Monday, December 11, 2023

एक किसान का अद्भुत कारनामा, फूलगोभी के एक हीं पौधे में उगाए 6 फूल, देंखे और जानें विधि

वर्तमान युग में हमारे समक्ष खेती करने के बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं। किसानों को जो पद्धति अच्छी लगती है उसे ही अपनाकर वे खेती करते हैं। किसान खेती में बहुत से नए-नए नवाचार करते हैं जो अधिक उत्पादन का श्रेय बनता है। कभी-कभी तो किसान खेत में फसलों को लेकर ऐसा कार्य कर देते हैं, जिस पर विश्वास करना मुश्किल होता है।

आज हम आपको एक ऐसे किसान की कहानी बताएंगे जिन्होंने अपने खेत में ऐसा कारनामा किया है जिसे देखकर लोग अचंभित हैं। उन्होंने अपने एक गोभी के पौधें में 6 गोभी के फूल उगाए हैं।

देखकर लोग हैं अचंभित

वह किसान हरि शरण बाजपेई (Hari Saran Bajpai) हैं। जो यूपी (U.P) के शाहजहांपुर (Shahajhapur) से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने खेत में एक अनोखी गोभी उगाई है जिसके एक पौधे में 6 फूल उगे हैं। एक पौधे में 6 फूल गोभी लगना देखकर वहां के सभी लोग अचंभित हैं। सोशल मीडिया पर यह फूल गोभी चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके आसपास के लोग इस फूल गोभी को देखने के लिए उनके खेतों में जा रहे हैं। इतना ही नहीं वैज्ञानिक भी इस फूलगोभी को देखकर अचंभित है कि आखिर यह कैसे हुआ? वैज्ञानिकों ने शोध करने के लिए यहां टीम भी बुलाया है। -Hari Saran Bajpai grew six cabbage flowers in one cabbage plant

A Farmer has grown unique cabbage with 6 flowers

लोगों ने दी अन्य प्रकार की टिप्पणी

हम सब ने सर्दियों के मौसम में यह देखा है कि सभी के खेतों में फूल गोभी और पत्ता गोभी अवश्य लगा हुआ रहता है। आमतौर पर हम सब ने फूलगोभी के पौधे में एक ही फूल गोभी को लगा हुआ देखा है। परंतु किसान हरि शरण बाजपेई ने अपने फॉर्म में जो गोभी के पौधे लगाए हैं उसमें 6 फूलगोभी उगे हैं। उनके फॉर्म में जो लोग यह आश्चर्यजनक कार्य देखने जाते हैं वह बस एक ही बात बोलते हैं कि आखिर यह कैसे संभव हुआ?? हमने अपने जीवन काल में कभी भी एक पौधे में 6 गोभियां उगते हुए नहीं देखा है। जैसे-जैसे लोग यह देख रहें हैं अलग-अलग टिप्पणियां भी कर रहें हैं। -Hari Saran Bajpai grew six cabbage flowers in one cabbage plant

A Farmer has grown unique cabbage with 6 flowers

यह भी पढ़ें :- भोपाल का यह किसान उगाते हैं लाल भिंडी, काला गेहूं और नीला आलू, अपनी खेती से कर रहे अच्छी आमदनी

हो सकता है 5 गुना लाभ

उन्होंने यह जानकारी दिया कि वह जिस तरह अपने फॉर्म पर गोभी उगाए हैं वह किसानों के लिए लाभ का विषय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि मैंने कई गोभियों को एक साथ लगाया है परंतु इस गोभी के एक हीं पेड़ से कई शाखाएं बाहर निकली है और तब एक पौधे से 6 गोभी तैयार हुई है। उन्होंने बताया जब मैंने अपने इस गोभी की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोग देखकर अचंभित हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसान इस तरह की गोभी अपने खेत में उगाते हैं तो वह इससे 5 गुना लाभ कमा सकते हैं। -Hari Saran Bajpai grew six cabbage flowers in one cabbage plant

A Farmer has grown unique cabbage with 6 flowers

कृषि अधिकारी हुए अचंभित

उनकी इस खेती को देखकर जिला अधिकारी सतीश चंद्र पाठक भी अचंभित हैं। उनके अनुसार इस गोभी के पौधे में म्यूटेशन हुआ है या फिर कोई नई किस्म का इजाद हुआ है। उन्होंने गोभी के फ़ोटो और वीडियोज को अन्य कृषि वैज्ञानिकों को भी भेजा है ताकि वे भी इस पर रिसर्च कर सकें। उन्होंने बताया कि अगर सभी किसान इस किस्म को अपनाकर अपने खेतों में गोभी के पौधों को उगाएं तो वह इससे अत्यधिक लाभ कमा सकते हैं। -Hari Saran Bajpai grew six cabbage flowers in one cabbage plant