Home Inviduals

60 हज़ार सिक्कों से कलाकार ने बनाया राम मंदिर का अनोखा स्ट्रक्चर, इस कार्य मे कुल 2 लाख रुपये खर्च किये

बात अगर कलाकारों की हो तो वे हमेशा अपनी कला के माध्यम से सबको आश्चर्यचकित कर देते हैं। इस बार अपनी कला से सब को सम्मोहित करने का काम बेंगलुरु के कुछ कलाकारों ने किया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना है जिसके लिए संरचना के साथ-साथ भव्य तैयारियां की जा रही हैं। उसी संदर्भ में कर्नाटक के कलाकारों ने 1 और 5 रूपये के 60 हजार सिक्कों से राम मंदिर की संरचना को कलाकृति में उतारा है। आईए जानते हैं विस्तार से…

structure made of coins Ram mandir

जब से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ है पूरा देश राममय हो गया है। पूरे देश में विभिन्न कलाओं और कलाकृतियों से भगवान राम का गुणगान किया जा रहा है। इसी बीच बेंगलुरु के कलाकारों ने एक अनोखी कलाकृति बनाई है जिसे देखकर लोग इसे काफी पसन्द कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं।

बेंगलुरु के एक संगठन ने भगवान राम पर यह विशाल संरचना बनाई हैं जिसमें 1 और 5 रुपए के 60,000 सिक्कों का इस्तेमाल किया है जो लगभग 2 लाख रुपए के हैं। भगवान राम पर बनीं यह संरचना लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बेंगलुरु के कलाकारों द्वारा निर्मित यह संरचना बहुत हीं प्रसिद्ध हो रही है।

गौरतलब हो कि जब से राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ है तब से लेकर उसके निर्माण हेतु पूरे देश व दूसरे देशों में भी चन्दा का काम जोरों पर हैं अब तक हजार करोड़ से भी अधिक की राशि एकत्रित की जा चुकी है।

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version