Wednesday, December 13, 2023

प्लास्टिक के बोतलों में पानी पीना बहुत खतरनाक, कैंसर के खतरे से लेकर फर्टिलिटी पर भी गहरा असर

अक्सर हम लोग बाहर या घर में पानी पीने के लिए प्लास्टिक के बोतल का इस्तेमाल करते हैं या फिर कोल्ड ड्रिंक के बोतलों में पानी भर करके रखते हैं और पीते हैं। इसके साथ-साथ हम लोग अपने घरों में आने वाले काम की चीजों को भी प्लास्टिक की बोतल में रहते हैं। परंतु क्या आपको यह पता है कि इन प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना या कोई भी सामान रखना हमारे लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती है। जी हां यह सच है कि प्लास्टिक के चीजों में समान रखने या प्लास्टिक के बोतल में पानी पीने से हमारे स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा फर्क पड़ता है। आईए जानते हैं प्लास्टिक के बोतल से पानी पीने या फिर कोई समान रखने से क्या नुकसान हो सकता है।

आपको बता दें कि बाजारों में जो पीने के पानी के लिए प्लास्टिक के बोतल उपलब्ध कराए जाते हैं या फिर कोल्ड्रिंग के जो प्लास्टिक के बोतल होते हैं। इन प्लास्टिक के बोतलों को कई तरह के केमिकल को मिलाकर के बनाया जाता है। इन प्लास्टिक के बोतल को सिर्फ एक बार इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया जाता है। परंतु हम लोग उन कोल्ड्रिंग फिर पानी के बोतल को दुबारा उपयोग में लाते हैं जो हमारे लिए काफी नुकसान दायक है। आपको बता दें कि जब आप कोल्डड्रिंक के बोतल खरीदने जाते हैं। तो उन बोतल पर एक निशान बना होता है। यह त्रिभुजा आकार 3 ऐरो होता है। और यह ऐरो एक रेजीन आइडेंटिफिकेशन कोड होता है। यह कोड इसलिए दिया जाता है कि जब आप प्लास्टिक के बोतल को खरीदें। तो उस कोड से पता चल सके कि यह प्लास्टिक का बोतल किस पदार्थ से बनाया गया है। लोग इन बातों को ध्यान ना देते हुए प्लास्टिक के बोतल को लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है।

Plastic Bottals

प्लास्टिक जैसे सामानों को बनाने के लिए सबसे जादा पॉलीमर प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है। यहां पॉलीमर प्लास्टिक से जो प्लास्टिक की चीजें तैयार होती है वह कम लागत में बनकर तैयार हो जाती है। इस पॉलीमर प्लास्टिक की खास बात है कि इसमें खाने पीने वाली जैसे जूस, दही, छाछ, लस्सी, पानी चीजें सुरक्षित रहती है। परंतु जब पॉलीमर प्लास्टिक में खाने पीने की चीज रखी रहती है। तो जब यह किसी गरम चीज के टच में आती है। तो यह पॉलीमर प्लास्टिक नोनिल फेनॉल केमिकल बनने लगता है जिससे उसमें रखें खाने पीने की चीज भी इस केमिकल के संपर्क में आ जाती है। और उसे खाने से वह हमारे शरीर में चली जाती है, जो हमारे सेहत के लिए काफी हानिकारक होती है। खाने-पीने की चीजों को कभी भी प्लास्टिक में बंद नहीं रखना चाहिए। इसके साथ-साथ प्लास्टिक में रखे खाने-पीने की चीजों को गर्मी या धूप से बचा कर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-रिलीज से पहले KGF-2 का डंका, प्री बुकिंग में ही फिल्म ने सारे टिकट बेच करके कर ली इतनी कमाई

आईए जानते हैं इन प्लास्टिक के चीजों में खाने पीने की चीज रखने से हमें क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

  1. अगर प्लास्टिक की बोतल में ज्यादा देर तक खाने पीने की चीज रखी जाती है तो इसे खाने या पीने से कैंसर का खतरा हो सकता है।
  2. अगर पुरुष व महिला कोई भी इन प्लास्टिक का उपयोग करते हैं। तो प्लास्टिक में मौजूद केमिकल के कारण इंफार्टिलिटी का खतरा हो सकता है।
  3. अगर गर्भवती महिला पानी पीने के लिए प्लास्टिक का बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो उनके पेट में पल रहे बच्चे के विकास पर काफी असर पड़ता है।
  4. इन प्लास्टिक के बोतल को बच्चे उपयोग करते हैं तो बच्चों के इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

आईए हम आपको बताते हैं प्लास्टिक का उपयोग ना करके किन-किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bamboo Botal
  1. बांस:- अगर हम बांस के बने बोतल में पानी पीते हैं। तो इसके कई फायदे हैं और यह हमारे प्राकृतिक से भी जुड़ा हुआ है। बांस के बोतल में पानी पीने से हमें यह हड्डी को मजबूत रखता है। कोलेस्ट्रॉल को घटाने में सहायता करता है, इम्यूनिटी को बढ़ाता है और साथ-साथ यह हमारे बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है।
  2. तांबा:- तांबा के बोतल में पानी पीने से हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होती है। तांबे के बोतल में पानी पीने से यह हमारे शरीर का वजन को कम करता है। और हमारे त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है। यह हमारे जोड़ों के दर्द को भी काफी हद तक कम कर देता है। और इस तांबे के बोतल में पानी पीने से हमारे शरीर के इम्यूनिटी को मजबूत रखता है। इसके साथ-साथ तांबे के रखे बोतल में पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है।
  3. स्टील:- स्टील की बोतल में पानी रखने से रखा पानी इंसुलेटेड स्टेनलेस स्टील के बोतल में अधिक समय तक के लिए ठंडा या गर्म रहता है। इसके साथ-साथ स्टील की बोतल मेटल होने के कारण इसे रखने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। जिसे यह स्टील का बोतल हमारे लिए एक अच्छा उदाहरण है।
  4. कांच:- कांच का बोतल भी हमारे लिए भी काफी अच्छा उदाहरण है। कांच की बोतल 100% रीसायकल होता है और यह हमारे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। हम प्लास्टिक की बोतल का उपयोग ना करके कांच के बोतल का उपयोग कर सकते हैं। यह हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है|

यह भी पढ़ें:-जानिए गर्मी में पसीना और घमौरियों से छुटकारे के लिए 5 घरेलू नुस्खे: बेहद सटीक उपाय है

प्लास्टिक की चीजें हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे पर्यावरण को भी काफी दूषित करता है। जिससे हमारे शरीर में अन्य प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। और हमें आगे चलकर शरीर से संबंधित काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।