Wednesday, December 13, 2023

सर्दी के मौसम में घूमने के लिए परफेक्ट है ये जगह, अलग हीं आनन्द की प्राप्ति होगी

अगर आप घूमने फिरने की शौकीन हैं और सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं तो आप उन जगहों का चयन कर सकते हैं जो बर्फीली होती है। हालांकि आप घूमने के शौकीन हैं और आपको ये नहीं पता है कि आप किन जगहों पर घूमने जाएं तो हमारे लेख पर बने रहें। आज के इस लेख द्वारा हम आपको यह जानकारी देंगे कि आप सर्दियों के मौसम में किन-किन बर्फीली जगहों पर जाएं और यह जगह इतना प्रसिद्ध क्यों है???

मनाली (Manali)

5 best tourist places for winter season

अगर हम हिल स्टेशन की बात करें तो इसमें सबसे पहले मनाली का नाम आता है यह बेहद लोकप्रिय स्थान है। यहां से सिर्फ सालों में ही नहीं बल्कि पूरे साल भीड़ रहती है। यहां लोग अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं और हिल स्टेशन का आनंद लेते हैं। यहां आपको हल्की बारिश, बर्फीली हवाओं के साथ बर्फबारी का आनंद मिलेगा।

यह भी पढ़ें:-छोटे से कमरे में मशरूम लगाकर हर महीने कमाएं 15 हज़ार रुपये, बेहद आसान तरीके से होगा

धनौल्टी (Dhanaulti)

5 best tourist places for winter season

वैसे तो यह जगह मसूरी उतना प्रसिद्ध नहीं है परंतु अगर आप यहां जाते हैं तो आप यहां मौसम का आनंद उठा सकते हैं। आप क्रिसमस या फिर न्यू ईयर में घूमने के लिए इस जगह का चयन कर सकते हैं। यहां दिसंबर के प्रारंभिक में बर्फबारी की शुरुआत हो जाती है। हां इस बात का आपको ध्यान रखना है कि अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो पहले ही होटल की बुकिंग करा लें क्योंकि यहां काफी भीड़ लगती है इस कारण यहां पहुंचने के बाद आपको ऐसा भी होगी रहने के लिए जगह ना मिले।

चोपता उत्तराखंड (Uttarakhand)

5 best tourist places for winter season

यह एक ऐसी घाटी है जो जंगलों से घिरी हुई है यह केदारनाथ वाइल्ड लाइफ का भाग है। आप यहां पहाड़ों के ऊपर सफेद बर्फ को देख सकते हैं। जनवरी के मौसम के दौरान अगर आप यहां आते हैं तो इतनी ज्यादा बर्फबारी मिलेगी की सड़कों पर गाड़ी चलाना काफी कठिन हो जाएगा फिर भी यहां लोगों की संख्या घूमने के लिए बढ़ती ही रहती है।

यह भी पढ़ें:-विदेश से ऑनलाइन बीज मंगाकर सफेद तरबूज की खेती शुरू की, आज कमाई लाखों में

गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir)

5 best tourist places for winter season

यह जगह पश्चिम हिमालय की पीर पंजाल में स्थित है। यहां अगर आप दिसंबर के महीने में जाते हैं तो तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे हो जाता है। अगर आप बर्फबारी देखने के शौकीन हैं तो आप इस जगह का चयन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप यहां स्कीइंग का भी आनंद उठा सकते हैं।

ऑली (Auli)

5 best tourist places for winter season

सर्दियों के मौसम में बर्फबारी वाले जगहों में ऑली का नाम प्रसिद्ध है। यहां स्नोबोर्डिंग इसकी स्कीईंग का आनंद उठाया जा सकता है। बर्फानी वाले जगहों में घूमने वाले शौकीन लोगों को बेहद पसंद है जिस कारण यहां हमेशा लोगों की भीड़ उमड़ी हुई रहती है।