Home Community

भारत के वह 12 किले जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए: Top famous forts in india

‌भारत में कई राजाओं ने राज किया और अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने कई आकर्षित किलों का निर्माण किया जिसको आज भी दर्शक देखने जाते है और उसका काफी आंनद लेते है। ‌भारत में एक से एक खूबसूरत किले है ज्यादातर किला राजस्थान मे देखने को मिलता है। इन खूबसूरत किलों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इन किलो को दुश्मन को दूर रखने के लिए एक रक्षा तंत्र के रूप में बनवाया जाता था। राजस्थान के कुछ प्रसिद्ध किले, चित्तौड़गढ़ किला,जयगढ़ किला तथा लोहागढ़ किला और भी बहुत ऐसे किले यहां देखने को मिलते है और कोई एक दूसरे से कम नहीं है। दिल्ली में भी बहुत ऐतिहसिक किला देखने को मिलता है ,जैसे लाल किला, तुगलकाबाद किला और पुराण किला। इनकी खूबसूरती के लिए किसी के पास शब्द भी नहीं होंगे। आगरा भी किलों के मामले में पीछे नहीं है। यहां भी बहुत ऐतिहसिक किला स्थित है जो अभी भी खूबसूरती के मामले में पीछे नहीं है।

‌भारत के कुछ प्रसिद्ध किलों पर नजर घुमाएं

‌गोलकुंडा का किला (Golkunda Fort)

 Golkunda Fort
Golkunda Fort

‌गोलकुंडा या गोलकोण्डा भारत के दक्षिण मे हैदराबाद नगर से पाँच मील पश्चिम स्थित एक दुर्ग तथा ध्वस्त नगर है। पूर्वकाल में यह कुतबशाही राज्य में मिलनेवाले हीरे-जवाहरातों के लिये प्रसिद्ध था। यह पर्यटकों के लिए बेहद ही खूबसूरत किला है।

‌पुराण किला (Puran Fort)

Puran Fort

‌यह किला शेरशाह तथा हुमायूं के द्वारा बनवाया गया था। इस किला के दीवारों में तीन द्वार है, हुमायूं दरवाजा,तालाकी दरवाजा और बर दरवाजा। यह किला इन्द्रप्रस्थ नामक स्थान पर स्थित है जो कि एक शहर था। पुराण किला लगभग एक मील के क्षेत्र को कवर करता है।

‌श्रीरंगपटना किला (Srirangapatna Fort)

Srirangapatna Fort

‌श्रीरंगपटना किला बेहद ही खूबसूरत और लोगो को काफी आकर्षित करने वाला किला है। इस किला का निर्माण 1537 मे सामंत देवगौड़ा ने बनवाया था। यह किला एक उपद्वीप पर स्थित है जो कि कावेरी नदी के बीच स्थित है। इस खूबसूरत किले को भारत का दूसरा कठोर किला भी माना जाता है। इसको टीपू सुल्तान का किला भी कहते है। इस शानदार किले का चार मुख्य द्वार है। दिल्ली, बंगलोर, मैसूर तथा जल व गज हैं।

‌तुगलकाबाद का किला

Tughlakabad Fort

‌यह आकर्षित किला कभी तुगलक वंश के ताकत का प्रतीक रहा करता था। इस किले का संस्थापक गियास-उद-दीन तुगलक थे जो कि तुगलक वंश से ही थे तथा लाल बलुआ पत्थर से इस किले में उनका मकबरा भी बना हुआ है ।

‌आगरा का किला (Agra Fort)

Agra Fort

‌इस किला का वास्तुशिल्प शैली और डिज़ाइन बिल्कुल दिल्ली के लाल किला से मिलता जुलता है इसलिए इसे आगरा का लाल किला भी कहते है। इस दोनो किलों का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है इस लिए दोनो का रंग लाल दिखता है। आगरा का किला का निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने 1565 -75 मे करवाया था। इस किले मे मोती मस्जिद, मच्छी भवन, खास महल, जहाँगीर महल,दीवान-ए-ख़ास, दीवान-ए-आम जैसी संरचनाएं स्थित है।

‌लोहगढ़ का किला (Lohagard Fort)

