Wednesday, December 13, 2023

Ghee: हर घर मे उपलब्ध घी के कई फायदे और नुकसान हैं, इसके सेवन से पहले जानिए इन महत्वपूर्ण बातों को

घी (Ghee) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। घी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। घी का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन घी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं घी के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

घी के उपयोग (Use of Ghee)

घी का उपयोग हम रोटी पर लगाकर करते है।

घी का उपयोग तड़का लगाने के लिए भी किया जा सकता है।

घी का उपयोग मिठाई बनाने के लिए किया जाता है।

घी का कई जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

खाद्य पदार्थों को बनाने में तेल की जगह घी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

घी का उपयोग चेहरे पर लगाने के लिए भी किया जा सकता है।

घी का उपयोग फटे होंठों पर भी लगाने के लिए किया जाता है।

घी का उपयोग मुंह के छालों पर लगाने के लिए भी किया जा सकता है।

Advantages and disadvantages of ghee on health in daily life

जानिए घी के फायदे (Advantages of Ghee)

जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। लेकिन अगर आप रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि घी विटामिन्स से भरपूर होता है।

घी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी में विटामिन के की भरपूर मात्रा पाई जाती है और विटामिन के हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का काम करता है।

घी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी पचाने में आसान होता है, लेकिन पेट के बीमारी वाले लोगों को परहेज करना चाहिए। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

घी का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करता है। क्योंकि घी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें :- गर्मी में लू से भी बचाएगा और वजन भी घटाएगा, देसी सत्तू के फायदे अचंभित कर देंगे

घी का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी में विटामिन ए की अच्छी मात्रा मौजूद होती है और विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है।

घी का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी में विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही आप घी को अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं, घी को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी शिकायत भी दूर होती है।

फटे होंठों को ठीक करने के लिए भी घी का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि घी विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए होंठों पर घी लगाने से होंठ मुलायम होते हैं और होंठों का कालापन भी दूर होता है।

घी के नुकसान (Disadvantages of Ghee)

घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी (Vomiting) और सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। क्योंकि घी में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त और अपच की शिकायत हो सकती है।

घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का लेवल बढ़ सकता है।

जिन लोगों को सर्दी या कफ की शिकायत हो, उनको घी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से कफ बनने की समस्या बढ़ जाती है।