Home Lifestyle

Curd and Jaggery: दही और गुड़ एक साथ खाने के इन फायदों को जान लीजिए, आज से चीनी खाना छोड़ देंगे

Health benefits of eating curd and jaggery together

दही में गुड़ मिलाकर खाने के फायदे जानकर रह जायेंगे हैरना छोड़ देंगे दही शक्कर खाना

दही और गुड़ (Curd and jaggery) दोनो का सेवन करना काफी शुभ माना जाता है, इसलिए जब आप किसी अच्छे काम पर जाते होंगे तो उससे पहले आपकी मम्मी आपको दही और गुड़ खिलाकर जरूर भेजती होंगी। दही और गुड़ की एक बंगाली मिटाई मिस्टी दोई भी काफी फेमस है। लेकिन क्या आप जानते हैं की दही और गुड़ का सेवन सिर्फ शुभ ही नहीं माना जाता है, बल्कि इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

दही और गुड़ (Curd and jaggery) को एक साथ खाने से कई बीमारियां दूर होती है। दही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, तो वहीं, गुड़ भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होता है। गुड़ में भी प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे कई तरह के खनिज पाये जाते हैं। इसलिए अगर आप दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं।

क्या है दही और गुड़ खाने के फ़ायदे

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

दही में गुड़ मिलाकर खाने से एनीमियायानि शरीर में खून की कमी दूर होती है। गुड़ में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

यह भी पढ़ें :- महिलाओं को यह 6 तरह की पत्तियां हर रोज इस्तेमाल करनी चाहिए, इन बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा

महिलाओं के लिए फायदेमंद (Beneficial for Womens)

दही में गुड़ मिलाकर खाना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही में गुड़ मिलाकर खाने से मासिक धर्म के समय होने वाले पेट दर्द और पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत (Build strong immunity)

दही में गुड़ मिलाकर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दही और गुड़ दोनों ही विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती हैं, इसलिए इसका सेवन करने से आप कई प्रकार की बीमारियों के शिकार होने से काफी हद तक बच सकते हैं।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी (Energy remains in the body)

दही में गुड़ मिलाकर खाने से शरीर में फुर्ती बनी रहती है, इसलिए अगर आप रोजाना एक कटोरी दही में गुड़ मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे आपको कभी भी कमजोरी महसूस नहीं होगी है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत (Make digestive system strong)

दही में गुड़ (Curd and jaggery) मिलाकर खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही और गुड़ दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें :- Curd: इन 6 चीज़ों के साथ दही का सेवन बिल्कुल ना करें, रिएक्शन के शिकार हो सकते हैं

वजन होता है कम (Helps to lose weight)

अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे दही में गुड़ मिलाकर सेवन करना चाहिए। वैसे तो दही इकलौता ही आपका वजन कम करने में मददगार है पर गुड़ के साथ खाने में ये और तेजी से आपका वजह घटा देगा। इसके सेवन से वजन आसानी से कम होता है।

हड्डियां होती है मजबूत ( Make bones strong)

दही में गुड़ मिलाकर खाना हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही और गुड़ दोनों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों की मजबूती प्रदान करता है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

मेघना कानपुर की रहने वाली हैं, इन्होंने पत्रकारिता में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स किया है। पत्रकारिता में रुचि होने के कारण इन्होंने शुरू से ही इस क्षेत्र में अपनी सहभागिता बरकरार रखने की कोशिश की और पिछले 1 वर्षों से बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। The Logically के माध्यम से वह समाजिक मुद्दों को परोसने की कोशिश कर रही हैं।

Exit mobile version