Wednesday, December 13, 2023

घर के गमलों में बीज से कैसे उगाएं स्ट्रॉबेरी, जान लें तरीका, होगा बेहतर उत्पादन

आमतौर पर पसंद किया जाने वाला अधिकतर फल हम अपने घर पर ही उगा सकते हैं, कई बार लोगों को लगता है कि स्ट्रॉबेरी घर पर उगाना मुमकिन नहीं है। ऐसे लोगों को बता दें कि स्ट्रॉबेरी भी अब घर पर बड़ी आसानी से उगाया जा सकता है। आज हम आपको घर पर बीज से आर्गेनिक स्ट्रॉबेरी उगाने के टिप्स बताएंगे। इसकी खेती करने के लिए सर्दी का मौसम अच्छा माना जाता है। बता दें कि स्ट्रॉबेरी विटामिन A,C,E और B कॉम्प्लेक्स से भरपूर होती है। स्ट्रॉबेरी को उगाने के तीन तरीके हैं सीड्स, बेबी प्लांट या नर्सरी से तैयार पौधा। नवंबर के महीने से आपको नर्सरी से पौधा मिलने लगता। – Easy way to grow Strawberry at home.

सीड्स से स्ट्राबेरी उगाने के टिप्स

स्ट्रॉबेरी प्लांट को सीड से उगाना काफी मुश्किल होता है क्योंकि इसके जर्मिनेशन के लिए सही टेंपरेचर का होना बहुत जरुरी होता हैं। इसके लिए सर्दी के शुरुआती मौसम सबसे अच्छी मानी जाती है। सीड को स्ट्रॉबेरी में से निकाल के 24 घंटे के लिए सुखाए। अच्छी जर्मिनेशन के लिए 50% वर्मिकम और 50% कोकोपीट को गीला करके अच्छी तरह मिक्स कर लें और उन्हे ट्रे में भर कर उसके उपर सीड्स डाल दे। इसके उपर हल्का पानी का छिड़काव करे क्योंकि अधीक पानी से सीड्स खराब भी हो सकते हैं। 18 दिन बाद जब पत्तियां आने लगे तो उसे गमले में लगा दें।

स्ट्रॉबेरी को आप प्लास्टिक या मिट्टी के किसी भी गमले में लगा सकते हैं। हालांकि इसके लिए गमले में ड्रेनेज होल होना जरूरी है। अगर आप चाहें तो अपने बालकनी में भी स्ट्रॉबेरी के छोटे पौधे लगा सकते हैं। इसका एक यह बड़ा फायदा होता है कि एक बार पौधा लगाने के बाद यह 3 से 4 साल तक फल देते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:-इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स ने बनाया चलता-फिरता फ्रीज, सब्जी विक्रेताओं के लिए है खास

इस तरह उगाए सीडलिंग से पौधा

अब बात करते हैं सीडलिंग से स्ट्रॉबेरी का पौधा उगाने के बारे में। यह एक बेहद ही आसान प्रोसेस होता है। नर्सरी से पौधा खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि पौधे मेच्योर हों। इसके लिए गार्डेन सॉइल 50%, वर्मीकम्पोस्ट 30%, कोकोपीट 20% और थोङी सी नीम खली पाउडर को अच्छी तरह मिक्स कर लें। गमले में आधा मिट्टी भरने के बाद उसमें पौधा लगा दें। अब उसमें नियामित रुप से पानी दें। जब स्ट्रॉबेरी के पौधे से फूल आने लगे तो उसमें मेल्चिंग करना जरूरी होता है। इसके लिए आप सूखी घास या फिर किसी अन्य पदार्थ का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे स्ट्रॉबरी का फल मिट्टी से दूर रहते हैं।

वीडियो देखें:-👇👇

रनर से भी उगा सकते हैं पौधा

रनर के जरिए भी स्ट्रॉबेरी का पौधा उगाना बेहद आसान है। बता दें कि जब स्ट्रॉबेरी का पौधा मेच्योर हो जाता है तो वह रनर प्रोड्यूस करता है। इसके जरिए आप नया पौधा तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कंटेनर में मिट्टी भर दें और रनर के आधे हिस्से को उसमें डाल दे, जिससे कुछ ही दिनों में इसके जरिए नया पौधा आने लगेगा। केवल 1 महीने में आपका स्ट्रॉबेरी का पौधा फल देने लगता है और 2 महीने में यह फल पक कर पूरी तरह लाल-लाल और मीठे हो जाते हैं। – Easy way to grow Strawberry at home.

यह भी पढ़ें:-“हर घर तिरंगा” अभियान में बुजुर्ग दंपत्ति ने दिखाया उत्साह, आनंद महिन्द्रा ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

इस तरह करें पौधे की हिफाजत

अपने फल को कीड़े-मकोड़े और छोटे जानवरों से बचाने के लिए उसके ऊपर नेट से कवर कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी के लिए ऐसा मौसम होना जरूरी है कि दिन में धूप और रात को सर्दी हो। हर 15 दिन बाद पौधों में खाद ऐड करते रहें। जब पौधा फल देने लगे तब एक लीटर पानी में 5 ml Alagaezyme seaweed लिक्विड मिलाकर सभी पौधों पर स्प्रे करें। इससे पौधे को अच्छे न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और साथ ही पौधा अधिक फल देता है।

जब आपको ऊपर की मिट्टी सूखी लगने लगे तभी उसमें पानी डालें और पानी डालते समय यह ध्यान रखें कि पानी फल पर या पत्तों पर ना जाए, केवल उसके जड़ में ही डालें। हरवेस्टिंग करने के बाद जब सर्दी का सीजन खत्म हो जाए तो पौधे को अगले सर्दी तक स्वस्थ रखने के लिए उसमें खाद जरूर डालें। अगर आपके पौधे में कीड़े या अन्य फंगस नजर आएं तो उसके लिए नीम के तेल का प्रयोग करे। – Easy way to grow Strawberry at home.