Wednesday, December 13, 2023

इन टिप्स को अपनाकर अब घर पर उगाएं पोषक तत्वों से भरपूर आङू का पौधा

फल एक ऐसी चीज हैं, जो हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता से लड़कर हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है। सदियों से फल हमें प्रकृति द्वारा मिलती आई है। बता दें कि फल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें कई तरह के मिनिरल्स, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं। हर रोज नियमित रुप से फल का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

आज की हमारी पेशकश आङू फल पर आधारित है। इसमें हम आपको यह सिखाएंगे कि आप घर पर आङू का पौधा कैसे लगा सकते हैं और कैसे उससे फल प्राप्त कर सकते हैं। – Some special tips for growing peach fruit at home.

घर पर भी उगा सकते हैं आड़ू का फल

कुछ फायदेमंद फलों में से एक है आड़ू का फल (Peach Fruit)। यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। वृक्षारोपण की ओर अब हर किसी की रूचि बढ़ रही है। हर कोई चाह रहा है कि उसके द्वारा घर पर उगाए गए आर्गेनिक फल तथा सब्जी मिल सके। ऐसे में आम लोगों की जरूरत को समझते हुए आज हम घर पर आड़ू का फल उगाने के खास टिप्स देंगे, जिससे आप आसानी से घर पर आड़ू का फल उगा लेंगे।

Tips For Growing Peach Plant At Home
आडू फल

सही बीज का चुनाव करना महत्वपूर्ण

आड़ू का पेड़ लगाने के लिए कुछ खास सामग्री की जरुरत पड़ती हैं जैसे– बीज, खाद, पानी, मिट्टी, गमला (अपने पौधे के अनुसार साइज खरीदे)। ना केवल आड़ू का बल्कि कोई भी पौधा घर में लगाने के लिए सबसे शुरुआती और जरुरी हैं सही बीज का चुनाव करना क्योंकि अगर आपकी बीज सही नहीं हैं तो आप कुछ भी करके अच्छा पौधा खङा नहीं कर सकते। आड़ू का पेड़ लगाने के लिए सबसे पहले सही बीज का चुनाव करे। बीज खरीदने के लिए बीज भंडार एक बेहतर विकल्प है।

यह भी पढ़ें:-अंटार्कटिका की 6200 फीट मोटी बर्फ की चादर पिघली तो क्या होगा..जानकर हो जाएंगे हैरान

पौधे के लिए इस तरह करे मिट्टी तैयार

बीज खरीदने के बाद पौधे के लिए मिट्टी तैयार करें। इस्तेमाल से पहले मिट्टी को फोड़कर एक से दो बार अच्छे से मिला लें और एक दिन के लिए उसे धूप में रख दें। उसके अगले दिन मिट्टी में एक मग खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब आपका मिट्टी पौधे के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। खाद मिक्स करके इसे गमले में डाल दें। गमले में मिट्टी डालने के बाद उसमें 1 से 2 इंच गहरा बीज को दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दें और उसके बाद ऊपर से पानी का हल्का छिड़काव कर दें। – Some special tips for growing peach fruit at home.

अपने पौधे को तेज धूप से बचाएं

बीज लगाने के बाद उसके ऊपर कुछ घास डाल दें, लेकिन जब बीज अंकुरित होने लगे तो घास को हटा दें। दरअसल घास पौधे को तेज धूप से बचाता है। बता दें कि अधिक तेज धूप लगने से पौधे के मरने की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही समय-समय पर पौधे में पानी का छिड़काव करते रहें क्योंकि गर्मी में तेज धूप लगने से मिट्टी जल्दी ही सुख जाती है। कम से कम जब तक पौधा 1 फीट बड़ा नहीं हो जाता है, उसे तेज धूप में ना रखें।

Tips For Growing Peach Plant At Home
पौधे को धूप से बचाएं

9 से 10 महीने में आड़ू के पेड़ में आने लगते हैं फल

जब आड़ू का पेड़ थोड़ा बड़ा हो जाए तो इस पर सप्ताह में एक से दो बार नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे। बता दें कि नेचुरल स्प्रे घर में भी बनाया जा सकता है। नेचुरल कीटनाशक स्प्रे बनाने के लिए आप बेकिंग सोडा, नीम के पत्ते या पुदीना के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानकारों के अनुसार केवल 9 से 10 महीने में आड़ू के पेड़ से फल आने लगते हैं। जब आपका फल पक जाए तो आप इसे खाने के लिए इस्तेमाल जरुर करें। – Some special tips for growing peach fruit at home.

यह भी पढ़ें:-बचपन में खुद करनी पड़ी मजदूरी, आज बच्चों को बाल मजदूरी से निकाल दे रहे नई जिंदगी