Home Farming

2.7 लाख रूपये प्रति किलो बिकने वाले इस आम आखिर क्या है ऐसा खास, जानिए किसानों की जुबानी

आम को फलों का राजा कहा जाता है। भारत का वो खास आम जो दुनियाभर के लोगों की खास पसंद है यानी कि अल्‍फांसो (हापुस) किसी ब्रांड से कम नहीं। अल्फांसो स्वाद में सबसे बेहतरीन तो है हीं साथ में महंगा भी बहुत होता है। इसी बीच हाल हीं में मध्य प्रदेश में उगाया गया 3.5-किलो वज़न वाला नूरजहां आम खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके साथ हीं, इन दिनों एक और आम की बात हर जगह हो रही है, जिसका नाम है मियाज़ाकी। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम (Most Expensive Mango) कहा जा रहा है।

World's most expensive mango Miyazaki price and quality

दुनिया का सबसे महंगा और रसीला आम मियाज़ाकी

मियाज़ाकी, आम का एक विशेष किस्म है, जिसे दुनिया के सबसे महंगे आम (Most expensive mango) के रूप में जाना जाता है। यह 2.7 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं। मियाज़ाकी आम का छिल्का लाल होता है और इसके गूदे का रंग चमकीला नारंगी रंग का होता है जो कुछ हद तक जेली की तरह होता है। इस आम में, दूसरे आम की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक शुगर होता है। अगर इन्हें अनुकूल मौसम में उगाया जाए, तो प्रत्येक मियाज़ाकी आम का वजन लगभग 350 ग्राम हो सकता है और यह एक अलग लाल रंग का हो जाता है।

जानिए इस आम को लेकर किसानों की राय

मियाज़ाकी आम उगाने वाले किसान संकल्प सिंह परिहार मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं। साल 2016 में उन्होंने मियाज़ाकी आम उगाना शुरू किया था आज उनके पास इस ब्रीड के कई आम हैं। इस खास ब्रीड को वह 21,000 रुपये प्रति किलो में बेच चुके हैं।

यह भी पढ़ें :- मध्यप्रदेश के इस किसान ने उगाया 800 रुपये किलो बिकने वाली भिन्डी की एक अलग प्रजाति, जानिए क्या है इस भिन्डी की विशेषता

राजस्थान के किसान भी उगा रहें मियाज़ाकी आम

राजस्थान के कोटा से लगभग 15 किमी दूर स्थित गिरधापुरा में रहनेवाले किसान श्री किशन सुमन ‘मियाज़ाकी आम’ उगाते हैं। शुरुआत में इस खास किस्म के आम मियाज़ाकी, के बारे में उन्होंने यूट्यूब पर देखा था। उन्होंने फल के व्यावसायिक मूल्य के साथ-साथ, भारतीय मौसम की स्थिति के बारे में अपनी समझ बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों के साथ चर्चा की। थाईलैंड से मंगाए गए तीन पौधे उन्हें दोस्त से मिले जिसके बाद उन्होंने आम के पौधे लगाने की शुरुआत की।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे खूब पसंद

मियाज़ाकी आम का पौधा जब चार फुट का हुआ तब किशन सुमन ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी और जिसके बाद यह काफी प्रसिद्ध हुआ था। खरीदार एक पौधे के लिए 25,000 रुपये से 50,000 रुपये तक देने को तैयार हो गए।

आम की यह किस्म काफी मुनाफा देती है। इसलिए किसानों को प्रयोग करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

इस बारे में और अधिक जानने के लिए आप यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं।

Exit mobile version