Home Lifestyle

देखिए भारत मे स्थित वो 10 जगहें जो विश्व धरोहर हैं, इनकी अद्भुत खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देगी: Unesco Heritage

भारत अपने इतिहास और सांस्कृती के लिए पुरी दुनिया में जाना जाता हैं। यहां मौजूद पुरानी इमारते यहां आने वाले टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। भारत की बहुत सारी हेरिटेज साइट्स हैं जैसे ताजमहल, लाल क़िला और क़तुब मीनार आदि तो आप जरूर देखे होंगे, लेकिन इसके अलावा भी हमारे देश में बहुत सी World Heritage Sites हैं, जिसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। यह जगहें और इमारतें केवल ख़ूबसूरत ही नहीं बल्कि आकर्षक भी है।

18 अप्रैल को UNESCO द्वारा हर साल ‘World Heritage Day’ मनाया जाता है। आपको बता दें कि ट्यूनीशिया में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ़ माउंटेन्स एंड साइट द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में World Heritage Day’ मनाने का सुझाव दिया गया था। आज हम आपको भारत को कुछ ऐसे इमारतों के बारे में बताएंगे, जिसके बारे बहुत ही कम लोग जानते होंगे। – Some of the buildings in India, which are included in the list of World Heritage Sites.

  1. कंचनजंगा नेशनल पार्क (Khangchendzonga National Park), हिडेन लैंड

कंचनजंगा नेशनल पार्क भारत के सिक्किम में स्थित है। बता दे कि इस उद्यान का कुल क्षेत्रफ़ल 1784 वर्ग किमी. है, जो कि सिक्किम के कुल क्षेत्रफल का 25.14% है। इस पार्क में अपको कस्तूरी हिरण, हिम तेंदुए और हिमालय जैसे कइ वन्यजीव देखने को मिल सकते हैं।

Khangchendzonga National Park
  1. आगरा का क़िला (Agra Fort), Mighty Bastion

आगरा का क़िला UNESCO द्वारा घोषित World Haritage Site है। उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा में स्थित है यह भारत का सबसे महत्वपूर्ण क़िला है। इस क़िले में भारत के मुगल सम्राट बाबर, हुमायुं, अक़बर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगज़ेब रहते थे। यहां लगभग 2.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताज महल स्थित हैं।

  1. Convents and Churches of Goa: Portuguese Touch

Convents and Churches of Goa पिछले 30 सालों से यूनेस्को लिस्ट में शामिल है। हर साल हजारों की संख्या में आने लोग ख़ास तौर पर यहां का कल्चरल साइड देखने आते हैं।

  1. वेस्टर्न घाट (Western Ghats), फ़ॉरेन वंडरलैंड

भारत के दक्षिण में पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत शृंखला को पश्चिमी घाट कहते हैं। यह पर्वतीय शृंखला उत्‍तर से दक्षिण की तरफ़ में 1600 किमी. लम्‍बी है।

  1. रानी की वाव (Rani Ki Vav), Stories in Stone

सुनने में अजीब लगने वाला रानी की वाव भारत के गुजरात राज्य के पाटण में स्थित प्रसिद्ध बावड़ी (सीढ़ीदार कुआं) है। रिर्पोट के अनुसार इसे जुलाई 2018 में RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) द्वारा ₹100 के नोट पर चित्रित किया गया है और 22 जून 2014 को इसे UNESCO के World Heritage site में सम्मिलित किया जा चूका हैं। पाटण को पहले ‘अन्हिलपुर’ के नाम से जाना जाता था।

  1. अनंतपुरा लेक टेम्पल (Ananthapura Lake Temple), केरल

केरल के कासरगोड ज़िले के अनंतपुर गांव में स्थित यह अद्भुत और बेहद ख़ूबसूरत अनंतपुरा लेक टेम्पल अनंत पद्मनाभस्वामी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। जान कर हैरनी जोगी कि इस मंदिर की रखवाली एक ऐसा मगरमच्छ करता है, जो कभी मांस नहीं खाता है।

  1. भीमबेटका गुफ़ाएं (Bhimbetka Gufa), मध्य प्रदेश

भीमबेटका गुफ़ाएं भोपाल से 46 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण में स्थित हैं। यह गुफ़ाएं चारों तरफ़ से विंध्य पर्वतमालाओं से घिरी हुईं हैं, जिनका संबंध ‘नव पाषाण काल’ से है।

यह भी पढ़ें:-ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत बर्फ से ढकी पहाड़ियां, गर्मी के मौसम में भी कंपकपाने वाली ठंड रहती है

  1. चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स (Chandigarh Capital Complex), पंजाब

चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स भारत के चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-1 में स्थित ली कोर्बुज़िए द्वारा डिजाइन किया गया एक UNESCO विश्व विरासत स्थल है। यह कॉम्प्लेक्स लगभग 100 एकड़ ज़मीन में बना हैं, जिसमें तीन इमारतें, तीन स्मारक और एक झील भी है, जिनमें विधान सभा, सचिवालय, उच्च न्यायालय, मुक्त हस्त स्मारक, ज्यामितीय पहाड़ी और टॉवर ऑफ़ शैडोज़ भी शामिल हैं।

  1. विक्टोरिया टर्मिनस (Victoria Terminus), मुंबई

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस (Victoria Terminus) भी कहा जाता था। साथ ही यह वी.टी और सी.एस.टी. के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। यह भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई का एक ऐतिहासिक रेलवे-स्टेशन है, साथ ही यह भारत का मुख्यालय भी है। बता दे कि इस स्टेशन की इमारत विक्टोरियन गोथिक शैली में बनी है।

  1. गोल गुम्मट (Gol Gumbaz), बीजापुर

बीजापुर, कर्णाटक में स्थित गोल गुम्मट या गोल गुम्बद बीजापुर के सुल्तान मुहम्मद आदिल शाह का मक़बरा है। इसको फ़ारसी वास्तुकार दाबुल के याकूत ने सन् 1656 में बनवाया था, लेकिन मूल रूप में साधारण निर्माण होने के बावजूद भी अपनी स्थापत्य विशेषताओं के कारण दक्षिण वास्तुकला का विजय स्तंभ माना जाता है।

These are Some of the buildings in India, which are included in the list of World Heritage Sites.

Exit mobile version