Home Inspiration

90 साल की दादी रोज भरती हैं कुतों का पेट, बनाती हैं तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन

Kanak Feeds 120 Destitute Dogs Daily

अब वह दौर आ चुका है जब एक इंसान ही दूसरे इंसान का दुश्मन बना बैठा है। उसमें भी कुछ ऐसे लोग हैं जो इंसानियत का मिसाल देते हैं। उनके दिलों में ना केवल इंसानों के लिए बल्कि जानवरों के लिए भी उतना ही प्यार हैं। हमारे आसपास कई ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे, जो जानवरों के लिए बढ़-चढ़कर काम कर रहे हैं।

उनका लक्ष्य है कि इंसान के साथ-साथ जानवर भी खाली पेट ना सोए। युवाओं के लिए तो यह सब करना आसान है, परंतु बुजुर्गों के लिए अपना खाना जुटाना भी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में 90 वर्षीय एक दादी बेसहारा कुत्तों का पेट भर रही हैं। – 90 year old elderly lady Kanak feeds 120 destitute dogs.

90 साल की उम्र में बेसहारा कुत्तों का भरती पेट

आज हम आपको इंसानियत की मिसाल देने वाली 90 वर्षीय एक दादी के बारे में बताएंगे, जो सड़कों पर भटकने वाले बेसहारा कुत्तों का पेट भरती हैं। उस बुर्जुग महिला का नाम कनक (कनक) हैं, जो अब 90 साल की हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह दादी इस उम्र में भी रोज़ सुबह 4:30 बजे उठती हैं और रास्ते पर भटकने वाले करीब 120 बेसहारा कुत्तों के लिए स्वादिष्ट खाना बनाती हैं। पिछले कुछ समय में कनक दादी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी हैं।

कुत्तों के लिए बनती हैं पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना

दादी कुत्तों के पसंद को ध्यान में रखते हुए खाना बनाती हैं। उनका मानना है कि जिस तरह इंसान एक ही खाना खाते–खाते उससे बोर हो जाता है उसी तरह जानवर भी एक ही खाना से बोर हो जाते होंगे इसलिए वह कुत्तों का खाना बनाते समय तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करती है और फिर खाना बनाती हैं। दादी खाने को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, जिससे कुत्ते उसे और चाव से खाएं।

यह भी पढ़ें:-गहरी सूझबूझ और अपनी जान न्योछावर कर वायुसेना के दो पायलटों ने बचाई 2500 लोगों की जान

pawsinpuddle नाम के एक इंस्टाग्राम एकाउंट ने डाला गया था वीडियो

पिछले कुछ दिनों से फेमस हुआ वीडियो pawsinpuddle नाम के एक इंस्टाग्राम एकाउंट ने डाला गया था, जिसके कैप्शन में बहुत कुछ लिखा गया था। इस विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला खाना बनाकर कुत्तों को कितना प्यार से खिलाती हैं। यह वीडियो बुर्जुग दादी की पोती सना सक्शेना (Sana Saksena) ने बनाया है। बता दें कि सना भी इस कार्य में अब अपनी दादी की मदद कर रही हैं। – 90 year old elderly lady Kanak feeds 120 destitute dogs.

120 कुत्तों का पेट भर्ती है कनक दादी

वीडियो को अपलोड करने के दौरन सना ने लिखा हैं कि “मेरी 90 वर्षीय दादी, ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों से जुड़ी समस्या) से गुज़र रही हैं और उनके कई बड़े ऑपरेशन भी हो चुके हैं। अपनी शारीरिक समस्या के कारण उन्हें अधिक समय बिस्तर पर गुजारना पड़ता है, लेकिन उनका कुत्तों के प्रति प्यार कभी कम नहीं हुआ। वह रोज सुबह 4:30 उठती हैं और सड़कों व गलियों में भटकने वाले बेसहारा 120 कुत्तों के लिए खाना बनाती हैं।

यह भी पढ़ें:-महज 12 साल के इस बच्चे ने टूटे फोन से कोडिंग सीखकर Harvard University में पाया नामांकन

बता दें कि दादी खाने के साथ तरह-तरह के प्रयोग करती हैं। उनके अनुसार कुत्ते को खाना खिलाने से उन्हे सुकून मिलता है। शारीरिक रूप से ठीक ना होने के बावजूद भी दादी कुत्तों के लिए इतना मेहनत करती हैं। उनका मानना है कि इस नेक कार्य की वजह से ही उनकी उम्र इतनी लंबी हो गई है। कनक दादी का कहना है कि जब तक जिएंगे बेजुबान कुत्तों के लिए ऐसे ही खाना बनाकर उनका पेट भरती रहूंगी। – 90 year old elderly lady Kanak feeds 120 destitute dogs.

Exit mobile version