Sunday, December 10, 2023

भारत के इन सबसे खतरनाक 5 सड़कों को देखिए, गाड़ी चलाने में अच्छे-अच्छों का पसीना छूट जाता है

घूमना-फिरना हर किसी को पसंद है जिनमे से कुछ लोगों को शांतिप्रिय और प्रकृति के बीच समय बिताना अच्छा लगता है तो वहीं कुछ लोग इन सबसे से इतर एडवेंचर का आनंद लेना पसंद करता हैं। ऐसे में एडवेंचर के शौकीन लोग अधिकांशत: खतरनाक रोड ट्रिप पर जाते हैं जहां जाने के लिए निडर हौसले की जरुरत होती है।

यदि आप भी एडवेंचर का मजा लेने के लिए रोड ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें। इस आर्टिकल में हम आपको भारत के 5 सबसे खतरनाक सड़कों (Most Dangerous Roads of India) के बारें में बताने जा रहे हैं जहां जाने के लिए निडर कलेजे की जरुरत होती है।

ये रहीं भारत में मौजूद 5 सबसे खतरनाक सड़कें-

लेह मनाली हाई-वे (Leh Manali Highway)

यह सड़क लद्दाख में स्थित है जो लेह को मनाली से जोड़ने का काम करती है। यह रास्ता काफी घुमावदार होने के साथ-साथ 428 किमी लम्बा है। काफी घुमावदार होने के कारण इस रास्ते पर सफर तय करना जोखिम भरा रहता है तथा हमेशा दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है। इस सड़क पर गाड़ी चलाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है और यही वजह है कि यहां से गुजरना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।

यह भी पढ़ें:- गर्वभवती हिरण का इस इंसान ने बचाया जान, गोद मे आते ही हिरण रोने लगी: वीडियो देखें

जोजिला दर्रा कारगिल( Zojila Pass Kargil)

यह सड़क भी लद्दाख में स्थित है और लद्दाख को काश्मीर से जोड़ती है। जोजिला दर्रा कारगिल पहाड़ी सड़क हैं जो 3 हजार मीटर की उँचाई पर स्थित है। अधिकांश समय फिसलन भरी होने के कारण वर्षा ऋतु में इस सड़क पर सफर तय करना काफी खतरनाक माना जाता है। इतना ही नहीं यहां लैंड स्लाइड होने का भी खतरा हमेशा बना रहता है।

जोजिला दर्रा कारगिल सड़क का आकार बहुत ही पतला और छोटा होता है साथ ही लैंड स्लाइड होने के कारण इस सड़क से गुजरना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसकी विशेषताओं के वजह से ही इसे भारत का सबसे खतरनाक सड़क (Most Dangerous Road of India) कहा जाता है।

हिंदुस्तान तिब्बत हाई-वे (Hindustan Tibet Highway)

यहा सड़क हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में मौजुद है और विश्व की सबसे जोखिम भरे सड़कों में से एक माना जाता है। हालांकि, यहां के मोड़ एडवेंचर का एक अलग ही आनंद प्रदान करते हैं इसलिए बाइकर्स इस सड़क से सफर तय करके के काफी शौकीन होते हैं। इस सड़क पर उबड़-खाबड़ गड्ढे मौजुद हैं इसलिए वहां से सफर तय करने के दौरान ऐसा लगता है जैसे गाड़ी के टायर हवा में झूल रहे हों।

यह भी पढ़ें:- 1986 का यह बिल देखिए, 350 CC बुलेट की कीमत देख हैरान रह जाएंगे, Social Media पर viral है

कोल्ली हिल्स सड़क (Kolli Hills Road)

इस सड़क को भारत का सबसे खतरनाक रोड कहा जाता है जो तमिलनाडु के नमक्कल में स्थित है। यह सड़क पतली और संकरी होने के साथ-साथ यहां गड्ढे भी मौजुद हैं। इस वजह से इस सड़क से गाड़ी चलाकर गुजरना बेहद खतरनाक होता है। इतना ही नहीं इस सड़क को डेथ माउंटेन के नाम से भी जाना जाता है। दुर्घटनाएं अधिक होने के बावजूद भी इस सड़क से गुजरते हैं।

टैंगलांग ला दर्रा (Tanglang La Pass)

यह दर्रा लेह लद्दाख में स्थित है जिसकी उँचाई समुद्र तल से 5,328 मीटर है और यह काफी पतली है। यही वजह है कि इसकी गिनती दुनिया के सबसे जानलेवा और चुनौतीपूर्ण सड़कों में की जाती है। इस सडक का आधा भाग कच्चा है जिससे वर्षा ऋतु में यहां गाड़ी चलाना जालेवा साबित हो सकता है।

ये थीं भारत में मौजूद 5 सबसे खतरनाक और जानलेवा सड़कें जहां दुर्घटनाएं होने के बावजूद भी एडवेंचर लवर्स जाते हैं।