Monday, December 11, 2023

महिलाओं को यह 6 तरह की पत्तियां हर रोज इस्तेमाल करनी चाहिए, इन बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा

शरीर बीमारियों का घर ना बने और दूर रखने के लिए लोग कई तरह के आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करते हैं। ऐसे ही हमारे आसपास कई तरह की पत्तियां मौजूद हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। इन पत्तियों में आपको कई तरह के औषधीय गुण मिल जायेगे, जो आपके शरीर की कई बीमारियों से दूर रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। इन पत्तियों से महिलाओं की हेल्थ परेशानियां जैसे- पीरियड्स में दर्द, मोटापा, थायराइड की समस्या, झड़ते बालों की परेशानी, स्ट्रेस, कमजोर रिपोर्डक्शन एबिलिटी इत्यादि को दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी कुछ खास पत्तियों के बारे में जिससे महिलाओं की परेशानी हो सकती है दूर।

मोरिंगा की पत्तियां (Moringa leaves)

मोरिंगा की पत्तियां शरीर में हार्मोन को संतुलित करने में मददगार साबित होती है। खासतौर पर महिलाओं को जब एक उम्र के बाद मोनोपॉज की समस्या का सामना करना पढ़ता है तो ये पत्तियां उस समस्या को भी दूर करने में काफी लाभकारी मानी जाती हैं। मोरिंगा की पत्तियों के इस्तेमाल से पीरियड्स में होने वाले ऐंठन, दर्द, नींद न आने की परेशानी दूर हो सकती है।

करी पत्ते ( Curry leaves)

करी पत्ता जिसे हम अक्सर बहुत सारी रेसिपी में इस्तेमाल करते है ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ते का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं की परेशनी जैसे मतली, उल्टी इत्यादि को दूर किया जा सकता है।

use of Curry leaves

यह भी पढ़ें :- Fat की चिंता छोड़िए, हर सुबह 1 चम्मच घी खाने से यह बीमारियां चंपत हो जाएंगी

गुलहड़ की पत्तियां (Rosemary leaves)

झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप गुलहड़ की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, गुलहड़ की पत्तियों से तैयार की गई चाय का सेवन करने से पीरियड्स में होने वाली परेशानी जैसे पेट दर्द, ऐंठन, हैवी ब्लीडिंग इत्यादि को कम किया जा सकता है।

तुलसी की पत्तियां (Basil leaves)

use of Basil leaves

तुलसी की पत्तियां कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं। तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कई प्रकार की रेसिपी बनाने में किया जाता है। तुलसी की पत्तियां इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ महिलाओं के शरीर में होने वाली समस्याएं जैसे पेट दर्द, उल्टी, ऐंठन इत्यादि को कम कर सकती हैं। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान तुलसी की पत्तियां खाने से शरीर को कई अन्य लाभ जैसे स्ट्रेस रिलीज, मोटापा कंट्रोल, बैक्टीरियल समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।