Lohagard Fort

‌इस किला का निर्माण महाराजा सूरज मल द्वारा करवाया गया था जो कि 18 वीं शताब्दी के प्रारंभ में जाट शासक थे। यह किला भरतपुर के जाट शासकों का विनम्रता और वीरता का प्रमाण है। इस किले की बेहद खूबसूरत संरचना 180 मीटर ऊँची पहाड़ी पर स्थापित है और लगभग 700 एकड के क्षेत्र में फ़ैली हुई है।

‌आमेर का किला (Amber Fort)

Amber Fort

‌इस खूबसूरत किला का निर्माण मान सिंह ने सोलहवीं शताब्दी (1592) मे किया था। यह सुरम्य नामक स्थान पर स्थित है जो कि राजस्थान की राजधानी जयपुर से थोड़ी ही दूरी पर है। यह किला हिन्दू और मुस्लिम की आकर्षक मिश्रण प्रस्तुत करता है। जिसके वजह से पर्यटक यहां खूब आनंद लेते है।

‌दिल्ली का किला (Delhi Fort)

Delhi Fort

‌इस शानदार किला का निर्माण शाहजहाँ के द्वारा की गई थी। यह किला यमुना नदी के तट पर स्थित है। इस किले का निर्माण लाल बलुआं पत्थर से किया गया है जिसके वजह से यह किला लाल दिखता है। यह भारत का प्रसिद्ध किलों मे से एक है।

‌चित्तौड़गढ़ किला (Chittorgarh Fort)

Chittorgarh Fort

‌इस शानदार किला की उपस्थिति चित्तौड़गढ़ के इतिहास को याद दिलाता है। चित्तौड़गढ़ हमेशा से एक ऐतिहसिक जगह रही है। इस किले की निर्माण मौर्य ने 7वीं शताब्दी में की थी। यह शानदार संरचना 180 मीटर ऊँची पहाड़ी पर स्थित है और लगभग 700 एकड के क्षेत्र में फ़ैली हुई है।

‌जूनागढ़ का किला (Junagarh Fort)

Junagarh Fort

‌इस किला का निर्माण राजा राय सिंह द्वारा 1588 मे किया गया था। यह किला “बीकानेर” मे स्थित है। यह शानदार किला उन किलों में से एक है जो पहाड़ी पर नहीं बने है। इसके परिसर मे आंगन, महल, मंडप और बालकनी स्थित है।

‌ग्वालियर का किला (Gwalior Fort)

Gwalior Fort

‌यह शानदार किला का निर्माण राजा मान सिंह के द्वारा कि गई थी जो एक तोमर वंशी थे। यह किला पहाड़ी के चोटी पर स्थित है जिसके कारण शहर का खूबसूरत दृश्य यहां से देखा जा सकता है। पहाड़ी की ओर जाने वाले वक्र रास्ते की चट्टानों पर जैन तीर्थंकरों की सुंदर नक्काशियां देखी जा सकती हैं। इस किले मे तीन मंदिर, छः महल और कई पानी की टंकियां है। उत्तर और मध्य भारत में इस किले को अजेय किला भी माना जाता है।

‌जैसलमेर का किला(Jaisalmer Fort)

Jaisalmer Fort

‌इस किला का निर्माण 1156 मे भाटी राजपूत शासक जैसल द्वारा त्रिकुरा पहाड़ी के शीर्ष पर बनवाया गया था। इस किला को सोनार किला’ या ‘स्वर्ण किले’ के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह पीले बलुआ पत्थर का किला सूर्यास्त के समय सोने की तरह चमकता है। यह किला सुदूर थार रेगिस्तान में स्थित है। इस खूबसूरत किला को जैसलमेर की शान के रूप में माना जाता है।

‌जयगढ़ का किला (Jaigarh Fort)

Jaigarh Fort

‌इस किला राजस्थान राज्य के राजधानी जयपुर के पास स्थित है। इस किला का निर्माण सवाई जय सिंह द्वारा 1726 मे करवाया गया था। इस किला से आप शहर का खूबसूरत दृश्य देख सकते है। यह किला कंटीली झाड़ियों और झाड़ियों के बीच में स्थित है, जिसके कारण यह एक शानदार नजारा प्रदान करता है।



निधि बिहार की रहने वाली हैं, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अभी बतौर शिक्षिका काम करती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही निधि को लिखने का शौक है, और वह समाजिक मुद्दों पर अपनी विचार लिखती हैं।

2 COMMENTS

Comments are closed.

Exit mobile version