Wednesday, December 13, 2023

इस पेड़ पर उगते हैं 40 तरह के फल, 9 सालों की मेहनत और ग्राफ्टिंग तकनीक से हुआ संभव: ट्री ऑफ फोर्टी

हम सबने अक्सर ऐसे बहुत से पेड़ों को देखा होगा जो फल से लदे होते हैं लेकिन वो फल सिर्फ एक ही प्रकार के होते हैं। चाहे वह आम हो अमरूद हो या फिर केला हो।

आज हम आपको ऐसे पेड़ से जुड़ी कहानी बताएंगे, जिस पर लगभग 40 तरह के फल मिलते हैं। इसे ट्री ऑफ 40 (Tree of Forty) कहा जाता है।

Know about tree of forty plant who gives 40 types of fruits on a single tree

ग्राफ्टिंग विधि से हुआ आश्चर्यजनक कार्य

सैम वॉन ऐकेन अमेरिका के सेराक्यूज विश्विद्यालय के विजुअल आर्ट्स प्रोफेसर हैं। उन्होंने इस अनोखे विचार से इस कार्य को सम्भव किया है। उन्होंने ग्राफ्टिंग तकनीकी मदद से एक पेड़ पर 40 किस्म के फलों का उत्पादन किया। इस पेड़ को तैयार होने में करीब 9 साल का वक्त लगा।

Know about tree of forty plant who gives 40 types of fruits on a single tree

आखिर क्या है ग्राफ्टिंग?

ग्राफ्टिंग पद्धति में पौधरोपण की एक अलहदा प्रकिया का उपयोग किया जाता है। इसके लिए पेड़ की एक टहनी को कली के साथ अलग कर शीत ऋतु के दौरान उसे पेड़ में छिद्र कर रोपित किया जाता है। वर्ष 2008 में प्रोफेसर सैम ने इस पद्धति द्वारा ट्री ऑफ 40 (Tree Of 40) पर कार्य प्रारंभ की।

इस पेड़ की खासियत

इस पेड़ पर आड़ू, चेरी, खुबानी, चेरी आदि जैसे 40 तरह के फल को एक साथ लगाया जाता है। इसकी मूल्य करीब 19 लाख रुपए है। सैम को खेतीबाड़ी में बहुत लगाव था, जिस कारण उन्होंने इस अद्भुत कार्य को किया।

Know about tree of forty plant who gives 40 types of fruits on a single tree

ऐसे मिला अनोखा नाम

ये पेड़ गार्डन में लगाकर उसे लीज पर लिया गया था। वर्ष 2008 से पूर्व ये बगीचा न्यूयार्क राज्य कृषि प्रयोगशाला में था। इसमें फलों की विभिन्न प्रजातियों के साथ अन्य प्रकार के पौधे भी होते थे। परन्तु फंड की किल्लत के कारण इस बगीचे को बंद किया जा रहा था। जब सैम का फोकस इस बगीचे पर गया तो उन्होंने इसे सबके सामने लाने के लिए अपनी मेहनत दिखाई और इसे ट्री ऑफ फोर्टी नाम मिला।