Home Lifestyle

सुकून के साथ खुबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने के लिए करें गोवा की इन 10 जगहों की सैर, भरपूर आनंद मिलेगा

यू तो क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है लेकिन यह भारत के प्रसिध्द राज्यों में से एक है। काफी छोटा राज्य होने के बावजूद भी यह राज्य एक अच्छे पर्यटन स्थल के रुप में जाना जाता है। इन सभी बातों के अलावे हर किसी कर मन में एक बात सोच का विषय बना रहता है कि आखिर गोवा राज्य के अंदर कौन-कौन से पर्यटन स्थल है, जिसके कारण इस छोटे राज्य को देश-विदेश तक जाना जाता है।

तो आइए जानते हैं उस 10 खास स्थान के बारे में जो इस राज्य के खुबशुरती में चार चाँद लगाते हैं-

  1. काबो दे रामा किला

काबो दे रामा किला एक बहुत हीं अच्छा जगह है। यहां पर हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक घुमने आते हैं। यहां आए पर्यटक किले को पार करने के लिए थोड़ा प्रयास करें, और क्रॉस के पास सीढ़ियों से नीचे उतरें। यह आपको एक चट्टान के पतले सिरे की ओर एक पगडंडी पर ले जाएगा, जिसका दृश्य कैप्चर कर सकते हैं। यह एक ऐसा स्थान है जो कि अपनी तरफ पर्यटक को आकर्षित कर लेता है।

10 beautiful tourist palaces in goa.
  1. ट्री टॉप, नेचर लुकआउट, कोटिगाओ वन्यजीव अभयारण्य

यह जगह तनावपूर्ण व्यक्ति के घुमने लायक है। अपने यहां बहुत से लोग तनाव और चिंता को दूर करने के लिए प्रकृति का हीं मदद लेते हैं। ऐसे में प्रकृति से इस मिलन का अनुभव करने के लिए समुद्र से एक ब्रेक लेना होता है। यहां आप एक ऊँची सीढ़ी के माध्यम से एक ट्रीहाउस के ऊपर चढ़ कर घुमा जाता है।

  1. ग्रैंडमदर होल बीच (Grandmother’s Hole Beach)

गोवा के डाबोलिम में हवाई अड्डे पर पहुंचने पर ज्यादातर लोग अपने व्यस्त जीवन में उत्तर और दक्षिण दिशा के तरफ घुमने को निकालते हैं। पश्चिम की ओर वास्को जाने पर एक सुंदर समुद्र तट मिलेगा, जो पर्यटकों की भीड़-भाङ से दूर एक बेहद शांत जगह है। इसे जापानी गार्डन के माध्यम से ग्रैंडमदर होल के बीचो बीच दौरा किया जा सकता है।

  1. राजबाग बीच, कैनकोना

यह एक बहुत हीं सुन्दर जगह है। ऐसा कहा जाता है कि बहुत से ऐसे लोग होंगे जो गोवा जाने के बावजूद भी राजबाग बीच नहीं देखे होंगे। यह पालोलेम से कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित अपने अधिक लोकप्रिय पड़ोसी बीचेस की तरह ही सुंदर है। यहां जाने में आपको रास्ते में ललित रिजॉर्ट भी मिलेगा, जो पुर्तगाली वास्तुकला के कारण अपने आप में एक मील के पत्थर जैसा लगता है।

यह भी पढ़ें :- दिल्ली NCR से कुछ ही घण्टों की दूरी पर घूमें यह 4 Hill Stations, गर्मी से मुक्ति के लिए बेस्ट जगह है

  1. सिओलिम (Siolim) की सड़कें

गोवा तो हमेशा से हीं अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करने का केंद्र बना रह रहा है। यहां का लोकप्रिय फाउंटेनहास तो आप कई बार गए होंगे, लेकिन अगर आप वास्तव में अपने आप को एक पुरानी दुनिया में ले जाना चाहते हैं तो सिओलिम की गलियों में ज़रूर जाएँ। यहां आपको पुराने घरों के साथ खप्पड़ की छतों और बड़े बगीचों के साथ एक देहाती गोवा का नजारा देखने को मिलेगा। शोर-शराबे से दूर, यहां चिर-परिचित स्थानीय लोग एक-दूसरे से मुलाकात होने पर मुस्कुराते हैं और अभिवादन करते हैं। यह आपको पुराने डिजिटल जमाने के पहले की दुनिया दिखाएगी। यहां पूरी तरह से प्रकृती का अनुभव होता है।

  1. लाओतोलिम (Loutolim) की गलियाँ

यह गलिया बहुत हीं एतिहासिक है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको इतिहास जानने में दिलचस्पी है और आप विरासत और संस्कृति से प्यार करते हैं, तो आपको पुराने शहर लाओतोलिम में जरूर घूमना चाहिए। एक मिलनसार गोवा आंटी के साथ बातचीत शुरू करें, जो आपको उस समय की सदियों पुरानी दास्तां बताएगी जो गोवा ने देखी है।

  1. दिवर द्वीप (Divar Island)

गोवा की यह द्वीप शहरी भीड़-भाड़ से दूर, सभ्यता में डूबे, दिवर द्वीप आपको एक विचित्र इलाके में एक अलग अनुभव देता है। यहाँ हर कोई एक दूसरे को जानते हैं। यहां जाने पर वहाँ के स्थानीय लोग आपके पास आएंगे और आपका स्वागत करेंगे। ऐसा कहा जाता है कि दिवर रिटायरमेंट के बाद रहने के लिए एक आदर्श स्थान है।

यह भी पढ़ें :- अपने ऑटो में देते हैं लग्जरी सुविधाएं, किताब से लेकर खाने-पीने व इंटरटेनमेंट की भी व्यवस्था

  1. मजोरदा से बेतालबातिम (Majorda Beach)

मारगाओ के उत्तर-पश्चिम में, मजोरदा और बेतालबातिम खूबसूरत समुद्र तट स्थित हैं। यह चिकनी रेत की पट्टी सुबह की सैर के लिए आदर्श है। यहां आप मद्धम तरंगों का आनंद लेते हुए कई किलोमीटर तक ऐसे ही पैदल चल सकते हैं।

  1. क्वेरिम (Querim Beach)

गोवा का सबसे उत्तरी भाग में स्थित यह कोंकणी महाराष्ट्रीयन गाँव जैसा है। यहां आप अरामबोल समुद्र तट से ट्रेक करके क्वेरिम आने का फैसला कर सकते हैं। इसके अलावा आप उस सड़क के माध्यम से पहुँच सकते हैं, जो आपको महाराष्ट्र और गोवा के विभाजित करने वाली तेरेखोल नदी के किनारे ले जाएगी। यह दोनों ही मार्ग खुबसूरत और दर्शनीय हैं।

  1. मंड्रेम के हॉर्टिकल्चर फार्म (Mandrem Beach)

यह फॉर्म गोवा के वन्यजीव अभ्यारण्य में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग बहुत थक गए होते हैं, तो अगर उसे अच्छी माहौल चाहिए, तो आप शहर के बीचोबीच भी इसका आनंद ले सकते हैं। इसमे कुछ निजी बागवानी फार्म हैं, जहां आप आम, जायफल, सुपारी, नारियल, कटहल, काली मिर्च और ऑर्किड जैसे सुंदर पेड़-पौधे का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावे आप यहां के बाग मालिकों की अनुमति से प्रकृति के बीच एक खूबसूरत सा समय बिता सकते हैं।

Exit mobile version