Home Startup Story

MBA की डिग्री छोड़ दो युवाओं ने शुरु किया आचार का कारोबार, 30 से अधिक महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा

पिछ्ले दो-तीन वर्षों में हमलोगों ने यह महसूस किया होगा कि कोरोना के कारण बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। इसके अलावे भी हमलोगों ने यह देखा होगा कि अब ज्यादा पढ़े-लिखे लोग भी खेती बारी से जुडे काम को भी बेहिचक कर रहे हैं। आज हम बात करेंगे दो ऐसे दोस्तो के बारे में, जिसने अच्छी-खासी पढाई करने के बावजूद भी खेती को अपना आमदनी का जरिया बनाया है।

तो आइए जानते हैं उन दोनो दोस्तों से जुड़ी सभी जानकारियां:-

कौन है वह दोनो शख्स ?

हम बात कर रहे हैं हाफिज रहमान (Hafiz Rahman) और अक्षय रवीन्द्रन (Akshay Ravindran) के बारे में, जो मूल रूप से केरल (Kerala) के कोच्चि के रहने वाले हैं। ये दोनो दोस्त हैं तथा इसके साथ हीं साथ एक दुसरे के क्लासमेट भी हैं। दोनों ने MBA की पढाई पूरी करने के बाद नौकरी करना शुरू किया।

स्टार्टअप शुरु करने का आया ख्याल

हाफिज रहमान (Hafiz Rahman) ने बताया कि महामारी के दौरान बहुत से लोगों की नौकरियां छूट गयी थी, आस पड़ोस के कई लोगों की नौकरियां खत्म हो गयी थी ऐसे में मैने एक स्टार्टअप के बारे में सोचा और अपने दोस्त से बात की। हाफिज कहते हैं कि हम एक ऐसा स्टार्टअप शुरू करना चाहते थे जिसमें गरीब महिलाओं को शामिल किया जा सके।

यह भी पढ़ें :- नारियल के पत्तों से बना डाला स्ट्रॉ, आज भारत समेत 25 देशों में फैला है इनका व्यापार

अचार का स्टार्टअप का आया ख्याल

नौकरी छूटने के बाद दोनो दोस्तों ने जब यह तय किया कि वे दोनो मिलकर स्टार्टअप की शुरुआत करेंगे। इसके लिए काफी विचार विमर्श करने के बाद उनके मन में अचार बनाने के कारोबार का ख्याल आया। तब इसके बारे में काफी अध्ययन करने के बाद इन दोनो ने अचार का स्टार्टअप शुरु करने का निर्णय किया।

Hafiz Rahman and Akshay Ravindran Started pickle business Jalpushp 2.0

पाँच तरह का बनाते हैं अचार

दोनों दोस्त ने जब निर्णय लिया कि उनलोगों को अचार बनाने का स्टार्टअप शुरु करना है, इसके बाद उनलोगों ने मार्केट जाकर इन आचारों के बारे में गहन मंथन किया। बाद में हर तरह से संतुष्ट होने के बाद उनलोगों ने अचार बनाने का काम शुरु कर दिया। फिलहाल वे लोग 5 तरह के अचार बना रहे हैं।

अपने पाँचो तरह के अचारों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके स्टार्टअप द्वारा बनने वाला अचार कईं सामग्री का एक अनूठा मिश्रण है। पाँच तरह के अचारों में एक अचार झींगा और पपीता के अचार का मिश्रण है, दूसरा अंगूर और आम को मिलाकर बनाया जाता है, तीसरा नींबू और खजूर को मिलाकर बनाया है, चौथा अचार मछली और आम के अचार का मिश्रण है, जिसका नाम उन्होंने जलपुष्प 2.O रखा है।

यह भी पढ़ें :- Solar Atta Chakki: एक बार लागत, हर महीने लाखों का इनकम! UP के मोहन चौहान से सीखें पूरी तकनीक

क्या है कीमत?

हाफिज रहमान और अक्षय रवीन्द्रन के द्वारा चलाए जा रहे अचार के स्टार्टअप में प्रयासों के बदौलत सफलता मिल चुकी है। उनके अचार के अगर कीमतों की बात करे तो 250 ग्राम अचार के जार की कीमत 179 रुपये से शुरू होती है और 249 रुपये तक जाती है। इन सभी फ्यूजन अचार को नुट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह-मशविरा करके तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है की आगे वह और भी कई फ्यूजन अचार लॉन्च करने की योजना पर भी काम कर रहे हैं।

30 महिलाओं को दिया रोजगार

अपने स्टार्टअप में दोनो दोस्तों ने 30 से ज्यादा आसपास के महिलाओं को रोजगार देने का काम किया है। इस संदर्भ में बात करते हुए हाफिज की माँ अलीसा अशरफ कहती हैं कि हमे इस बात की बहुत खुशी है कि मेरे बेटे के द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप में 30 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिल है।

Exit mobile version