Home Community

अब स्पेस मे बन रहा है होटल, 400 मेहमान एक साथ रह पाएंगे: जानिए सबकुछ

विज्ञान अपने नए-नए अनुसंधान के साथ हमारे जीवन को आसान बनाते जा रहा है। आज विज्ञान के कारण मानव दुनिया के सभी क्षेत्रों ने अग्रसर होते दिखाई दे रहा है। अपने ज्ञान के बल पर मानव पृथ्वी से जुड़ी हर एक चीज को अपने काबू में कर लिया है। हाल ही में एक खबर आई है कि, “पृथ्वी के लो अर्थ ऑर्बिट में दुनिया का पहला स्पेस होटल बनाने की तैयारी चल रही है।”

first space hotel in low earth orbit



‌वर्ष 2025 में पृथ्वी के लो अर्थ ऑर्बिट में दुनिया का पहला स्पेस होटल बनाने की हो सकती है शुरुआत

‌खबरों के मुताबिक, वर्ष 2025 में पृथ्वी के लो अर्थ ऑर्बिट में दुनिया का पहला स्पेस होटल बनाने की शुरुआत हो सकती है। ग्रुप ऑर्बिटल असेंबली की तरफ से इस होटल का निर्माण हो रहा है।

यह भी पढ़ें :- नासा का Perseverance Rover मंगल पर सफलता पूर्वक लैंड किया, इन तस्वीरों को भेजा


‌सभी आधुनिक सुविधाओं से भरपूर होगा यह होटल :-

‌इस होटल में रेस्तरां, सिनेमा, जिम, लाइब्रेरी, कॉन्सर्ट हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी तथा इस होटल में 400 कमरे मेहमानों के लिए बनाए जाएंगे।



‌वर्ष 2027 तक ऑर्बिटल असेंबली कॉर्पोरेशन के इस वोयेजर स्टेशन को तैयार किया जाएगा :-

‌खबरों के मुताबिक, योजना के अनुसार सब कुछ चल रहा है, 2027 तक ऑर्बिटल असेंबली कॉर्पोरेशन के इस वोयेजर स्टेशन को तैयार किया जाएगा। यह स्पेस स्टेशन एक गोले के समान होगा, जो हमेशा आर्टिफिशल ग्रैविटी पैदा करने के लिए घूमता रहेगा। यह पृथ्वी का चक्कर हर 90 मिनट में काटेगा।


‌ दुनिया का आकर्षण का केंद्र बनेगा यह स्टेशन -:

‌ वर्ष 1950 के दशक नासा (NASA) के अपोलो प्रोग्राम से जुड़े वर्नर वॉन ब्रॉन ने पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाते स्पेस स्टेशन का कॉन्सेप्ट दिया था परंतु वोयेजर स्टेशन उससे कहीं अधिक बड़े स्तर का है। यदि वोयेजर स्टेशन बन जाएगा तो इंसानो को स्पेस में भेजना सबसे बड़ा ऑब्जेक्ट होगा तथा दुनिया का एक आकर्षण केंद्र और विज्ञान की नई खोज भी।

निधि बिहार की रहने वाली हैं, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अभी बतौर शिक्षिका काम करती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही निधि को लिखने का शौक है, और वह समाजिक मुद्दों पर अपनी विचार लिखती हैं।

2 COMMENTS

Comments are closed.

Exit mobile version