Home Gardening

कुछ ऐसे फूल के पौधे जो रात को बनाते हैं खुश्बू नुमा, जान लीजिए इनके नाम

हम लोग अपने गार्डन में कई तरह के फूल लगाते हैं। जिसके पास जगह की कमी होती है वह या तो बालकनी में या फिर अपने घर के छत पर लगाते हैं। अनेकों तरह के फूल के पौधे होते हैं जो कफी खुशबूदार होते हैं जिससे हमारा गार्डन काफी सुगंधित रहता है। सुबह के समय इनकी खुशबू से और भी मन मोहित हो जाता है।

यह सभी फूल के पौधे दिन भर ही सुगंधित करती है शाम होते होते सारे फूल मुरझाने लगते हैं और इनकी खुशबू भी चली जाती है परंतु कुछ ऐसे भी फूल के पौधे होते हैं जो दिन में तो खुशबू करती ही है परंतु रात में भी इन फूलों की खुशबू काफी बढ़ जाती है। जिससे रात में भी इन फूलों के पौधों को आप अपने गार्डेन में, छतों पर या फिर बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं तो आईए जानते है वह कौन से फूल हैं जो दिन के साथ-साथ रात में भी बेहद खुशबूदार होती है।

• हम आज कुछ ऐसे फूल के बारे में बताएंगे जिसे अपने गार्डेन, छत या फिर बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं और रात में इसके खुशबू का भरपूर आनन्द उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-अमेरिका में बेहद अनोखे तरीके से मैथ्स पढ़ा रहा है भारतीय मूल का शिक्षक, लोग कर रहे हैं तारिफ: वीडियों देखें

  1. जैस्मिन (चमेली का फूल):-
Jasmine Flower

जैस्मिन नाम ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता वैसे इसे आम भाषा में चमेली का फूल कहते हैं। जैस्मिन यानी चमेली का फूल हर जगह दिखने को मिल जाएगा। इसकी लगभग 200 प्रजाति पाई जाती है। जिसमें हमलोग मोगरा, बेला, मल्लिका, गंधराज जैसे और भी नामों से जानते हैं। जो सबके सब जैस्मिन प्रजाति के ही होते हैं। जैस्मिन का फूल गुलाबी, सफेद, पिला और नीला रंग का होता है अगर आप इस जैस्मिन के पौधों को अपनी गार्डन, छत या फिर बालकनी में लगाते हैं तो इसका खुशबू रात में काफी सुगंधित होता है जो पूरे घर या गार्डन को सुगंधित कर देता है। जैस्मिन का पौधा आप अपने गार्डन, छत और बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं।

  1. एंगल्स ट्रंपेट ( धतूरे का फूल):-

एंगल्स ट्रंपेट यानी धतूरे का वनस्पतिक नाम ब्रुगमेनिया है। धतूरे के फूल की नौ प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके फूलों के रंग काफी आकर्षित करता है। धतूरे के फूल के कई रंग होते हैं। अगर अपने गार्डन, छत या बालकनी में लगा दिया जाए तो वहां की सुंदरता काफी बढ़ जाती है। अगर धतूरे के फूल की खुशबू की बात की जाए तो रात के समय में यह बेहद ही खुशबूदार हो जाती है। रात के समय हल्की-हल्की हवा चल रही है तो धतूरे के फूल के संपर्क में आने से आसपास के जगहों को खुशबूदार बना देती है।

  1. प्लूमेरिया:-

प्लूमेरिया को फ्रेंगीपानी के नाम से भी जाना जाता है इसकी लगभग 4 से 5 प्रजाति होती है। प्लूमेरिया को हिंदी में क्षीर चंपा कहा जाता है। प्लूमेरिया फूल लाओस देश का राष्ट्रीय फूल है यह फूल सफेद रंग का होता है जो लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है। प्लूमेरिया का पौधे को धूप की जरूरत नहीं होती है। आप इसे बिना धोए भी लगा सकते हैं। इसके साथ-साथ इस पौधे में पानी डालने की भी झंझट नहीं होती यानी आप प्लूमेरिया का पौधा लगाने में कोई परेशानी या फिर इसका देखभाल करना इसकी जरूरत नहीं पड़ती है। जब प्लूमेरिया का फूल खिलता है तो बेहद ही आकर्षित लगता है। अगर आप अपने गार्डन, छत और बालकनी की सुंदरता बढ़ाना चाहते हैं तो इस प्लूमेरिया के फूल के पौधे आसानी से लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-अनोखी चाय की दुकान, विनम्रता से ऑर्डर करने पर ग्राहकों को आधे से भी कम कीमत पर मिलती है चाय

अगर आप भी अपने गार्डन, छत और बालकनी की खुश्बू बढ़ाना चाहते हैं और रात में ताजी हवाओं के साथ इसकी खुशबू लेना चाहते हैं तो इन फूलों को अवश्य लगाएं और ताजी हवा के साथ इसके खुशबू का भी भरपूर आनंद उठाएं।

Exit mobile version