Wednesday, December 13, 2023

मछली पकड़ने के लिए नन्हे बच्चे ने लगाई देसी जुगाड़, आनन्द महिंद्रा बोले- इससे सीखना चाहिए: वीडियो देखें

कभी हंसाने वाले, कभी इंस्पायर करने तो कभी इमोशनल करने वाले वीडियोज़ अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप यकीन मान बैठेंगे की मुश्किल भरी इस दुनिया में डिटरमिनेशन पेशेंस और सिम्पलिसिटी से किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकता है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) जो की सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। आनंद ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर एक छोटे से लड़के का वीडियो शेयर किया है जिसमें उसके धैर्य की तारीफ की है। इस वीडियो में एक बच्चा मछली पकड़ने के लिए एक देसी नुस्खा आजमाता है। जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी।

वीडियो देखिए

आए दिन सोशल मीडिया पर जुगाड़ टेक्नोलॉजी से बने कई वीडियोस वायरल होते हैं लेकिन इस वीडियो को देखकर आप इस बच्चे की तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

मछली पकड़ने का देसी जुगाड

अगर आप वीडियो को देखेंगे तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बच्चा तालाब में मछली पकड़ने के लिए जुगाड़ से बनाई गई चरखी का इस्तेमाल करता है। आपको बता दे की इसे दो पैरों वाले स्टैंड और पतंग उड़ाने वाली चरखी से मिलाकर बनाया गया है। आप देख सकते हैं किस तरह चरखी को बच्चा अपने कंधे पर उठाए हुए दिखाई दे रहा है। उसके दूसरे हाथ में एक झोला भी है। लड़का जलाशय के किनारे हाथ पर हथौड़ा लेकर स्टैंड को खड़ा करता है। और फिर आप वीडियो में देख सकते है कि बच्चा मछली पकड़ने की रस्सी के एक छोर पर आटे का इस्तेमाल करके चारा बाँधता है और उसको पानी में फेक देता है और मछली के फसने का धैर्यपूर्वक इंतज़ार करता है।

यह भी पढ़ें :- मिलिए भारत के “उसैन बोल्ट” नाम से मशहूर पूजा बिश्नोई से, महज 11 वर्ष की उम्र में सबसे तेज धावक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

मेहनत सफल हुई

वीडियो में आपको आगे यह देख कर खुशी होगी कि बच्चे की इतनी मेहनत और धैर्य फल देता है। थोड़ी ही देर में चरखी हिलने लगती है, और सतर्क लड़का तुरंत हरकत में आ जाता है और ध्यान से रस्सी को अपनी पूरी ताकत से खींचता है। जब नजर डालता है तो दो बड़ी मछलियां उसके बिछाए हुए जाल में फंस चुकी होती हैं और आखिरकार वह इन मछलियों को अपने झोले में रखता हुआ नज़र आता है।

Anand mahindra tweets viral video of boy catching fish

सोशल मीडिया पर 2 लाख 30 हज़ार व्यूज

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। लोगों को बच्चे का वीडियो इतना पसंद आया की टि्वटर पर अपलोड करते ही इस वीडियो को महज 2 घंटे में 2 लाख 30 हज़ार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स को बच्चे का यह डिटरमिनेशन (Determination) बेहद पसंद आ रहा है। कई यूजर्स बच्चे की मेहनत को अमेजिंग (Amazing) और वंडरफुल (Wonderful) बता रहे है तो एक यूजर ने कमेंट कर कहा की ये बच्चा बिग सेल्यूट (Big Salute) का हकदार है, बड़े पैमाने पर तालियों के साथ हम सब बच्चे का सम्मान करते है।