससे नदियों में प्रदूषण भी होगा कम

ऐसे लगाए अर्का किरण के पौधे

वैज्ञानिक बताते हैं कि अर्का किरण की अच्छी फसल के लिए एक एकड़ जमीन में दो हजार पौधे लगाने होंगे, जिसमें एक पौधे से दूसरे पौधे की दूरी एक मीटर और कतार से कतार की दूरी दो मीटर रखना जरुरी है। (Guava)

अर्का किरण की खेती साल में दो बार किया जा सकता है

अर्का किरण अमरूद की खेती एक साल में दो बार किया जा सकती है। एक बार फरवरी और दूसरी बार सितंबर के महीने में इसे लगाया जा सकता है। ज्यादा कमाई के लिए किसान प्रोसेसिंग भी कर सकते है। जूस बनाने के लिए अर्का किरण को अच्छा माना जाता है। इसके एक लीटर जूस की कीमत 60 रुपए तक होती है। (Guava)

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version