Saturday, December 9, 2023

एक पैर से 1 KM की दूरी तय कर स्कूल जाने वाली बेटी को सोनू सूद करेंगे मदद: सलाम

फिल्‍म अभिनेता होने सूद की दरियादिली विश्व विख्यात है। गरीबों और जरूरतमंदों के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उनके सेवा भाव और कार्य को देखकर कोई भी प्रेरित हो सकता है। अपने देश में किसी भी जरूरतमंद की आवाज यदि सोनू सूद तक पहुंचती है वह शीघ्र उसकी मदद को आगे आ जाते हैं।

आज एक बार फिर सोनू सूद ने दरियादिली का परिचय दिया है। दरअसल उन्होंने इस बार एक ऐसी छोटी बच्ची की मदद की है जिसके एक मात्र पैर हैं और उसमें पढाई के प्रति ललक बहुत ज्यादा। वह बच्ची एक पैर के सहारे भटकते हुए लगभग 1 किमी. की दूरी तय कर रोज स्कूल जाती है। इसकी भनक सोनू सूद को लगी, बस फिर क्या था हमेशा की तरह वे आगे आए और मदद की पेशकश दी।

सोनू सूद ने कुछ ऐसा किया है कि वह ना केवल लोगों के जुबान पर बल्कि उनके दिलों पर भी बस चुके हैं। दरअसल इस बार वह एक बच्ची की मदद के लिए सामने आए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की स्कूल जाती नजर आ रही हैं। आप सोच रहे होंगे कि स्कूल जाना तो आम बात है भला इसमें सोनू सूद ने क्या किया होगा? बता दें कि उस लड़की का स्कूल जाना इसलिए खास है क्योंकि उसका एक पैर नहीं है।

  • सोनू सूद सीमा का वीडियो देखते ही किए मदद का ऐलान

एक पैर ना होने के बावजूद भी वह एक पैर के सहारे एक किलोमीटर दूर स्कूल जाती हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर हर कोई इस लड़की के जज्बे की तारीफ कर रहा हैं। जब यह विडियो सोनू सूद ने दिखा तो उन्होंने उस लड़की की मदद करने का ऐलान कर दिया। सोनू का कहना है कि वह यह वीडियो देखने के बाद उसकी मदद करने से खुद को रोक ही नहीं पाए और उन्होंने उसी समय उस लड़की की मदद करने का फैसला कर लिया।

  • सोनू सूद ट्विटर के जरिए किया बड़ा ऐलान

सोनू सूद अपने ट्वीट पर लिखे कि, ‘अब ये अपने एक नहीं दोनों पैरों पर कूद कर स्कूल जाएगी। टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनो पैरों पर चलने का समय आ गया है’। इस ट्वीट के बाद ही एक बार फिर से लोग सोनू सूद की तारीफ करने में जुट गए हैं। एक यूजर ने सोनू के कार्य की सराहना करते हुए उनके लिए लिखा कि ‘सलाम है आपको सोनू सूद भाई। देश के असली हीरो तो आप हैं। इसके आलावा एक अन्य यूजर ने सोनू सूद के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘शुक्रिया सोनू सूद भाई’। आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। यह लड़की अच्छा भविष्य डिजर्व करती है। – The video of Seema going to school on one leg went viral, seeing that Sonu Sood made a big announcement to help her.

यह भी पढ़ें:-आम के पेड़ में अधिक फल लाने के लिए बेहद जरूरी है कंटाई-छंटाई, ऐसे करें पेङों का छंटाई कार्य

  • लङकी के परिवार की आर्थिक स्थिति नाजुक

उस छोटी सी लड़की का नाम सीमा (Sema) है। सीमा बड़ी होकर टीचर बनना चाहती है। अभी सीमा की उम्र 10 साल है। करीब दो साल पहले एक हादसे में वह अपना एक पैर गंवा दी। सीमा बेहद ही गरीब परिवार से हैं। उसके पिता एक साधारण से मजदूर है। ऐसे में एक पैर ना होने के बावजूद भी सीमा को ट्राइसाइकिल तक उपलब्ध नहीं हो पाया। परिवार की स्थिति इतनी खराब है कि वह अपनी बेटी के लिए एक नकली पैर तक भी नहीं बनवा पाए।

  • सोनू सूद के अलावा अन्य लोग भी मदद को आए आगे

सीमा में कुछ बनने का ऐसा जुनून है कि इतना बड़ा हादसा भी उसे नहीं रोक पाया। किसी तरह का साधन ना होने के बावजूद भी वह एक ही पैर की मदद से रोज स्कूल जाती है। सीमा को सोनू सूद की मदद मिलने पर सीमा का भविष्य जरुर उज्वल होगा। सोनू के इस ऐलान के बाद बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने उसे ट्राइसाइकिल दिया है। इसके अलावा बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी सीमा की मदद का ऐलान करते हुए कहा है कि सीमा के इलाज का खर्च अब महावीर चौधरी ट्रस्ट उठाएगा। सभी के मदद से उम्मीद है कि सीमा का सपना जरूर पूरा होगा और भविष्य में वह दोनों पैरों पर चल पाएगी। – The video of Seema going to school on one leg went viral, seeing that Sonu Sood made a big announcement to help her.

यह भी पढ़ें:-अपनी छत पर ग्रो बैग में लगा दिए 50 तरह के फलदार पौधे, बेहतर ग्रोथ के साथ फल का बेहतरीन उत्पादन