Wednesday, December 13, 2023

सूखे पत्ते, सब्जी के छिलके और किचन के कचड़ों से इस तरह बनाइये कम्पोस्ट खाद: सीखिए यह नया तरीका

किचन के वेस्ट से बनाइए कंपोस्ट।
दोस्तों अक्सर ही किचन के वेस्ट को हम कचरे में फेंक देते हैं लेकिन यह किचन के वेस्ट हमारे बहुत काम आ सकते हैं। अब इनका इस्तेमाल करके अपने घर पर ही कंपोस्ट बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं किचन के वेस्ट से कंपोस्ट बनाने की विधि।

किचन वेस्ट कंपोस्टर

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ मटके चाहिए होंगे। कंपोस्ट बनाने के लिए हमें ऐसे मटके लेने चाहिए जो ऊपर से ज्यादा खुले हो। इन मटको का साइज आप अपने हिसाब से ले सकते हैं ताकि आप इसे आसानी से हैंडल कर सके और आपके किचन का वेस्ट इसमें आसानी से आ भी जाए। मटके के नीचे 4 5 होल्स बना ले। यह हो आप कील की मदद से आसानी से बना सकते हैं।

कंपोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामान

कंपोस्ट बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज है किचन वेस्ट जो आसानी से हर घर में उपलब्ध होता है। इसके साथ ही आप सूखी पत्तियां ले लीजिए। अगर आप किसी शहर में रहते हैं और आपके पास सूखी पत्तियां उपलब्ध नहीं है तो आप इसके अलावा नारियल के छिलके या कोकोपीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम कंपोस्ट में सुखी चीजों का इस्तेमाल इसलिए करते हैं ताकि कंपोस्ट में कार्बन और नाइट्रोजन का संतुलन बना रहे और कंपोस्ट में मॉइश्चर बना रहे।
इसके बाद इसमें पहले से तैयार की हुई कंपोस्ट का इस्तेमाल करना होगा। जो यह कंपोस्ट पहली बार बना रहे हैं उनके पास पहले से तैयार किया हुआ कंपोस्ट नहीं होगा इसलिए आप उसके बदले मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों का इस्तेमाल हमें इसलिए करना चाहिए क्योंकि कंपोस्ट या मिट्टी में पहले से ही वह माइक्रो ऑर्गेनिजम मौजूद होते हैं जो डीकंपोजिंग करते हैं।

कंपोस्ट की लेयरिंग

कंपोस्ट क्लीयरिंग करने के लिए सबसे पहले इसमें सूखी पत्तियां डाल दें। इस बात का ख्याल रखें की पत्तियों के साथ टहनियां या तो आप ना डालें या फिर छोटे-छोटे टुकड़े करके डालें क्योंकि टहनिया पत्तों के मुकाबले बहुत धीरे-धीरे डीकंपोज होती है। इन चीजों को मिलाने के लिए कोई रूल नहीं है आप अपने हिसाब से इस कंपोस्ट में चीजें मिला सकते हैं। पतियों को डालने के बाद अब उसके ऊपर पहले से तैयार किया हुआ कंपोस्ट या मिट्टी डाल दे। और उसके बाद आप अपना किचन वेस्ट डालना शुरू कर दीजिए। अगर आपके गार्डन से कुछ कटिंग्स निकल रहे हैं तो आप उन्हें भी इसमें मिला सकते हैं। अगर आपके पास में भरा मटका है तो आप किचन वेस्ट के ऊपर सुखी चीजें भी डाल सकते हैं। इन सब चीजों को डालने के बाद ऊपर से पहले से तैयार किया हुआ कंपोस्ट किया मिट्टी डाल दे। इसके बाद इसके ऊपर दूसरा मटका रख दे।

इसी तरीके से अपने मटको में इन चीजों को मिलाकर रख दे और सारे मटको को एक दूसरे के ऊपर खरा कर दें। मटके के नीचे ग्लास या कोई भी बर्तन रखना ना भूलें ताकि इन मटको से जो पानी गिरे वह आप स्टोर कर सके। यह पानी भी बहुत लाभदायक होता है। मटको को ऊपर से ढकना ना भूले क्योंकि इसमें ज्यादा बारिश का पानी चला जाएगा तो कंपोस्ट खराब हो सकता है।

तैयार होने में कितना समय लगता है

कंपोस्ट को तैयार होने में एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है। लेकिन या पूरी तरीके से कह पाना मुमकिन नहीं है क्योंकि यह आपके इलाके के तापमान पर भी निर्भर करता है। जो मटका सबसे नीचे रखा होगा वह सबसे जल्दी तैयार होगा।