Monday, December 11, 2023

मिट्टी के बर्तन में बना खाना सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी होता है फायदेमंद, जानिए मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के फायदें

प्राचीन समय से ही मिट्टी के बर्तन भारतीय संस्कृति और हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा रहा है। जमाने जे उस दौर में हर घर में मिट्टी के बर्तन में खाना पकाया जाता था जिसे लोग हांडी कहते थे। लेकिन अब जैसे-जैसे समय बदलता गया लोगों के घरों से मिट्टी के बर्तनों को लेटेस्ट स्टील, एल्यूमिनियम और तांबे के बर्तनों ने रिप्लेस कर दिया है। लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाना लाभदायक माना जाता है तथा साथ ही खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है।

आज का यह आर्टिकल इसी बारे में है। दरअसल, इस आर्टिकल में हम आपको मिट्टी के बर्तनों (Earthen Pots) में खाना पकाना से होने वाले फायदें के बारें में बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आप लेटेस्ट बर्तनों को छोड़ मिट्टी के बर्तनों में बना भोजन खाना चाहेंगे।

मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकाने से होनेवाले फायदें इस प्रकार हैं-

पोषण में करता है वृद्धि

मिट्टी मे बर्तन में बना खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि फायदेमंद भी होता है। मिट्टी के बर्तन खाने में कुछ अन्य पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्सियम, फोस्फोरस और मैग्नीसियम आदि खनिजों को जोड़ते हैं। इतना ही नहीं मिट्टी के बर्तन में मौजुद छोटे-छोटे छिद्र उसमें पकने वाले व्यंजन में एक सामान मात्रा में नमी और तापमान का वितरण करते हैं। ऐसा करने से भोजन में मौजूद पोषक तत्व बरकरार रहता है।

यह भी पढ़ें:- गाँव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चायवाले ने शुरु की मुहिम, प्लास्टिक के बदले में देता है मुफ्त पौधें और जरुरी चीजें

खाने के स्वाद में करता है बढ़ोतरी

जैसा कि आप जानते हैं मिट्टी की प्रकृति क्षारीय होती है। इसलिए जब इसमें भोजन पकाया जाता है तो उसका स्वाद बढने के साथ-साथ नया फ्लेवर भी आ जाता है जिससे वह देखने में भी स्वादिष्ट नजर आता है। मिट्टी के बर्तनों में आप मीट, सॉस, सूप और करी समेत अन्य सभी व्यंजन भी पका सकते हैं और उसका लुत्फ उठा सकते हैं।

PH लेवल होता है मेनटेन

क्षारीय प्रकृति होने के कारण मिट्टी के बर्तन (Earthen Pot) खाने में उपस्थित अम्ल का रिएक्शन करके उसके PH स्तर को मेंटेन करता है। PH लेवल बैलेंस होने से मिट्टी के बर्तन में बना भोजन स्वास्थ्य के लिए और अधिक लाभदायक होता है। Benefits of Cooking in Earthen Pots.

यह भी पढ़ें:- देखिए बिहार का सबसे फेमस ‘हांडी मटन’ कैसे बनता है, एक बार मे 1 क्विन्टल बनता है: Full Process देखें

कम कीमतों पर है उप्लब्ध

आजकल इस्तेमाल होनेवाले स्टील और एल्यूमिनियम के बरतनों की कीमत अधिक होती है जिसे खरीदते समय जेब पर असर पड़ता है। लेकिन मिट्टी के बर्तन कम कीमत पर भी आसानी से उप्लब्ध होते हैं। ऐसे में आप बिना अधिक पैसे खर्च किए मिट्टी के बर्तन में बना स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक खाने का आनन्द ले सकते हैं।

दिल के लिए होता है फायदेंमंद

आमतौर पर स्टील और अन्य बर्तनों में खाना बनाते समय तेल का अधिक इस्तेमाल करना पड़ता। लेकिन मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने के लिए अधिक तेल का प्रयोग नहीं करना पड़ता है क्योंकि मिट्टी के बर्तन नेचुरल नमी और भोजन में मौजुद तेल को बरकरार रखता है। इसके अलावा इसमें कम समय में खाना बनकर तैयार हो जाता है।

उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए The Logically के साथ जुड़े रहें।